BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: भ्राम्य पशुचिकित्सा पदाधिकारी (TVO) पदों में भर्ती।

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) ने राज्य के पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अंतर्गत भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी (TVO) के कुल 787 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति राज्य में पशुधन स्वास्थ्य, चिकित्सा सेवाओं और पशुपालन के विकास को सुदृढ़ करने के लिए की जाएगी।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा जारी BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 भर्ती से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC)
विभाग का नाम (Department Name)पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, बिहार सरकार
विज्ञापन संख्या (Advt No.)27/2026
पद का नाम (Post Name)भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी (TVO)
कुल पद (Total Total)787 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)24 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)23 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट अंक और कार्य अनुभव के आधार पर
नौकरी का स्थान (Job Location)बिहार
वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल-9 (प्रारंभिक बेसिक पे ₹53,100/-)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटbtsc.bihar.gov.in

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 37 वर्ष (पुरुष के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष (महिला के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअतिरिक्त विवरण
भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारीकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक (B.V.Sc. & A.H.) की डिग्री।बिहार पशु चिकित्सा परिषद या भारतीय पशु चिकित्सा परिषद में वैध रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है।
Note -: आवेदन करने की अंतिम तिथि (23 अक्टूबर 2026) तक शैक्षणिक डिग्री एवं पंजीकरण पूर्ण होना अनिवार्य है।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSEBCBCBC
Female
SCSTकुल
भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी22855195781120713787

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बिहार तकनीकी सेवा आयोग (BTSC) द्वारा द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाला वेतनमान निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / BC/ Other State₹100/-
SC / ST / PH₹100/-
Female Candidates₹100/-

2. वेतनमान (Salary) 

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नाम पे लेवलमूल वेतनपे मैट्रिक्स
भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारीलेवल – 9₹53,100/-₹53,100 – ₹1,67,800/-

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ24 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि23 अक्टूबर 2026

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://btsc.bihar.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Latest Update सेक्शन के Advertisement for regular appointment to the post of Touring Veterinary Officer and Equivalent में क्लिक करके विभाग द्वारा जारी विज्ञापन ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply online में क्लिक करना है। और अब आपके सामने विभाग का नया पेज ओपन होगा।
  • अब यहाँ आपको Online Application सेक्शन के Candidates Registration में क्लिक करना है और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणअंकविवरण
लिखित परीक्षा75 अंकबिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के अनुपात के आधार पर अंक दिए जाएंगे।
कार्य अनुभव25 अंकबिहार सरकार के अधीन संविदा पर कार्यरत कर्मियों के लिए प्रति वर्ष 5 अंक (अधिकतम 25 अंक)।
कुल100 अंकअंतिम मेरिट सूची इन्हीं 100 अंकों में प्राप्त कुल प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 24 सितम्बर 2026 से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर 2026 है।

Q2. BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 01 अगस्त 2026 को 21 वर्ष होनी चाहिए।वहीं अधिकतम आयु सीमा अनारक्षित (पुरुष) के लिए 37 वर्ष, अनारक्षित (महिला) व पिछड़ा/अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 40 वर्ष और अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए 42 वर्ष निर्धारित की गई है।

Q3. BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: भ्रमणशील पशुचिकित्सा पदाधिकारी भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन में स्नातक (B.V.Sc. & A.H.) की डिग्री होनी अनिवार्य है।

Q4. BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए चयन कुल 100 अंकों के आधार पर किया जाता है। इसके तहत 75 अंक बिहार तकनीकी सेवा आयोग द्वारा आयोजित 100 प्रश्नों की कंप्यूटर आधारित लिखित परीक्षा के प्राप्तांकों के अनुपात में दिए जाते हैं, जबकि शेष 25 अंक बिहार सरकार के अधीन संविदा पर कार्य करने के अनुभव के आधार पर आवंटित किए जाते हैं।

Q5. BTSC Touring Veterinary Officer Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के अनुसार पे लेवल-9 का वेतनमान दिया जाता है, जिसमें प्रारंभिक मूल वेतन ₹53,100/- प्रति माह (पे स्केल ₹53,100 – ₹1,67,800) के साथ राज्य सरकार के नियमानुसार DA, HRA, NPA एवं अन्य भत्ते मिलते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment