UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: 37 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता, तिथि और आवेदन प्रक्रिया।

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना (Official Notification) जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 37 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

यह भर्ती उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अंतर्गत आने वाले संबंधित विभागों में आर्किटेक्चरल असिस्टेंट (Architectural Assistant) और अन्य तकनीकी पदों को भरने के लिए आयोजित की जा रही है। पात्र और इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित तिथियों के भीतर ऑनलाइन माध्यम से अपना आवेदन जमा कर सकते हैं।

इस लेख में UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC)
पद का नाम (Post Name)आर्किटेक्चरल असिस्टेंट और अन्य पद
कुल पदों की संख्या (Total Posts)37 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12th,Diploma + अनुभव
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)03 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,साक्षात्कार,दस्तावेज़ सत्यापन
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटuppsc.up.nic.in

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • न्यूनतम आयु (Minimum Age): 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु (Maximum Age): 40 वर्ष
  • उत्तर प्रदेश सरकार के नियमानुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST आदि) को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नाम (Post Name)शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव (Qualification & Experience)
Architectural Assistant• 10+2 (Intermediate) Architectural विषय के साथ
अथवा
• 3 वर्ष / 4 वर्ष का Architectural Course (Full Time / Part Time) + 2 वर्ष का अनुभव
अथवा
• Diploma in Architectural Assistantship + अनुभव
Estate Manager• भारत में किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी स्ट्रीम में स्नातक (Bachelor Degree)
Microbiologist• Master Degree in Microbiology + 3 वर्ष का अनुभव
NOTE -: ज्यादा जानकारी के लिए विज्ञापन को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
सामान्य / पिछड़ा वर्ग / ईडब्ल्यूएस (Unreserved / OBC / EWS)₹125/-
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति (SC / ST)₹65/-
दिव्यांगजन (PH / PWD)₹25/-

वेतनमान (Salary) 

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान (Pay Scale & Salary) का विवरण:

पद का नाम (Post Name)वेतनमान एवं पे मैट्रिक्स (Salary / Pay Scale)
Architectural AssistantPay Matrix Level-6 (₹35,400 – ₹1,12,400/-) + अन्य सरकारी भत्ते
Estate ManagerPay Matrix Level-7 (₹44,900 – ₹1,42,400/-) + अन्य सरकारी भत्ते
MicrobiologistPay Matrix Level-10 (₹56,100 – ₹1,77,500/-) + अन्य सरकारी भत्ते

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)03 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि03 सितम्बर 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date)जल्द घोषित होगी

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आर्किटेक्चरल असिस्टेंट और अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://uppsc.up.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको OTR सेक्शन में क्लिक करके सर्वप्रथम रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन/OTR करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास पहले से ही OTR रजिस्ट्रेशन नंबर है तो वो सीधे तौर में Apply सेक्शन में जाकर Authenticate with OTR करके फॉर्म को भर सकते हैं।
  • यहाँ आप View Advertisement सेक्शन में क्लिक करके अधिसूचना को भी ध्यान से पढ़ सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: चयन प्रक्रिया

UPPSC Architectural Assistant and other post Recruitment 2026 के अंतर्गत अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाएगा:

  • लिखित परीक्षा (Written Exam)
  • साक्षात्कार (Interview)
  • दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
  • चिकित्सा परीक्षण (Medical Examination)

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPPSC Architectural Assistant Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPPSC Architectural Assistant Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 03 अगस्त 2026 से शुरू हो गयी है।

Q2. आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन करने और फीस भुगतान की अंतिम तिथि 03 सितंबर 2026 है।

Q3. UPPSC के इन पदों के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?

Ans: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

Q4. क्या उत्तर प्रदेश के बाहर (अन्य राज्यों) के अभ्यर्थी भी फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: हां, भारत के किसी भी राज्य के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत माना जाएगा और आरक्षण का लाभ केवल UP के मूल निवासियों को मिलेगा।

Q5. क्या बिना अनुभव वाले अभ्यर्थी (Freshers) इसमें आवेदन कर सकते हैं?

Ans: जिन पदों में अनुभव (Experience) मांगा गया है, वहां अनुभव जरूरी है। हालांकि, अन्य पदों के लिए विस्तृत मानदंड जानने के लिए आयोग की आधिकारिक अधिसूचना देखें।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment