
National Testing Agency (NTA) द्वारा विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) NET परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार कराया जाता है। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता, जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और PhD प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।
अतः ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी (महत्वपूर्ण तिथि, वेतनमान ,और आवेदन कैसे करें) विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
NTA UGC NET June 2026 Notification: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| विभाग का नाम (Department) | राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी National Testing Agency (NTA) |
| परीक्षा का नाम (Exam Name) | NTA UGC NET June 2026 |
| परीक्षा का उद्देश्य (Purpose) | JRF (फेलोशिप), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और PhD एडमिशन |
| पद का नाम (Post Name) | पात्रता परीक्षा (CSIR) |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | स्नातकोत्तर डिग्री पास |
| आयु सीमा (Age Limit) | JRF – अधिकतम आयु: 30 वर्ष Others – कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 29 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 24 मई 2026 (11.50PM) |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | 22-30 जून 2026 |
| परीक्षा परिणाम (Result Date) | 29 अगस्त 2026 (Declared) |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | ऑनलाइन लिखित परीक्षा & दस्तावेज सत्यापन |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | ugcnet.nta.nic.in |
NTA UGC NET June 2026 Notification: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पात्रता परीक्षा द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
1. आयु सीमा (Age Limit)
| श्रेणी / पद | अधिकतम आयु सीमा |
| Junior Research Fellowship (JRF) | अधिकतम 30 वर्ष |
| Assistant Professor (Lectureship) | कोई सीमा नहीं |
| Admission to Ph.D. Only | कोई सीमा नहीं |
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
NTA UGC NET June 2026 Notification के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
1. मास्टर्स डिग्री
- General / Unreserved / General-EWS: संबंधित विषय में UGC द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंक होना अनिवार्य है।
- OBC (Non-Creamy Layer) / SC / ST / PwD / Third Gender: मास्टर्स डिग्री में न्यूनतम 50% अंक आवश्यक हैं।
2. 4-वर्षीय बैचलर डिग्री
- जिन उम्मीदवारों ने 4-वर्षीय / 8-सेमेस्टर का बैचलर डिग्री प्रोग्राम पूरा किया है, वे भी JRF और PhD एडमिशन के लिए पात्र हैं।
- General / EWS: न्यूनतम 75% अंक या समकक्ष ग्रेड।
- OBC-NCL / SC / ST / PwD / Third Gender: न्यूनतम 70% अंक।
3. अपीयरिंग उम्मीदवार
- यदि आप Post Graduation के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में पढ़ रहे हैं या आपका रिजल्ट प्रतीक्षित है, तो भी आप आवेदन कर सकते हैं।
- NET रिजल्ट घोषित होने की तिथि से 2 वर्ष के भीतर निर्धारित प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर्स पास करना अनिवार्य होगा।
4. Ph.D. डिग्री धारकों के लिए विशेष छूट
- ऐसे Ph.D. डिग्री धारक जिनकी मास्टर स्तर की परीक्षा 19 सितंबर 1991 से पहले पूरी हो चुकी थी, उन्हें कुल अंकों में 5% की छूट (यानी 55% से घटाकर 50%) दी जाती है।
विषय का चयन: उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अपने Post Graduation (PG) के मुख्य विषय या उससे संबंधित विषय में ही परीक्षा के लिए आवेदन करें।
NTA UGC NET June 2026 Notification: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पात्रता परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी / वर्ग (Category) | परीक्षा शुल्क |
| अनारक्षित (UR / General) | ₹1150/- |
| OBC / EWS | ₹600/- |
| SC / ST / PH | ₹325/- |
2. वेतनमान (Salary)
NTA UGC NET June 2026 Notification के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:
1. असिस्टेंट प्रोफेसर
कॉलेज या विश्वविद्यालय में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयन होने पर 7th Pay Commission के अनुसार Academic Pay Level 10 का वेतन मिलता है:
- पे स्केल : ₹57,700 – ₹1,82,400
- प्रारंभिक मूल वेतन : ₹57,700 प्रति माह
- इन-हैंड सैलरी : मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और परिवहन भत्ता (TA) मिलाकर कुल शुरुआती सैलरी लगभग ₹75,000 – ₹90,000 प्रति माह (शहर की श्रेणी के आधार पर) बनती है।
2. जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF)
M.Phil/Ph.D. में दाखिला लेने पर सरकार द्वारा रिसर्च के लिए मासिक फेलोशिप दी जाती है:
- शुरुआती 2 साल (JRF): ₹37,000 प्रति माह + HRA (8%, 16% या 27% शहर के अनुसार)
- अगले 3 साल (SRF) : परफॉर्मेंस अपग्रेड होने के बाद फेलोशिप बढ़ाकर ₹42,000 प्रति माह + HRA कर दी जाती है।
- अतिरिक्त आकस्मिक अनुदान :
- Humanities & Social Sciences: ₹10,000 से ₹20,500 प्रति वर्ष
- Sciences: ₹12,000 से ₹25,000 प्रति वर्ष
3. PhD प्रवेश
जो उम्मीदवार केवल PhD कट-ऑफ क्लियर करते हैं, उन्हें UGC नियमों के अनुसार संबंधित विश्वविद्यालय या संस्थान के फंड और गाइडलाइंस के आधार पर नॉन-NET स्टाइपेंड (लगभग ₹8,000 – ₹10,000 प्रति माह) मिल सकता है।
NTA UGC NET June 2026 Notification: आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 29 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 24 मई 2026 (11.50PM) |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 20 मई 2026 (11.50PM) |
| परीक्षा तिथि | 22-30 जून 2026 |
| परीक्षा परिणाम | 29 अगस्त 2026 (Declared) |
NTA UGC NET June 2026 Notification: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पात्रता परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Public Notices सेक्शन में Advertisements of NTA CSIR UGC NET June 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Latest News सेक्शन के Registration for UGC-NET Exam June-2026 में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register yourself for the above-mentioned examination में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already registered Candidate सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
NTA UGC NET June 2026 Notification: चयन प्रक्रिया।
NTA UGC NET June 2026 Notification की पूरी चयन प्रक्रिया 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
- ई-सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
NTA UGC NET June 2026 Notification: Important Link
| Check Re Exam City Details | Click Here |
| Download Re Exam City Notice | Click Here |
| Download Cutoff | Click Here |
| Download Result | Click Here |
| Download Answer Key | Click Here |
| Download Admit Card | Click Here |
| Download Admit Card Notice | Click Here |
| Download Subject Wise Exam Schedule | Click Here |
| Apply Online | Click Here |
| Download Date Extended Notice | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
NTA UGC NET June 2026 Notification: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. NTA UGC NET June 2026 Notification परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?
Ans: ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in/ है।
Q2. NTA UGC NET June 2026 Notification की परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाती है?
Ans: यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है।
Q3. NTA UGC NET June 2026 Notification का परीक्षा पैटर्न क्या है?
Ans: परीक्षा में कुल 2 पेपर (Paper-1 और Paper-2) होते हैं। Paper-1 में 50 प्रश्न (General Teaching & Research Aptitude) और Paper-2 में 100 प्रश्न (विषय आधारित) होते हैं। सभी प्रश्न बहुविकल्पीय (MCQs) होते हैं और कुल समय 3 घंटे दिया जाता है।
Q4. NTA UGC NET June 2026 Notification पास करने पर कितनी फेलोशिप (Stipend) मिलती है?
- JRF फेलोशिप: Ph.D. में नामांकन लेने पर शुरुआती 2 वर्षों के लिए ₹37,000 प्रति माह + HRA दिया जाता है। इसके बाद SRF में अपग्रेड होने पर अगले 3 वर्षों के लिए ₹42,000 प्रति माह + HRA मिलता है।
- असिस्टेंट प्रोफेसर वेतन: किसी कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर चयनित होने पर Academic Level 10 के तहत मूल वेतन ₹57,700 से शुरू होता है (भत्ते मिलाकर कुल इन-हैंड सैलरी लगभग ₹75,000 से ₹90,000 प्रति माह तक होती है)।
Q5. NTA UGC NET June 2026 Notification के लिए JRF की अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: इसके तहत जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। OBC, SC, ST, PwD और सभी महिला उम्मीदवारों को नियम अनुसार 5 वर्ष की छूट दी जाती है।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel