CSIR Technician Bharti 2026: ग्रुप -II /तकनीशियन पद के लिए 10th पास भी करें आवेदन।

CSIR Technician Bharti 2026

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा तकनीशियन/ग्रुप -II के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। जारी विज्ञापन के अनुसार 10th पास अभ्यर्थी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ,ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 17 सितंबर 2026 शाम 05 बजे तक चालू रहेगी अतः इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

इस लेख में CSIR Technician Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

CSIR Technician Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)R&A/01/2026
पद का नाम (Post Name)तकनीशियन/ग्रुप -II
कुल पदों की संख्या (Total Posts)43 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10th with ITI पास।
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम आयु 33 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)18 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)17 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,ट्रेड टेस्ट & DV
नौकरी का स्थान (Job Location)दिल्ली-NCR, पुणे और मुंबई (प्रारंभिक पोस्टिंग)
वेतनमान (Pay Scale)पे मैट्रिक्स लेवल-2 (₹ 19,900 – ₹ 63,200)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcsir.res.in

CSIR Technician Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है, (आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 तक)।
वर्गआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC – NCL3 वर्ष
PwBD – UR10 वर्ष
PwBD – SC/ST15 वर्ष
PwBD – OBC13 वर्ष
Ex-Servicemenवास्तविक सैन्य सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
CSIR के विभागीय उम्मीदवार5 वर्ष
अन्य कोई भी वर्गकोई छूट नहीं

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

CSIR Technician Bharti 2026 – सभी पदों के लिए न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं/SSC (विज्ञान विषयों के साथ) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इसके साथ ही आपके पास नीचे दी गई इन तीनो में से कोई एक योग्यता होनी चाहिए:

  1. संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र।
  2. या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित ट्रेड में 02 साल का फुल-टाइम अप्रेंटिस अनुभव।
  3. या केंद्र/राज्य सरकार/स्वायत्त निकाय/PSU में संबंधित ट्रेड में 03 साल का कार्य अनुभव।

ट्रेड-वार योग्यता (Trade-wise Qualification)

पद कोड / ट्रेड का नामकुल पदआवश्यक विशिष्ट ट्रेड योग्यता (10वीं + 55% के साथ)
260101 – COPA21Computer Operator and Programming Assistant में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260102 – DTPO07Desktop Publishing Operator में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260103 – CH&NM05Computer Hardware & Network Maintenance में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260104 – MLT02Medical Lab Technician में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260105 – Draughtsman (Arch)02Draughtsman (Architecture) में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260106 – Instrument Mechanic02Instrument Mechanic में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260107 – Draughtsman (Mech)01Draughtsman (Mechanical) में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260108 – Draughtsman (Civil)01Draughtsman (Civil) में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260109 – LACP01Laboratory Assistant in Chemical Plant में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
260110 – Interior Designer01Interior Designer में ITI / 2 साल अप्रेंटिस / 3 साल का अनुभव
नोट: योग्यता और अनुभव की गणना आवेदन की अंतिम तिथि (17 सितंबर 2026) के आधार पर की जाएगी।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
तकनीशियन/ग्रुप -II190411060343

CSIR Technician Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹500/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

CSIR Technician Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवेतन स्तरमूल वेतनकुल अनुमानित वेतन
तकनीशियन / ग्रुप-IIपे मैट्रिक्स Level-2 (7वां CPC)₹19,900 – ₹63,200/-लगभग ₹39,970/- प्रति माह

CSIR Technician Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ18 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि17 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि17 सितंबर 2026

CSIR Technician Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

तकनीशियन / ग्रुप-II पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.csir.res.in/en में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recruitment सेक्शन में Advertisement No. (R&A/01/2026) में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको New Registration में क्लिक करना है। और अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already Registered Sign In सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।और फॉर्म में सही जानकारी को भर कर आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

CSIR Technician Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

CSIR Technician Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणविवरण
स्क्रीनिंगआवेदनों की जांच कर अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
ट्रेड टेस्टशॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों का ट्रेड टेस्ट लिया जाएगा, जो कि केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।
लिखित परीक्षापेपर -I – मानसिक क्षमता परीक्षण (50 प्रश्न, 100 अंक, समय: 1 घंटा, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)।
पेपर -II – सामान्य जागरूकता (25 प्रश्न) & अंग्रेजी भाषा (25 प्रश्न) (समय: 30 मिनट, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा)।
पेपर -III – संबंधित विषय/ट्रेड (50 प्रश्न, 150 अंक, समय: 1 घंटा, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1 अंक कटेगा)।
अंतिम मेरिट सूचीअंतिम चयन/मेरिट लिस्ट केवल Paper-II और Paper-III में प्राप्त अंकों के आधार पर बनाई जाएगी।

CSIR Technician Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

CSIR Technician Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. CSIR Technician Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: CSIR तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 18 अगस्त 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 सितंबर 2026 (शाम 05:00 बजे तक) है।

Q2. CSIR Technician Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Q3. CSIR Technician Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: CSIR तकनीशियन भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम 55% अंकों के साथ 10वीं (विज्ञान विषय में) उत्तीर्ण होना आवश्यक है, साथ ही संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाण पत्र (या 2 वर्ष का अप्रेंटिस अनुभव / 3 वर्ष का कार्य अनुभव) होना अनिवार्य है।

Q4. CSIR Technician Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: CSIR तकनीशियन भर्ती 2026 में चयन 3 चरणों में होगा: पहले आवेदन स्क्रीनिंग के बाद ट्रेड टेस्ट (क्वालीफाइंग) होगा, फिर लिखित परीक्षा (पेपर 1, 2 और 3) आयोजित की जाएगी, जिसके बाद अंतिम मेरिट लिस्ट केवल पेपर-2 और पेपर-3 के अंकों के आधार पर बनेगी।

Q5. CSIR Technician Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: CSIR तकनीशियन भर्ती 2026 में वेतन Pay Matrix Level-2 (₹19,900 – ₹63,200/-) के अनुसार दिया जाएगा, जिसमें शुरुआती मूल वेतन ₹19,900/- प्रति माह है। केंद्रीय भत्ते मिलाकर कुल शुरुआती अनुमानित वेतन लगभग ₹39,970/- प्रति माह बनेगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment