UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य पदों में भर्ती,जल्दी करें आवेदन।

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC Computer Operator Recruitment 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 10 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने कंप्यूटर एवं आईटी विभाग के अंतर्गत विभिन्न महत्वपूर्ण पदों (Manager System, Senior Programmer, Programmer Grade II और Computer Operator)पर भर्ती की घोषणा की है।

इस लेख में UPPSC Computer Operator Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
पद का नाम (Post Name)Manager System, Senior Programmer, Programmer Grade II और Computer Operator
कुल पदों की संख्या (Total Posts)10 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)Graduation, Diploma
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)03 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,साक्षात्कार,दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 40 वर्ष
  • उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST आदि) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नाम (Post Name)कुल पदशैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)
Manager System01कम्प्यूटर में स्नातक डिग्री पास।
Senior Programmer01कंप्यूटर में डिग्री + डिप्लोमा पास।
Programmer Grade II01कंप्यूटर साइंस / आईटी में डिग्री या डिप्लोमा एवं प्रोग्रामिंग का ज्ञान
Computer Operator07कंप्यूटर साइंस में डिग्री / डिप्लोमा (Degree / Diploma in Computer) + टाइपिंग ज्ञान

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस (Unreserved / OBC / EWS)₹225/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)₹105/-
दिव्यांगजन (PH / PWD)₹25/-

वेतनमान (Salary) 

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान (Pay Scale & Salary) का विवरण:

पद का नाम (Post Name)पे मैट्रिक्स / वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल (7th CPC Level)
Manager System₹ 15,600 – ₹ 39,100Level-10 / Level-9
Senior Programmer₹ 9,300 – ₹ 34,800Level-8
Programmer Grade II₹ 44,900 – ₹ 1,42,400Level-7
Computer Operator₹ 5,200 – ₹ 20,200 (₹ 29,200 – ₹ 92,300)Level-5

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)03 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि03 सितम्बर 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)जल्द घोषित होगी

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

कंप्यूटर ऑपरेटर और अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको OTR सेक्शन में क्लिक करके सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन/OTR करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से ही OTR रजिस्ट्रेशन नंबर है तो वो सीधे तौर में Apply सेक्शन में जाकर Authenticate with OTR करके फॉर्म को भर सकते हैं।
  • यहाँ आप View Advertisement सेक्शन में क्लिक करके अधिसूचना को भी ध्यान से पढ़ सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

UPPSC Computer Operator एवं अन्य IT पदों के लिए चयन प्रक्रिया (Selection Process) मुख्य रूप से निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam – CBT)
  • स्किल टेस्ट / टाइपिंग टेस्ट (Skill / Practical Test)
  • दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification)
  • अंतिम मेरिट सूची (Final Merit List)

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPPSC भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया कब से शुरू होगी?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से शुरू होगी।

Q2. OTR (One Time Registration) क्या है और क्या यह फॉर्म भरने के लिए अनिवार्य है?

Ans: OTR आयोग की एक बारगी पंजीकरण प्रणाली है। UPPSC के नियमों के तहत बिना OTR नंबर के आप आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकते, इसलिए फॉर्म भरने से पहले OTR नंबर जनरेट करना अनिवार्य है।

Q3. परीक्षा में Negative Marking की व्यवस्था होगी या नहीं?

Ans: जी हां, UPPSC की वस्तुनिष्ठ (Objective) परीक्षाओं में आमतौर पर 1/3 (0.33%) अंक की नकारात्मक अंकन (Negative Marking) लागू होती है।

Q4. क्या अन्य राज्यों (Other States) के अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हां, भारत के किसी भी राज्य के नागरिक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उत्तर प्रदेश के बाहर के अभ्यर्थियों को अनारक्षित (General/UR) श्रेणी में गिना जाएगा और उन्हें आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

Q5. इस भर्ती का परीक्षा केंद्र (Exam Center) कहाँ होगा?

Ans: लिखित परीक्षा और प्रैक्टिकल/टाइपिंग टेस्ट उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों (जैसे प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर आदि) में आयोजित किए जाएंगे।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment