UKPSC Pre Recruitment 2026: डिप्टी कलेक्टर और ब्लॉक विकास अधिकारी जैसे अन्य पदों में भर्ती।

UKPSC Pre Recruitment 2026

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली संयुक्त राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा के माध्यम से उप जिलाधिकारी (SDM), पुलिस उपाधीक्षक (DSP) और ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) जैसे उच्च प्रशासनिक पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर 29 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

इस लेख में UKPSC Pre Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

UKPSC Pre Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Board Name)उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC)
विभाग का नाम (Department)उत्तराखण्ड शासन के विभिन्न विभाग (जैसे कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, ग्राम्य विकास, शिक्षा आदि)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)A-1/E-1/2026-27
पद का नाम (Post Name)डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), वित्त अधिकारी, खंड विकास अधिकारी (BDO), उप शिक्षा अधिकारी आदि
कुल पदों की संख्या (Total Posts)67 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 42 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)09 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)29 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा & साक्षात्कार
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तराखंड
वेतनमान (Pay Scale)₹56,100 – ₹1,77,500 (पे मैट्रिक्स लेवल-10)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटpsc.uk.gov.in

UKPSC Pre Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UKPSC Pre Recruitment 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
डिप्टी कलेक्टरभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
पुलिस उपाधीक्षकभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्डभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
वित्त अधिकारी / कोषाधिकारीभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारीवाणिज्य में स्नातक उपाधि अथवा इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड एकाउण्टेंट्स से C.A. की उपाधि।
सहायक आयुक्त, राज्य करभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1)भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
खण्ड विकास अधिकारीभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
उप शिक्षा अधिकारी / स्टाफ ऑफिसर / विधि अधिकारीभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर उपाधि। (विधि अधिकारी पद हेतु विधि स्नातक/LL.B. भी आवश्यक)
सहायक श्रम आयुक्तअर्थशास्त्र, समाजशास्त्र, वाणिज्य, विधि, श्रम संबंध, श्रम कल्याण, श्रम विधि, समाज कार्य/कल्याण, व्यापार प्रबन्ध या कार्मिक प्रबन्धन विषयों में से किसी एक विषय के साथ स्नातक उपाधि।
सहायक निदेशक / उपसचिव (संस्कृत शिक्षा)(क) संस्कृत में स्नातकोत्तर उपाधि अथवा समकक्ष।
(ख) शिक्षा शास्त्री / B.Ed. उपाधि।
सहायक निदेशक, कारखाना / ब्वायलरमैकेनिकल या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में स्नातक उपाधि अथवा उसके समकक्ष मान्यता प्राप्त अर्हता।
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ARTI)भारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
पौधशाला विकास अधिकारी श्रेणी-02उद्यान में विज्ञान स्नातक (कृषि), B.Sc. (कृषि) या उद्यान विषय में समकक्ष उपाधि।
राज्य कर अधिकारीभारत में विधि द्वारा स्थापित किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक उपाधि।
केस वर्करसमाजशास्त्र, अनुप्रयुक्त समाजशास्त्र या सामाजिक कार्य में स्नातकोत्तर उपाधि।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल
UKPSC Upper PCS Pre370611130067

UKPSC Pre Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹166/-
SC / ST₹76.36/-
PH Candidates₹16.36/-

2. वेतनमान (Salary) 

UKPSC Pre Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमान
डिप्टी कलेक्टर₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
पुलिस उपाधीक्षक₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
जिला कमाण्डेन्ट, होमगार्ड₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
वित्त अधिकारी / कोषाधिकारी₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक निदेशक / लेखा परीक्षा अधिकारी₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक आयुक्त, राज्य कर₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक नगर आयुक्त / अधिशासी अधिकारी (श्रेणी-1)₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
खण्ड विकास अधिकारी₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
उप शिक्षा अधिकारी / स्टाफ ऑफिसर / विधि अधिकारी₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक श्रम आयुक्त₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक निदेशक / उपसचिव (संस्कृत शिक्षा)₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक निदेशक, कारखाना / ब्वायलर₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (ARTI)₹ 15,600 – 39,100 (ग्रेड पे ₹ 5400) / लेवल-10
पौधशाला विकास अधिकारी श्रेणी-02₹ 9,300 – 34,800 (ग्रेड पे ₹ 4200) / लेवल-6
राज्य कर अधिकारी₹ 9,300 – 34,800 (ग्रेड पे ₹ 4200) / लेवल-6
केस वर्कर₹ 9,300 – 34,800 (ग्रेड पे ₹ 4200) / लेवल-6

UKPSC Pre Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ09 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि29 सितम्बर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि07-16 अक्टूबर 2026

UKPSC Pre Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

डिप्टी कलेक्टर, पुलिस उपाधीक्षक (DSP), वित्त अधिकारी, खंड विकास अधिकारी (BDO), उप शिक्षा अधिकारी आदि पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://psc.uk.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recruitment सेक्शन में Uttarakhand Combined State Civil/Upper Subordinate Services Examination-2026 – Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click Here में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UKPSC Pre Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

UKPSC Pre Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणस्तरविवरण
प्रथम चरणप्रारंभिक परीक्षाइसमें वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाते हैं, जो मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों की छंटनी करने के लिए आयोजित की जाती है।
द्वितीय चरणमुख्य परीक्षाप्रारंभिक परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है।
तृतीय चरणसाक्षात्कारमुख्य परीक्षा में मेरिट सूची में स्थान बनाने वाले अभ्यर्थियों को व्यक्तित्व परीक्षण हेतु बुलाया जाता है।
अंतिम चरणअंतिम चयन / मेरिट सूचीमुख्य परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के योग के आधार पर अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाती है।
नोट: कुछ विशिष्ट पदों (जैसे पुलिस उपाधीक्षक, होमगार्ड आदि) के लिए निर्धारित शारीरिक मानक परीक्षा एवं चिकित्सीय परीक्षण भी अनिवार्य होता है।

UKPSC Pre Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UKPSC Pre Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UKPSC Pre Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: UKPSC Pre Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 09 सितंबर 2026 है तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 (रात्रि 11:59:59 बजे तक) निर्धारित की गई है।

Q2. UKPSC Pre Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (UKPSC) Pre भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष है और अधिकतम आयु 42 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी और राज्य के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

Q3. UKPSC Pre Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: सामान्य और मुख्य पदों (जैसे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी, बीडीओ आदि) के लिए किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है।

Q4. UKPSC Pre Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी होती है। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा होती है, जो केवल क्वालीफाइंग और स्क्रीन टेस्ट के रूप में वस्तुनिष्ठ प्रकार की होती है। इसके बाद 1500 अंकों की मुख्य परीक्षा और 150 अंकों का साक्षात्कार होता है, और इन्हीं दोनों के कुल 1650 अंकों को जोड़कर अंतिम मेरिट सूची बनाई जाती है।

Q5. UKPSC Pre Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: विभिन्न पदों के अनुसार वेतनमान पे लेवल-6 से पे लेवल-10 (₹35,400 से ₹1,77,500) के बीच तय किया गया है। इसमें मुख्य प्रशासनिक पदों (जैसे डिप्टी कलेक्टर, डीएसपी) के लिए शुरुआती बेसिक पे ₹56,100 (लेवल-10) होती है। इसके साथ ही महंगाई भत्ता , मकान किराया भत्ता और अन्य सरकारी भत्ते भी मिलते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment