
UPPSC Pre Online Form 2026: उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने पीसीएस परीक्षा के पहले चरण (Pre) के लिए 500 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी कर दी है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में हम आपको OTR रजिस्ट्रेशन, और विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।
UPPSC Pre Online Form 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| विभाग का नाम (Department) | उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) |
| पद का नाम (Post Name) | Combined State/Upper Subordinate Services (PCS) |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 500 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | स्नातक डिग्री पास |
| आयु सीमा (Age Limit) | 21 वर्ष से 40 वर्ष |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 03 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | Prelims, Mains & Interview |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | uppsc.up.nic.in |
UPPSC Pre Online Form 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विभाग के नियमानुसार विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- सामान्य पदों के लिए: इच्छुक अभ्यर्थी के पास भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री (Graduate Degree) होनी चाहिए।
- विशेष पदों के लिए: कुछ विशिष्ट पदों (जैसे- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, सांख्यिकी अधिकारी, श्रम प्रवर्तन अधिकारी आदि) के लिए स्नातक या परास्नातक में संबंधित विषय (जैसे B.Ed, Law, Post Graduation) होना आवश्यक है।
UPPSC Pre Online Form 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
- फॉर्म फीस (Application Fee) –
| श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
|---|---|
| General/ OBC/EWS | 125/- |
| SC/ST | 65/- |
| PH | 25/- |
- वेतनमान (Salary) – उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अंतर्गत आने वाले पदों पर वेतन 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के नियमों के अनुसार दिया जाता है। विभिन्न पदों के अनुसार पे-स्केल और ग्रेड पे का विवरण नीचे दिया गया है:
| पद / पे लेवल (Pay Level) | ग्रेड पे (Grade Pay) | बेसिक पे (Basic Pay) | अनुमानित इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary) | उदाहरण पद (Example Posts) |
| पे लेवल 10 (Senior Posts) | ₹5,400 | ₹56,100 – ₹1,77,500 | ₹75,000 – ₹95,000 / माह | SDM (Deputy Collector), DSP, ARTO, DPRO |
| पे लेवल 8 / 9 (Junior Posts) | ₹4,800 | ₹47,600 – ₹1,51,100 | ₹65,000 – ₹80,000 / माह | नायब तहसीलदार, Range Forest Officer (RFO) |
UPPSC Pre Online Form 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
Combined State/Upper Subordinate Services (PCS) जैसे पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आपको OTR सेक्शन में क्लिक करके सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से ही OTR रजिस्ट्रेशन नंबर है तो वो सीधे तौर में Apply सेक्शन में जाकर Authenticate with OTR करके फॉर्म को भर सकते हैं।
- यहाँ आप View Advertisement सेक्शन में क्लिक करके अधिसूचना को भी ध्यान से पढ़ सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
UPPSC Pre Online Form 2026: चयन प्रक्रिया
UPPSC PCS परीक्षा में अभ्यर्थियों का चयन मुख्य रूप से निम्नलिखित 3 चरणों में पूरा होता है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam): यह पहला चरण होता है जिसमें ऑब्जेक्टिव (MCQ) प्रकार के दो पेपर—GS Paper 1 और CSAT (GS Paper 2) होते हैं। यह केवल अगले चरण के लिए क्वालीफाइंग राउंड है।
- मुख्य परीक्षा (Mains Exam): प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थी इसमें शामिल होते हैं। यह एक डिस्क्रिप्टिव (लिखित) परीक्षा होती है, जिसके अंकों के आधार पर मेरिट तय होती है।
- साक्षात्कार (Interview): मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को व्यक्तित्व परीक्षण और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है।
अंतिम चयन: फाइनल मेरिट लिस्ट मुख्य परीक्षा (Mains) और इंटरव्यू के अंकों को जोड़कर तैयार की जाती है।
UPPSC Pre Online Form 2026: Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Online OTR | Click Here |
| Date Extended Notice | Click Here |
| Download Notification | English | Hindi |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
UPPSC Pre Online Form 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. UPPSC PCS 2026 फॉर्म भरने के लिए OTR (One Time Registration) जरूरी है क्या?
Ans: हां, UPPSC का कोई भी फॉर्म भरने से पहले OTR (One Time Registration) प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। OTR के बिना आप मुख्य परीक्षा फॉर्म नहीं भर सकते।
Q2. UPPSC Pre 2026 के लिए न्यूनतम आयु और योग्यता क्या है?
Ans: आवेदन करने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए।
Q3. UPPSC PCS परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क कितना है?
Ans: सामान्य (General), OBC और EWS वर्ग के लिए आवेदन शुल्क ₹125 है। वहीं SC/ST वर्ग के लिए ₹65 और दिव्यांग (PwD) उम्मीदवारों के लिए ₹25 शुल्क तय किया गया है।
Q4. क्या अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र UPPSC PCS Pre फॉर्म भर सकते हैं?
Ans: हां, स्नातक अंतिम वर्ष के छात्र प्रारंभिक परीक्षा के लिए फॉर्म भर सकते हैं, लेकिन मुख्य परीक्षा (Mains Exam) का फॉर्म भरते समय आपके पास स्नातक की मार्कशीट/डिग्री होना अनिवार्य है।
Q5. अगर फॉर्म भरने में गलती हो जाए, तो क्या सुधार (Correction) कर सकते हैं?
Ans: हां, आवेदन की अंतिम तिथि तक UPPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर लॉगिन करके Candidate Dashboard से आप अपने फॉर्म में ऑनलाइन संशोधन (Correction) कर सकते हैं।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel