IDBI Bank SO vacancy 2026: 31 पदों में भर्ती, जल्दी करें आवेदन।

IDBI Bank SO vacancy 2026

IDBI Bank SO vacancy 2026: इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) ने Specialist Officer (SO) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। जिसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक /स्नातकोत्तर डिग्री निर्धारित की गई है।

विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति के आधार पर कुल 31 पदों पर योग्य उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है। इस लेख में हम आपको IDBI Bank SO Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां जैसे— कुल पद, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क और आवेदन कैसे करना है, विस्तार से बताने वाले हैं।

IDBI Bank SO vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI)
पद का नाम (Post Name)Specialist Officer (SO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)31पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)25 वर्ष से 45 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)26 जुलाई 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)सीधे इंटरव्यू
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटidbi.bank.in

IDBI Bank SO vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बैंक ऑफ इंडिया (IDBI) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

  • शैक्षणिक योग्यता (Education) – इच्छुक अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित Graduate Degree (जैसे B.E. / B.Tech) या Post Graduate Degree (जैसे MBA / MCA) होना अनिवार्य है।
  • अनुभव – इसके साथ ही विभिन्न पदों के अनुसार संबंधित क्षेत्र (IT, Finance, Risk Management आदि) में न्यूनतम कार्य अनुभव (Relevant Experience) 4 वर्ष से लेकर 10 वर्ष तक होना आवश्यक है।
  • आयु सीमा (Age Limit) – इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 25 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष निर्धारित की गयी है। विस्तृत जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर देखें।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

IDBI Bank SO vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee)
श्रेणीपरीक्षा शुल्क
General/ OBC/EWS1050/-
SC/ST/PWD250/-
  • वेतनमान (Salary) – IDBI बैंक में स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को पदानुसार (Grade के अनुसार) बेहतरीन सैलरी पैकेज दिया जाता है। इसका अनुमानित वेतनमान (Pay Scale) निम्नलिखित है:
मूल वेतन (Basic Pay Scale)₹36,000/- से ₹63,840/- प्रति माह (Grade के अनुसार)
कुल इन-हैंड सैलरी (Gross Salary)₹60,000/- से ₹90,000/- + प्रति माह (भत्तों के साथ)
अन्य सरकारी लाभ (Perks & Allowances)DA, HRA, CCA, मेडिकल अलाउंस और LFC (बैंक नियमानुसार)

IDBI Bank SO vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

Specialist Officer (SO) जैसे पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.idbi.bank.in/idbi-bank-careers-current-openings.aspx में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Recruitment of Specialist Officer – 2026-27 (Phase-II) सेक्शन में क्लिक करना है।
  • यहाँ आप Details Advertisement सेक्शन में क्लिक करके अधिसूचना को ध्यान से पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login For already registered Candidates में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • अब आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

IDBI Bank SO vacancy 2026: चयन प्रक्रिया

IDBI बैंक स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) भर्ती 2026 के लिए चयन प्रक्रिया को मुख्य रूप से नीचे दिए गए चरणों के आधार पर पूरा किया जाएगा:

  • प्रारंभिक स्क्रीनिंग (Preliminary Screening): सबसे पहले आपके द्वारा भरे गए आवेदन फॉर्म में दी गई जानकारी (जैसे— आयु, शैक्षणिक योग्यता और कार्य अनुभव) के आधार पर स्क्रीनिंग की जाएगी। फिर जो अभ्यर्थी बैंक के तय मानदंडों को पूरा करेंगे, उन्हें ही अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
  • ग्रुप डिस्कशन (GD) और पर्सनल इंटरव्यू (PI): शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को Group Discussion (GD) और/या Personal Interview (PI) के लिए बुलाया जाएगा। और इंटरव्यू और जीडी का स्थान, समय और तारीख की जानकारी उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी या एसएमएस (SMS) के माध्यम से दी जाएगी।
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV): इंटरव्यू के समय या उससे पहले उम्मीदवारों के सभी असली दस्तावेजों (जैसे— डिग्री, एक्सपीरियंस सर्टिफिकेट, कास्ट सर्टिफिकेट आदि) की जांच की जाएगी। और यदि कोई भी जानकारी गलत या झूठी पाई जाती है, तो उम्मीदवारी तुरंत रद्द कर दी जाएगी।
  • प्री-रिक्रूटमेंट मेडिकल टेस्ट (PRMT): फाइनल सिलेक्शन से पहले उम्मीदवार का Pre-Recruitment Medical Test (PRMT) होगा। जिसमे बैंक के मेडिकल फिटनेस स्टैंडर्ड्स (Medical Fitness Standards) के अनुसार उम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से फिट होना अनिवार्य है। मेडिकल रूप से अनफिट पाए जाने पर जॉइनिंग नहीं दी जाएगी।

IDBI Bank SO vacancy 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

IDBI Bank SO vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. IDBI बैंक SO भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 26 जुलाई 2026 है। अंतिम समय में वेबसाइट पर हैवी ट्रैफिक या सर्वर डाउन होने की समस्या से बचने के लिए अपना फॉर्म समय रहते भर लें।

Q2. क्या दूसरे राज्य के लोग भी इसका फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: हाँ, बिल्कुल! IDBI बैंक की यह भर्ती अखिल भारतीय (All India) स्तर पर निकाली गई है। भारत के किसी भी राज्य या केंद्र शासित प्रदेश के योग्य उम्मीदवार इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Q3. क्या इस भर्ती के लिए फ्रेशर्स (बिना अनुभव वाले) आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, यह स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) का पद है, इसलिए शैक्षणिक योग्यता के साथ-साथ संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम कार्य अनुभव (Experience) होना आवश्यक है।

Q4. IDBI Bank SO 2026 भर्ती में कुल कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती के अंतर्गत स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के कुल 31 पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

Q5. Specialist Officer (SO) पद के लिए चयन होने पर पोस्टिंग (Job Location) कहाँ मिलेगी?

Ans: चयन होने के बाद उम्मीदवारों की पोस्टिंग पूरे भारत (All India) में स्थित IDBI बैंक की किसी भी मुख्य शाखा (Head Office), क्षेत्रीय कार्यालय (Regional Office) या कॉर्पोरेट ऑफिस में की जा सकती है। बैंक अपनी आवश्यकता के अनुसार ट्रांसफर या पोस्टिंग तय करता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment