ICF Apprentices Bharti 2026: बिना परीक्षा सीधी भर्ती,10th पास भी जल्दी करें आवेदन।

ICF Apprentices Bharti 2026

भारतीय रेलवे के अंतर्गत इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF), चेन्नई ने एक्ट अपरेंटिस 2026-27 के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसमें बिना परीक्षा केवल 10वीं और ITI के अंकों के आधार पर चयन किया जायेगा। रेलवे विभाग द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर 07 सितम्बर 2026 शाम 05:30 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में ICF Apprentices Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

ICF Apprentices Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF), चेन्नई
विज्ञापन संख्या (Advt No.)App/01/2026-27
पद का नाम (Post Name)एक्ट अपरेंटिस
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1010 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10वीं /12वीं/ ITI पास
आयु सीमा (Age Limit)15 वर्ष से 24 वर्ष तक (श्रेणी अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)08 अगस्त 2026 (सुबह 09:30 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 सितंबर 2026 (शाम 17:30 बजे तक)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट लिस्ट, दस्तावेज़ सत्यापन & मेडिकल टेस्ट
वेतनमान (Pay Scale)₹8,200 से ₹9,600 प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)चेन्नई, तमिलनाडु
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटicf.indianrailways.gov.in

ICF Apprentices Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF), चेन्नई द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामन्यूनतम सीमाअधिकतम सीमा
Non-ITI (Fresher)15 वर्ष22 वर्ष
Ex-ITI15 वर्ष24 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

ICF Apprentices Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामवर्गकुल पदशैक्षणिक योग्यता
फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्टFresher16010+2 शिक्षा पद्धति के तहत न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास (विज्ञान व गणित विषय के साथ)।
Ex-ITI39010+2 शिक्षा पद्धति के तहत न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास (विज्ञान व गणित के साथ) + फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मशीनिस्ट ट्रेड में NCVT/SCVT ITI प्रमाणपत्र।
कार्पेंटर, पेंटर, वेल्डरFresher16010+2 शिक्षा पद्धति के तहत न्यूनतम 50% कुल अंकों के साथ 10वीं कक्षा उत्तीर्ण।
Ex-ITI28010+2 शिक्षा पद्धति के तहत न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास + कार्पेंटर, पेंटर, वेल्डर ट्रेड में NCVT/SCVT ITI प्रमाणपत्र।
पासा (PASAA)Ex-ITI10न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास + IT / COPA / डेटाबेस सिस्टम में NCVT/SCVT ITI प्रमाणपत्र।
एमएलटी (रेडियोलॉजी / पैथोलॉजी)Fresher1010+2 प्रणाली के तहत भौतिकी, रसायन विज्ञान और जीव विज्ञान (PCB) के साथ 12वीं (HSC) पास।

ICF Apprentices Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इंटीग्रल कोच फैक्टरी (ICF), चेन्नई द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹100/-
SC / STनिःशुल्क
सभी श्रेणी की महिलायेंनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

ICF Apprentices Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

वर्गस्टाइपेंड प्रति माह
फ्रेशर – 10वीं पास₹8,200/- प्रति माह
फ्रेशर – 12वीं पास₹9,600/- प्रति माह
पूर्व-आईटीआई₹9,600/- प्रति माह
नोट: अपरेंटिसशिप प्रशिक्षण के दूसरे वर्ष के दौरान न्यूनतम स्टाइपेंड राशि में 10% की वृद्धि की जाएगी।

ICF Apprentices Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ08 अगस्त 2026 (सुबह 09:30 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि07 सितंबर 2026 (शाम 17:30 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 सितम्बर 2026

ICF Apprentices Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

एक्ट अपरेंटिस में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://pb.icf.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको RECRUIRMENT 2026-27 सेक्शन के APPRENTICE RECRUITMENT 2026-27 – Act Apprentice 2026 में क्लिक करना है।
  • यहाँ आप Notification सेक्शन में जाकर विभाग द्वारा जारी विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और सभी सही जानकारी को भर कर आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • आवेदन के समय अपलोड करने वाले दस्तावेजों जैसे -फोटोग्राफ और हस्ताक्षर को विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार उनकी साइज को बना कर अपलोड करें।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important _Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

ICF Apprentices Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

ICF Apprentices Bharti 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

  • 10वीं / ITI के अंकों पर आधारित मेरिट: उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं में प्राप्त अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से होगा। (COVID Pass उम्मीदवारों के मामले में 9वीं कक्षा या 10वीं के छमाही अंकों को ध्यान में रखा जाएगा)।
  • दस्तावेज़ सत्यापन : मेरिट लिस्ट में चयनित उम्मीदवारों को ओरिजिनल ट्रांसफर सर्टिफिकेट , शैक्षणिक प्रमाणपत्र और जाति/दिव्यांगता प्रमाणपत्र के सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
  • मेडिकल फिटनेस टेस्ट: अंतिम चयन के लिए उम्मीदवार को सरकारी अधिकृत डॉक्टर (कम से कम असिस्टेंट सर्जन स्तर) द्वारा हस्ताक्षरित निर्धारित प्रारूप में मेडिकल फिटनेस प्रमाणपत्र प्रस्तुत करना होगा।

ICF Apprentices Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

ICF Apprentices Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. ICF Apprentices Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 अगस्त 2026 से शुरू होकर 7 सितंबर 2026 (शाम 5:30 बजे तक) चलेंगे।

Q2. ICF Apprentices Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: न्यूनतम आयु 15 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा Non-ITI (Fresher) के लिए 22 वर्ष तथा Ex-ITI के लिए 24 वर्ष है (SC/ST को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और PwBD को 10 वर्ष की छूट मिलेगी)।

Q3. ICF Apprentices Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: 10वीं पास (न्यूनतम 50% अंकों के साथ) होना अनिवार्य है; Fresher के लिए विज्ञान व गणित विषय आवश्यक हैं, Ex-ITI के लिए 10वीं के साथ ITI प्रमाणपत्र होना चाहिए और MLT पद के लिए 12वीं (PCB) पास होना आवश्यक है।

Q4. ICF Apprentices Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल 10वीं/ITI के प्राप्तांकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर होगा। इसके बाद शॉर्टलिस्टेड उम्मीदवारों का दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल फिटनेस टेस्ट किया जाएगा।

Q5. ICF Apprentices Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती में 10वीं पास फ्रेशर्स को ₹8,200/- प्रति माह तथा 12वीं पास (MLT) व Ex-ITI उम्मीदवारों को ₹9,600/- प्रति माह का स्टाइपेंड (वेतनमान) दिया जाएगा। (द्वितीय वर्ष के दौरान स्टाइपेंड में 10% की वृद्धि की जाएगी)।

Q6. क्या ICF Apprentices Bharti 2026 में कोई पेपर होगा ?

Ans: नहीं, इस भर्ती में कोई भी लिखित परीक्षा (पेपर) या इंटरव्यू नहीं होगा; चयन केवल 10वीं/ITI के प्राप्तांकों की मेरिट लिस्ट के आधार पर किया जाएगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment