Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 : 24752 पदों में बम्फर भर्ती।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग (DLB) ने सफाई कर्मचारी के कुल 24,752 रिक्त पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 28 सितंबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे। अगर आप राजस्थान में सरकारी या संविदा क्षेत्र के तहत रोजगार पाने की तैयारी कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती का नाम (Recruitment)राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026
विभाग का नाम (Department)राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग (DLB)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)01/2026
पद का नाम (Post Name)संविदा सफाई कर्मचारी
कुल पदों की संख्या (Total Posts)24752 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)राजस्थान का मूल निवासी
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)28 सितंबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)बिना लिखित परीक्षा व बिना इंटरव्यू
नौकरी का स्थान (Job Location)राजस्थान
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटlsg.rajasthan.gov.in

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राजस्थान स्वायत्त शासन विभाग (DLB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

  • मूल निवासी: अभ्यर्थी का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • शैक्षणिक योग्यता: इस भर्ती के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (जैसे 8वीं या 10वीं पास) की आवश्यकता नहीं रखी गई है।
  • कार्य अनुभव: अभ्यर्थी के पास किसी भी राज्य सरकार, केंद्र सरकार, स्वायत्त शासी निकाय, अर्ध-सरकारी संस्थान या निजी ठेकेदारों के माध्यम से कम से कम 1 वर्ष का सफाई कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

District Wise Vacancy

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 : जिलेवार पदों की विस्तृत जानकारी।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General₹600/-
OBC/SC / ST/PH₹400/-

2. वेतनमान (Salary) 

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

  • मानदेय / वेतन (शुरुआती अवधि): राजस्थान सरकार के नियमानुसार संविदा/प्रोबेशन अवधि के दौरान अभ्यर्थियों को प्रति माह ₹7,410/- का नियत पारिश्रमिक प्रदान किया जाएगा।
  • पे-मैट्रिक्स स्तर: सेवा के नियमितीकरण के उपरांत सफाई कर्मचारी पद को पे-मैट्रिक्स लेवल L-1 में शामिल किया जाता है।
  • वेतन : नियमित होने पर न्यूनतम मूल वेतन ₹17,700 से ₹56,900 प्रति माह रहेगा।
  • अन्य भत्ते: नियमानुसार सेवा स्थायी होने पर मूल वेतन के साथ महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी सुविधाएं देय होंगी।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)15 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)28 सितंबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि28 सितंबर 2026

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

संविदा सफाई कर्मचारी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://lsg.rajasthan.gov.in/home में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Latest Updates सेक्शन के संविदा सफाई कर्मचारी पद हेतु सीधी भर्ती विज्ञापन संख्या 01/2026 में क्लिक करना है।
  • अब आप View Attachments में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको SSO पोर्टल के Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: चयन प्रक्रिया।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • लॉटरी प्रणाली : प्राप्त सभी वैध आवेदनों में से योग्य अभ्यर्थियों का चयन पूर्णतः पारदर्शिता के साथ कंप्यूटराइज्ड लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा।
  • कोई लिखित परीक्षा नहीं: इस भर्ती में किसी भी प्रकार की लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं किया जाएगा।
  • कोई इंटरव्यू नहीं: अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार के साक्षात्कार या मौखिक परीक्षा से नहीं गुजरना होगा।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : लॉटरी में चयनित अभ्यर्थियों को अपने मूल प्रमाण पत्रों (जैसे- मूल निवास, 1 वर्ष का अनुभव प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र आदि) की जांच करवानी होगी।
  • अंतिम मेरिट सूची : दस्तावेज़ सत्यापन में सफल पाए गए अभ्यर्थियों को उनके द्वारा चुने गए संबंधित नगर निकाय/नगर निगम में नियुक्ति प्रदान की जाएगी।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 के लिए क्या कोई शैक्षणिक योग्यता (जैसे 8वीं या 10वीं पास) जरूरी है?

Ans: नहीं, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए कोई न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (जैसे 8th/10th Pass) निर्धारित नहीं की गई है। बिना पढ़े-लिखे या साक्षर अभ्यर्थी भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q2. Rajasthan Safai Karamchari Form भरने के लिए अनुभव प्रमाण पत्र कितना पुराना होना चाहिए?

Ans: राजस्थान सफाई कर्मचारी पद पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी निकाय, संस्था या ठेकेदार के माध्यम से किया गया न्यूनतम 1 वर्ष का सफाई कार्य अनुभव प्रमाण पत्र होना आवश्यक है।

Q3. क्या राजस्थान के बाहर के उम्मीदवार Rajasthan Safai Karamchari Recruitment 2026 के लिए पात्र हैं?

Ans: नहीं, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में केवल वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं जो राजस्थान राज्य के मूल निवासी हैं।

Q4. Rajasthan Safai Karamchari Bharti 2026 में अभ्यर्थियों का सिलेक्शन कैसे होगा?

Ans: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती में कोई परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होगा। इसमें चयन पूरी तरह से कंप्यूटराइज्ड लॉटरी प्रणाली (Draw of Lots) द्वारा किया जाएगा।

Q5. Rajasthan Safai Karamchari Notification 2026 के अनुसार आवेदन की लास्ट डेट क्या है?

Ans: राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 रखी गई है। अभ्यर्थी SSO ID के माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment