Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 : 874 जूनियर इंजीनियर पदों में भर्ती,करें आवेदन।

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 : राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB / RSMSSB) द्वारा जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 14 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के प्रमुख सरकारी विभागों जैसे सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD), जल संसाधन विभाग (WRD), और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) में जूनियर इंजीनियर (Civil, Mechanical, Electrical) के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

इस लेख में Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती बोर्ड (Board Name)राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)Advt No. 10/2026
पद का नाम (Post Name)कनिष्ठ अभियंता (JE)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)874 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)इंजीनियरिंग में डिग्री / डिप्लोमा
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)14 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)पे-मैट्रिक्स लेवल L-10 (7वें वेतन आयोग अनुसार)
नौकरी का स्थान (Job Location)राजस्थान
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटrssb.rajasthan.gov.in

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

  • कनिष्ठ अभियंता (डिग्री पद): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से संबंधित इंजीनियरिंग शाखा (जैसे Civil / Mechanical / Electrical) में B.E. या B.Tech डिग्री।
  • कनिष्ठ अभियंता (डिप्लोमा पद): किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से संबंधित शाखा (Civil / Mechanical / Electrical) में 3-वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा (या इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियर्स द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष डिप्लोमा)।
  • भाषा एवं संस्कृति ज्ञान: देवनागरी लिपि में लिखी गई हिंदी का व्यावहारिक ज्ञान और राजस्थान की संस्कृति एवं परिवेश की जानकारी होना अनिवार्य है।
  • अंतिम वर्ष के अभ्यर्थी: जो अभ्यर्थी शैक्षणिक पाठ्यक्रम के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे भी आवेदन कर सकते हैं; हालांकि परीक्षा की तिथि तक आवश्यक डिग्री/डिप्लोमा प्रमाण पत्र प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

3. Post Wise Vacancy details

विभागपद नामगैर-अनुसूचित क्षेत्र (Non-TSP)अनुसूचित क्षेत्र (TSP)कुल पद
सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD)JE (Civil) — Degree Holder32922351
JE (Civil) — Diploma Holder41142
जल संसाधन विभाग (WRD)JE (Civil) — Degree Holder72072
JE (Civil) — Diploma Holder14435179
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED)JE (Civil) — Degree Holder44347
JE (Civil) — Diploma Holder13318151
JE (Mechanical/Electrical) — Diploma Holder30232
कुल योग79381874

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / Other State₹600/-
OBC/EWS/SC / ST/ PH₹400/-
Correction Charge₹300/-

2. वेतनमान (Salary) 

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

प्रोबेशन अवधि के दौरान (First 2 Years):

  • नियत पारिश्रमिक : प्रोबेशन ट्रेनिंग के दौरान प्रति माह लगभग ₹23,700/- का फिक्स स्टाइपेंड / वेतन दिया जाता है।
  • भत्ते: प्रोबेशन अवधि में महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) या अन्य विशेष भत्ते देय नहीं होते हैं।

प्रोबेशन पूर्ण होने के बाद (Post Probation Period):

  • पे लेवल: Level L-10
  • प्रारंभिक मूल वेतन : ₹33,800/- प्रति माह
  • स्वीकृत भत्ते :
    • महंगाई भत्ता (DA): राज्य सरकार के नियमानुसार समय-समय पर देय
    • मकान किराया भत्ता (HRA): शहर के वर्गीकरण के आधार पर (8% से 16%)
    • अन्य लाभ: यात्रा भत्ता (TA), चिकित्सा सुविधा (Medical Benefits), राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS/Gratuity) एवं समूह बीमा।
  • कुल ग्रॉस सैलरी : सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआती ग्रॉस सैलरी लगभग ₹48,000/- से ₹52,000/- प्रति माह बनती है।

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)16 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)14 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 सितंबर 2026

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

कनिष्ठ अभियंता (JE) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://rssb.rajasthan.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Candidates Corner सेक्शन के Advertisements में क्लिक करना है।
  • अब आप Junior Engineer (JEN) 2026 सेक्शन के Detailed Advertisement के Link में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको SSO पोर्टल के Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register Here में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login to RajSSO सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
  • अंतिम मेरिट एवं विभाग आवंटन (Final Merit & Allotment)

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 874 पदों पर (793 गैर-अनुसूचित + 81 अनुसूचित क्षेत्र) कनिष्ठ अभियंता (Junior Engineer) की नियुक्तियां की जाएंगी।

Q2. राजस्थान JE भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 14 सितंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q3. RSSB Junior Engineer 2026 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/विश्वविद्यालय से संबंधित शाखा (Civil / Mechanical / Electrical) में इंजीनियरिंग डिग्री (B.E./B.Tech) या 3-वर्षीय डिप्लोमा होना आवश्यक है।

Q4. Rajasthan RSSB JE Recruitment 2026 में चयन किस आधार पर होगा?

Ans: अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा (120 अंक) और तत्पश्चात दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) की मेरिट के आधार पर किया जाएगा।

Q5. Rajasthan JE Recruitment 2026 का वेतनमान (Pay Scale) कितना है?

Ans: यह पद पे-मैट्रिक्स Level L-10 (ग्रेड पे ₹3600) के अंतर्गत आता है। प्रोबेशन के बाद बेसिक पे ₹33,800/- प्रति माह के साथ अन्य सरकारी भत्ते दिए जाते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment