CGSET 2026 Notification Out: छत्तीसगढ़ सेट परीक्षा आवेदन, जल्दी करें आवेदन।

CGSET 2026 Notification

CGSET 2026 Notification Out: यदि आप छत्तीसगढ़ के सरकारी या प्राइवेट कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक बेहतरीन अवसर आ गया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा राज्य पात्रता परीक्षा के लिए CGSET 2026 Notification जारी कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) का आयोजन उन उम्मीदवारों के लिए किया जाता है जो पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) पूरी कर चुके हैं और उच्च शिक्षा में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं। इस लेख में हम आपको CGSET 2026 Notification से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, परीक्षा पैटर्न और आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

CGSET 2026 Notification: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026)
पद का नाम (Post Name)State Eligibility Test (SET)
उद्देश्य (Purpose)असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्रता परीक्षा
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातकोत्तर डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)17 अगस्त 2026
अनुमानित परीक्षा तिथि (Exam Date)04 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)टॉप 6%
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
परीक्षा माध्यम ( Exam Mode)ऑफलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटidbi.bank.in

CGSET 2026 Notification: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG SET 2026) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु सीमा: आधिकारिक तौर पर कोई निश्चित न्यूनतम उम्र सीमा अलग से नहीं लिखी होती, लेकिन अभ्यर्थी के पास न्यूनतम Master’s Degree (Post Graduation) होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा: CG SET परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई भी ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आप किसी भी उम्र में यह परीक्षा दे सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

  • इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपने जिस विषय से स्नातकोत्तर डिग्री पास की है उसी विषय से फॉर्म भरें क्यूंकि संबंधित विषय में ही CG SET Paper-2 में शामिल होना होता है।

विषय सूची

हिंदीगणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन
अंग्रेजीजीवन विज्ञान (Life Sciences)शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
संस्कृतअर्थशास्त्र (Economics)पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान
राजनीति विज्ञान (Political Science)वाणिज्य (Commerce)मानवशास्त्र (Anthropology)
समाजशास्त्र (Sociology)विधि (Law)दर्शन शास्त्र (Philosophy)
इतिहास (History)मनोविज्ञान (Psychology)प्रबंधन (Management)
भूगोल (Geography)गृह विज्ञान (Home Science)जन संचार एवं पत्रकारिता
भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)संगीत (Music)लोक प्रशासन (Public Administration)
रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)कला मंच (Performing Arts – Dance/Drama)___
पृथ्वी एवं ग्रहीय विज्ञान (Earth Sciences)______

CGSET 2026 Notification: आवेदन शुल्क की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee)
श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ Other Sate300/-
OBC250/-
SC/ST/PH200/-

CGSET 2026 Notification: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CGSET) में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Online Application सेक्शन में क्लिक करना है।
  • यहाँ आपको छत्तीसगढ़ राज्य पात्रता परीक्षा (CG-SET26) सेक्शन में क्लिक करना है।
  • यहाँ आप Vyapam Pariksha Nirdesh सेक्शन में क्लिक करके अधिसूचना को ध्यान से पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए Online Application Form में क्लिक करना है।
  • अब सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी देकर के Create New Profile में रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • अब आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

CGSET 2026 Notification: चयन प्रक्रिया।

CGSET 2026 Notification- CGSET में Qualify (उत्तीर्ण) होने के लिए आपको दो मुख्य शर्तों को पूरा करना होता है—

  • परीक्षा के दोनों पेपरों में न्यूनतम कट-ऑफ अंक (Minimum Cut-off Marks) हासिल करना।
  • Top 6% अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाना।

CGSET 2026 Notification: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

CGSET 2026 Notification: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. CG SET 2026 Exam क्या है और यह क्यों आयोजित की जाती है?

Ans: CG SET एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जो छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने वाले अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ के सरकारी और निजी कॉलेजों में Assistant Professor (असिस्टेंट प्रोफेसर) पद पर भर्ती के लिए पात्र (Eligible) हो जाते हैं।

Q2. क्या CG SET 2026 पास करने के बाद सीधे सरकारी नौकरी (Direct Job) मिल जाती है?

Ans: नहीं, CG SET एक केवल पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है। इसे पास करने के बाद आप छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) द्वारा समय-समय पर निकाली जाने वाली असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में बैठने के योग्य हो जाते हैं।

Q3. क्या दूसरे राज्यों (Other States) के अभ्यर्थी CG SET 2026 का फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: हाँ, भारत के किसी भी राज्य के उम्मीदवार CG SET 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, अन्य राज्यों के सभी अभ्यर्थियों को (चाहे वे अपने राज्य में SC/ST/OBC श्रेणी के हों) छत्तीसगढ़ में अनारक्षित/सामान्य (General Category) श्रेणी में ही माना जाएगा।

Q4. क्या Post Graduation (PG) के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत छात्र CG SET 2026 दे सकते हैं?

Ans: बिल्कुल! जो छात्र अपने मास्टर डिग्री/PG के अंतिम वर्ष या अंतिम सेमेस्टर में हैं, वे भी फॉर्म भर सकते हैं। बस शर्त यह है कि रिजल्ट आने के 2 साल के भीतर आपको आवश्यक न्यूनतम प्रतिशत के साथ PG पास का सर्टिफिकेट प्रस्तुत करना होगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment