
Railway Section Controller Bharti 2026: भारतीय रेलवे में एक प्रतिष्ठित और उच्च जिम्मेदारी वाले पद पर कैरियर बनाने की चाह रखने वाले युवाओं के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा आधिकारिक नोटिफिकेशन (CEN 03/2026) जारी किया जा चुका है।यदि आप स्नातक (Graduation) पास हैं और रेलवे के ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम का मुख्य हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह भर्ती आपके लिए एक बेहतरीन मौका है।
इस लेख में हम आपको विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।
Railway Section Controller Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| विभाग का नाम (Department) | रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) |
| विज्ञापन संख्या (Notification No.) | CEN 03/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 119 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | स्नातक डिग्री पास |
| आयु सीमा (Age Limit) | 20 वर्ष से 33 वर्ष |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 14 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | CBT, CBAT,DV & Medical Test |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | rrbapply.gov.in |
Railway Section Controller Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
- आवेदक के पास भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी भी विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce, Engineering आदि) में स्नातक (Graduation Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
- ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि तक आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री/मार्कशीट होना अनिवार्य है। परिणाम का इंतजार कर रहे छात्र (Appearing candidates) इसके लिए पात्र नहीं होंगे।
मेडिकल फिटनेस मानक (Medical Standard)
सेक्शन कंट्रोलर के लिए मानसिक सतर्कता और दृष्टि (Vision) का सटीक होना बहुत आवश्यक है, इसलिए इसमें कड़े मेडिकल मानक लागू होते हैं:
- मेडिकल कैटेगरी: A-2 Standard
- दृष्टि मानक (Distance Vision): 6/6, 6/6 बिना चश्मे के (Without Glasses)
- Near Vision: 0.6, 0.6 बिना चश्मे के
- अन्य जांच: Color Vision, Binocular Vision, Night Vision और Field of Vision की जांच में पूरी तरह से फिट होना अनिवार्य है।
Railway Section Controller Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
- फॉर्म फीस (Application Fee) –
| श्रेणी | परीक्षा शुल्क |
|---|---|
| General/ OBC/EWS | 500/- |
| SC/ST/Female | 250/- |
- वेतनमान (Salary) – भारतीय रेलवे में सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) का पद 7वें वेतन आयोग (7th Pay Commission) के तहत Pay Level-6 में आता है।
| वेतन घटक (Salary Component) | विवरण / राशि |
| पे लेवल (Pay Level) | Level 6 (7th CPC) |
| प्रारंभिक मूल वेतन (Basic Pay) | ₹35,400/- प्रति माह |
| महंगाई भत्ता (DA – 50%) | ₹17,700/- |
| मकान किराया भत्ता (HRA) | ₹3,540 – ₹10,620/- (शहर Z, Y, X श्रेणी के अनुसार) |
| परिवहन भत्ता + DA (TA) | ₹5,400/- (लगभग) |
| अनुमानित ग्रॉस सैलरी (Gross Salary) | ₹65,000 – ₹78,000/- प्रति माह |
| कुल कटौती (NPS + Tax + Insurance) | ₹6,000 – ₹8,000/- (लगभग) |
| अनुमानित इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary) | ₹58,000 – ₹68,000/- प्रति माह |
Railway Section Controller Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
सेक्शन कंट्रोलर (Section Controller) जैसे पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.rrbapply.gov.in/#/auth/landing में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में Section Controller का ऑफिसियल अधिसूचना (Advertisement ) को ध्यानपूर्वक पढ़ सकतें हैं।
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Create An Account सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
Railway Section Controller Bharti 2026: चयन प्रक्रिया
RRB Section Controller Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया (Selection Process) विभिन्न चरणों में पूर्ण की जाएगी -:
- कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT – Computer Based Test)
- कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT – Psychometric Test)
- दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification – DV)
- मेडिकल परीक्षण (Medical Examination)
- अंतिम मेरिट लिस्ट (Final Merit List)
Railway Section Controller Bharti 2026: Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
Railway Section Controller Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. Railway Section Controller Bharti 2026 के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans: इस भर्ती के लिए आवेदन करने हेतु उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation Degree) की डिग्री होना अनिवार्य है।
Q2. RRB Section Controller 2026 भर्ती में चयन किस आधार पर होगा?
Ans: चयन प्रक्रिया मुख्य रूप से चार चरणों में पूरी होती है—कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट (CBAT/साइको टेस्ट), दस्तावेज सत्यापन (DV) और A-2 स्तर का मेडिकल टेस्ट।
Q3. Railway Section Controller Bharti 2026 में चयनित उम्मीदवार की इन-हैंड सैलरी कितनी होती है?
Ans: यह पद 7th Pay Commission के Pay Level-6 में आता है। सभी भत्ते (DA, HRA, TA और नाइट ड्यूटी Allowance) मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹58,000 से ₹68,000 प्रति माह तक होती है।
Q4. क्या Railway Section Controller Bharti 2026 के लिए चश्मा लगाने वाले अभ्यर्थी पात्र हैं?
Ans: नहीं, इस पद के लिए A-2 मेडिकल फिटनेस अनिवार्य है, जिसके तहत आपकी दूरी की दृष्टि (Distance Vision) बिना चश्मे के 6/6 होनी चाहिए।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel