BLET Examination 2026: विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पदों के लिए आवेदन फॉर्म शुरू।

BLET Examination 2026

बिहार पुस्तकालय पात्रता परीक्षा (BLET), बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रमुख पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा राज्य के सरकारी माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में लाइब्रेरियन (पुस्तकालय अध्यक्ष) के पदों पर भर्ती के लिए पात्रता का निर्धारण करती है।

इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थी बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी लाइब्रेरियन भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने के लिए योग्य माने जाएंगे। इस लेख में BLET Examination 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

BLET Examination 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
विभाग का नाम (Department)शिक्षा विभाग, बिहार सरकार
परीक्षा स्तर (Exam Level)बिहार पुस्तकालय पात्रता परीक्षा (BLET)
पद का नाम (Post Name)विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक (B.Lib / B.L.I.Sc / BLIS)
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 37 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)01 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)21 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन लिखित परीक्षा & दस्तावेज़ सत्यापन
वेतनमान (Pay Scale)बेसिक पे ₹44,900/माह (पे लेवल 7)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
नौकरी का स्थान (Job Location)बिहार
ऑफिसियल वेबसाइटbiharboardonline.com

BLET Examination 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी भर्ती बिहार पुस्तकालय पात्रता परीक्षा (BLET) में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 24 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (1 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

BLET Examination 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष1. नागरिकता एवं निवास: आवेदक भारत का नागरिक हो एवं बिहार का निवासी हो।
2. स्नातक डिग्री:
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों के साथ स्नातक की डिग्री।
• छूट: बिहार के मूल निवासी SC/ST/EBC/BC/दिव्यांग/महिला एवं EWS अभ्यर्थियों के लिए स्नातक में 5% अंकों की छूट (यानी न्यूनतम 40% अंक) होगी।
• समकक्षता: आलिम की डिग्री तथा शास्त्री की डिग्री को स्नातक के समतुल्य माना जाएगा।
3. पुस्तकालय विज्ञान की डिग्री:
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक की डिग्री (B.Lib / B.L.I.Sc / BLIS)।

BLET Examination 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा जारी भर्ती बिहार पुस्तकालय पात्रता परीक्षा (BLET) में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
UR / BC / EBC₹960/-
SC / ST / PH₹760/-
BLET Examination 2026

2. वेतनमान (Salary) 

BLET Examination 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमान
विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्षबिहार विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) नियमावली, 2025 के नियम एवं प्रावधानों के अनुसार वेतनमान देय होगा।

BLET Examination 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ01 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 अक्टूबर 2026

BLET Examination 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को समिति की आधिकारिक वेबसाइट https://sletregistration.cbrt.co.in में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Advertisement PDF Download सेक्शन में Download में क्लिक करना है। और विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम Register में क्लिक करना है।और बेसिक जानकारी सबमिट करके रजिस्ट्रेशन करना है। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

BLET Examination 2026: चयन प्रक्रिया।

BLET Examination 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणप्रक्रिया का विवरण
परीक्षा का प्रकारकंप्यूटर आधारित ऑनलाइन परीक्षा।
प्रश्न पैटर्नकुल 150 प्रश्न बहुविकल्पीय:
• पुस्तकालय विज्ञान: 100 प्रश्न (100 अंक)
• सामान्य ज्ञान: 50 प्रश्न (50 अंक)
समय अवधि150 मिनट (2 घंटे 30 मिनट)।
अंकन योजना• प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा।
• ऋणात्मक अंकन नहीं होगी।
नॉर्मलाइज़ेशन प्रक्रियापरीक्षा एक से अधिक पालियों/तिथियों में आयोजित होने के कारण नॉर्मलाइज़ेशन की विधि अपनाकर Normalized Score के आधार पर परीक्षाफल प्रकाशित किया जाएगा।
श्रेणीवार उत्तीर्णांकपरीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए आवश्यक न्यूनतम अंक:
• सामान्य: 50% (75 अंक)
• पिछड़ा वर्ग: 45.5% (68.25 अंक)
• अत्यंत पिछड़ा वर्ग: 42.5% (63.75 अंक)
• SC / ST / दिव्यांग / महिला: 40% (60 अंक)
परिणाम एवं प्रमाण-पत्रपात्रता परीक्षा में उत्तीर्ण सभी अभ्यर्थियों को उत्तीर्णता प्रमाण-पत्र निर्गत किया जाएगा।
BLET Examination 2026

BLET Examination 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

BLET Examination 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. BLET Examination 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार के अनुसार ऑनलाइन आवेदन 01 अक्टूबर 2026 से प्रारंभ होकर 21 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकेंगे।

Q2. BLET Examination 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: अभ्यर्थियों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 1 अगस्त 2026 को आधार मानकर मैट्रिक या समकक्ष परीक्षा के प्रमाण-पत्र में दर्ज जन्म तिथि के अनुसार की जाएगी।

Q3. BLET Examination 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: BLET 2026 के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 45% अंकों (आरक्षित वर्गों के लिए 40%) के साथ स्नातक तथा पुस्तकालय विज्ञान में स्नातक (B.Lib / BLIS) की डिग्री होना अनिवार्य है।

Q4. BLET Examination 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: BLET 2026 की चयन प्रक्रिया 150 अंकों की एक चरणीय ऑनलाइन लिखित परीक्षा पर आधारित है, जिसमें प्राप्त नॉर्मलाइज़ेशन स्कोर के अनुसार श्रेणीवार उत्तीर्णांक प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा।

Q5. BLET Examination 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: पुस्तकालय अध्यक्ष पद के लिए नियमावली 2025 के तहत लेवल-7 का वेतनमान देय होगा, जिसमें बेसिक पे ₹44,900/माह के साथ कुल अनुमानित वेतन ₹65,000 से ₹72,000 प्रति माह बनता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment