UPESSC UP TET 2026: परीक्षा परिणाम हुआ जारी,यहाँ देखें।

UPESSC UP TET 2026

UPESSC UP TET 2026 Result: यूपीटीईटी 2026 की परीक्षा में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब खत्म हो चुका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर UPTET 2026 Result जारी कर दिया है। अगर आप भी प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के स्कोरकार्ड का इंतजार कर रहे थे, तो तुरंत विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आप अपना परिणाम जांच सकते हैं।

UPESSC UP TET 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती आयोग (Board)उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)01/UPTET/2026
पद का नाम (Post Name)शिक्षक पात्रता परीक्षा
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12th,Graduate,Post Graduate,B.ED,DELED 
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)03 मई 2026
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
परीक्षा तिथि (Exam Date)02 – 04 जुलाई 2026
रिजल्ट तिथि (Result Status)26 अगस्त 2026 (Declared)
ऑफिसियल वेबसाइटupessc.up.gov.in

UPESSC UP TET 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPESSC UP TET 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

परीक्षा का स्तरन्यूनतम योग्यता
प्राथमिक स्तर (कक्षा 1 से 5)• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक + 2-वर्षीय D.El.Ed (BTC) (उत्तीर्ण या अंतिम वर्ष में)
• न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर + B.Ed / B.Ed (Special Education)
• 12वीं पास: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 + 4-वर्षीय B.El.Ed
उच्च प्राथमिक स्तर (कक्षा 6 से 8)• स्नातक डिग्री + 2-वर्षीय D.El.Ed (BTC)
• न्यूनतम 50% (या NCTE नियमानुसार 45%) अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर+ B.Ed / B.Ed (Special Education)
• 12वीं पास: न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10+2 + 4-वर्षीय B.A.B.Ed / B.Sc.B.Ed या B.El.Ed
नोट: शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स जैसे B.Ed / D.El.Ed के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत अभ्यर्थी भी आवेदन करने और परीक्षा देने के पात्र है।

UPESSC UP TET 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

विभाग द्वारा जारी शिक्षक पात्रता परीक्षा में आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जिसकी समस्त जानकारी विस्तृत रूप से दी गयी है –

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS₹1000/-
SC / ST₹500/-
दिव्यांगजन (PH / PWD)₹300/-

2. वेतनमान (Salary) 

UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा है, इसलिए इसके तहत सीधे वेतन नहीं दिया जाता। लेकिन UPESSC UP TET 2026 उत्तीर्ण करने के बाद जब आप उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा आयोजित प्राथमिक या उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती (Super TET) के माध्यम से चयनित होते हैं, तब आपको निम्नलिखित वेतनमान मिलता है:

पद का नामपे मैट्रिक्समूल वेतनअनुमानित कुल इन-हैंड सैलरी
प्राथमिक शिक्षक (Class 1 to 5)Pay Matrix Level 6 (₹ 9300 – 34800, Grade Pay ₹ 4200)₹35,400/-₹41,000 – ₹45,000/- प्रति माह
उच्च प्राथमिक शिक्षक (Class 6 to 8)Pay Matrix Level 7 (₹ 9300 – 34800, Grade Pay ₹ 4600)₹44,900/-₹50,000 – ₹55,000/- प्रति माह

UPESSC UP TET 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)27 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)03 मई 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि03 मई 2026
परीक्षा तिथि02 – 04 जुलाई 2026
रिजल्ट तिथि26 अगस्त 2026 (Declared)

UPESSC UP TET 2026: परीक्षा परिणाम कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा UPTET 2026 का परीक्षा परिणाम और डिजिटल स्कोरकार्ड जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आसानी से अपना रिजल्ट और मार्क्स चेक कर सकते हैं:

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको होमपेज के Notice Board में शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET-2026) परिणाम में क्लिक करना है।
  • अब आपकी स्क्रीन पर लॉगिन पेज खुलेगा। इसमें अपना रोल नंबर और पासवर्ड भरकर सबमिट करना है।
  • सबमिट करते ही आपका UPTET 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। इसमें अपने प्राप्तांक, विषयवार स्कोर और क्वालिफाइंग स्टेटस की जांच करें।
  • भविष्य की शिक्षक भर्ती प्रक्रिया के लिए अपने रिजल्ट की PDF फाइल डाउनलोड करें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

UPESSC UP TET 2026: Important Links

Download ResultClick Here
Download Result NoticeClick Here
Download Answer KeyClick Here
Download Answer Key NoticeClick Here
Download Admit CardClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

UPESSC UP TET 2026 Result के आगे की प्रक्रिया होगी?

