Rajasthan SET 2026 Notification Out: जानें पात्रता, आयु सीमा और आवेदन प्रक्रिया।

Rajasthan SET 2026 Notification

राजस्थान में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। Rajasthan SET 2026 Notification जारी कर दिया गया है। राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (State Eligibility Test) के जरिए राज्य के विभिन्न महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में अध्यापन हेतु आवश्यक पात्रता प्रदान की जाती है।

यदि आप भी इस वर्ष परीक्षा में शामिल होने की योजना बना रहे हैं, तो इस लेख में आपको Rajasthan SET 2026 Online Form, पात्रता मापदंड, परीक्षा पैटर्न और सिलेबस से जुड़ी संपूर्ण महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।

Rajasthan SET 2026 Notification: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET 2026)
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट प्रोफेसर (सहायक आचार्य)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातकोत्तर डिग्री (55%) पास
आयु सीमा (Age Limit)कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं।
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)10 अगस्त 2026 (Extended Date)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)टॉप 6%
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटuok.ac.in

Rajasthan SET 2026 Notification: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET 2026) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु सीमा: आधिकारिक तौर पर कोई निश्चित न्यूनतम उम्र सीमा अलग से नहीं लिखी होती, लेकिन अभ्यर्थी के पास न्यूनतम Master’s Degree (Post Graduation) होनी चाहिए।
  • अधिकतम आयु सीमा: RAJ SET 2026 परीक्षा में शामिल होने के लिए कोई भी ऊपरी आयु सीमा निर्धारित नहीं की गई है। आप किसी भी उम्र में यह परीक्षा दे सकते हैं।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन (Master’s Degree) या इसके समकक्ष डिग्री होनी चाहिए।
  • General / Unreserved / EWS Category: Master’s Degree में कम से कम 55% अंक होने चाहिए।
  • OBC (Non-Creamy Layer) / SC / ST / PwD / Third Gender Category: आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम 50% अंक होना आवश्यक है।
  • जो अभ्यर्थी स्नातकोत्तर के अंतिम वर्ष (Final Year) में पढ़ रहे हैं या जिनका रिजल्ट पेंडिंग है, वे भी इस परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अभ्यर्थी इस बात का जरूर ध्यान दें कि आपने जिस विषय से स्नातकोत्तर डिग्री पास की है उसी विषय से फॉर्म भरें क्यूंकि संबंधित विषय में ही RAJ SET Paper-2 में शामिल होना होता है।

विषय सूची

हिंदी (Hindi)गणितीय विज्ञान (Mathematical Sciences)कंप्यूटर साइंस एंड एप्लीकेशन
अंग्रेजी (English)जीवन विज्ञान (Life Sciences)शारीरिक शिक्षा (Physical Education)
संस्कृत (Sanskrit)अर्थशास्त्र (Economics)Punjabi
राजनीति विज्ञान (Political Science)वाणिज्य (Commerce)Statistics
समाजशास्त्र (Sociology)विधि (Law)दर्शन शास्त्र (Philosophy)
इतिहास (History)मनोविज्ञान (Psychology)प्रबंधन (Management)
भूगोल (Geography)पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञानYoga
भौतिक विज्ञान (Physical Sciences)संगीत (Music)लोक प्रशासन (Public Administration)
रसायन विज्ञान (Chemical Sciences)Visual ArtSindhi
पृथ्वी एवं ग्रहीय विज्ञान (Earth Sciences)PersianRajasthani
गृह विज्ञान (Home Science)Population Studies*Urdu
EducationEnvironmental Sciences_________

Rajasthan SET 2026 Notification: आवेदन शुल्क की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी / वर्ग (Category)परीक्षा शुल्क
अनारक्षित (UR / General)/ Other State₹1500/-
SBC / OBC / EWS (केवल Rajasthan निवासी)₹1200/-
SC/ST/PH (केवल Rajasthan निवासी)₹750/-

Rajasthan SET 2026 Notification: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

अधिसूचना जारी (Notification Release)11 जून 2026
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)14 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)10 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि10 अगस्त 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)जल्द घोषित होगी

Rajasthan SET 2026 Notification: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

राजस्थान राज्य पात्रता परीक्षा (Rajasthan SET 2026) में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uok.ac.in में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में  Notification For SET 2026 में क्लिक करके विभाग द्वारा जारी विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • यहाँ आप Fill SET Form 2026 में जाकर ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Loginin सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Rajasthan SET 2026 Notification: चयन प्रक्रिया।

Rajasthan SET 2026 Notification: RAJ SET में Qualify (उत्तीर्ण) होने के लिए आपको दो मुख्य शर्तों को पूरा करना होता है—

  • परीक्षा के दोनों पेपरों में न्यूनतम कट-ऑफ अंक (Minimum Cut-off Marks) हासिल करना।
  • Top 6% अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट में स्थान बनाना।

Rajasthan SET 2026 Notification: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download Revised Notice IIClick Here
Download Revised Notice IClick Here
Download Revised NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Rajasthan SET 2026 Notification: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Rajasthan SET 2026 परीक्षा क्या है?

Ans: यह एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा (State Eligibility Test) है। इसे पास करने वाले अभ्यर्थी राजस्थान के महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर (Assistant Professor) पद पर भर्ती के लिए पात्र हो जाते हैं।

Q2. Rajasthan SET 2026 के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: राजस्थान सेट 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2026 है।

Q3. Rajasthan SET 2026 Notification आधिकारिक रूप से कब और कहाँ जारी किया गया है?

Ans: Rajasthan SET 2026 Notification जून 2026 में आधिकारिक पोर्टल uok.ac.in पर जारी कर दिया गया है, जहाँ से अभ्यर्थी विस्तृत विज्ञप्ति और सिलेबस डाउनलोड कर सकते हैं।

Q4. क्या इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग (Negative Marking) होती है?

Ans: नहीं, Rajasthan SET Exam में किसी भी गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाती है।

Q5. Rajasthan SET परीक्षा के लिए कौन आवेदन कर सकता है?

Ans: जिस उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों (आरक्षित वर्ग के लिए 50%) के साथ स्नातकोत्तर (Master’s Degree) की डिग्री है या जो PG के अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हैं, वे आवेदन कर सकते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q1. Rajasthan SET 2026 Notification के तहत कुल कितने विषयों में परीक्षा आयोजित की जाएगी?

Ans: आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार यह परीक्षा कुल 35 विषयों (Arts, Science, Commerce & Humanities) के लिए आयोजित की जा रही है। अभ्यर्थी अपने स्नातकोत्तर (PG) के मुख्य विषय के आधार पर ही आवेदन कर सकते हैं।

Q2. क्या अन्य राज्यों (Other States) के अभ्यर्थी Rajasthan SET 2026 Notification के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं?

Ans: जी हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा और उन्हें अनारक्षित (General/Unreserved) श्रेणी में ही माना जाएगा।

Leave a Comment