UPTET 2026 परीक्षा में सफल घोषित होने के बाद अभ्यर्थियों को सरकारी शिक्षक बनने तक निम्नलिखित चरणों व प्रक्रियाओं से गुजरना होगा:

  • परिणाम घोषित होने के बाद उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा सफल उम्मीदवारों का डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट जारी किया जाता है। इसे अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल या डिजीलॉकर ऐप से डाउनलोड कर सकते हैं।
  • UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा है, इससे सीधी नौकरी नहीं मिलती। अब बेसिक शिक्षा विभाग/UPESSC द्वारा निकाली जाने वाली Super TET के आधिकारिक विज्ञापन पर नजर रखनी होगी।
  • भर्ती प्रक्रिया शुरू होने पर UPTET उत्तीर्ण उम्मीदवार Super TET के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके अंतर्गत 150 अंकों की लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें शिक्षण कौशल, बाल मनोविज्ञान, भाषा, गणित, विज्ञान और सामान्य ज्ञान/करंट अफेयर्स से सवाल पूछे जाते हैं।
  • Super TET परीक्षा के बाद उम्मीदवारों का अंतिम चयन अकादमिक (10वीं, 12वीं, स्नातक, B.Ed/D.El.Ed के अंक) और Super TET परीक्षा के प्राप्तांकों को मिलाकर तैयार की गई राज्य स्तरीय मेरिट सूची के आधार पर किया जाता है।
  • मेरिट सूची में स्थान पाने वाले अभ्यर्थियों को आवंटित जिले के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA) कार्यालय में काउंसलिंग के लिए बुलाया जाता है, जहाँ सभी शैक्षणिक, पात्रता व पहचान संबंधी मूल दस्तावेज़ों की जाँच होती है।
  • दस्तावेज़ सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद अभ्यर्थी को आधिकारिक नियुक्ति पत्र सौंपा जाता है और उन्हें संबंधित विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में कार्यभार ग्रहण कराया जाता है।

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPESSC UP TET 2026 Result: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPESSC UP TET 2026 Result कब जारी होगा?

Ans: UPESSC UPTET 2026 का परिणाम घोषित किया जा चुका है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 26 अगस्त 2026 को आधिकारिक रूप से रिजल्ट जारी कर दिया है।

Q2. UPESSC UP TET 2026 Result कहाँ और कैसे चेक करें?

Ans: आप उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाकर अपना रोल नंबर और पासवर्ड दर्ज करके अपना स्कोरकार्ड देख व डाउनलोड कर सकते हैं।

Q3. UPTET प्रमाण पत्र (Certificate) की वैधता कितने समय तक रहेगी?

Ans: UPTET परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद मिलने वाले पात्रता प्रमाणपत्र की वैधता आजीवन रहेगी।

Q4. क्या UPTET 2026 पास करने के तुरंत बाद सरकारी नौकरी मिल जाएगी?

Ans: नहीं, UPTET केवल एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है। सरकारी प्राथमिक या उच्च प्राथमिक शिक्षक बनने के लिए आपको UPTET के बाद निकलने वाली सुपर टीईटी या उत्तर प्रदेश की सहायक अध्यापक भर्ती परीक्षा को उत्तीर्ण करना होगा।

Q5. UPESSC UP TET 2026 का डिजिटल सर्टिफिकेट और मार्कशीट कहाँ से मिलेगी?

Ans: रिजल्ट घोषित होने के कुछ ही दिनों बाद आपका UPTET सर्टिफिकेट और अंकपत्र डिजीलॉकर (DigiLocker) ऐप या UPESSC के आधिकारिक पोर्टल पर अपलोड कर दिया जाएगा, जहाँ से आप इसे कभी भी डाउनलोड कर सकते हैं।

Q6. अगर रिजल्ट देखने में त्रुटि या पासवर्ड भूल गए हों तो क्या करें?

Ans: यदि आप लॉगिन क्रेडेंशियल भूल गए हैं, तो पोर्टल के Forgot Registration Number/Password विकल्प का उपयोग करें। यदि वेबसाइट पर सर्वर एरर (Server Error) आ रहा है, तो भारी ट्रैफिक के कारण हो सकता है, कुछ समय बाद पुन: प्रयास करें।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment