
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने पुलिस विभाग में सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक (ASI – अनुसचिवीय) पदों के लिए भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से विभाग की ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर 08 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल द्वारा जारी MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदन से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती निकाय (Recruiting Body) | मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) |
| विभाग का नाम (Department) | मध्य प्रदेश पुलिस विभाग |
| पद का नाम (Post Name) | सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उप-निरीक्षक (ASI) |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 655 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | 12वीं पास,CPCT & कंप्यूटर डिप्लोमा |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 वर्ष से 38 वर्ष |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 24 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 08 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | 03 नवम्बर 2026 से शुरू |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | लिखित परीक्षा,स्टेनो व टाइपिंग परीक्षा,मेडिकल |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹28,700 – ₹91,300 लगभग |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | मध्य प्रदेश |
| ऑफिसियल वेबसाइट | esb.mp.gov.in |

MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मण्डल, भोपाल (MPESB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 33 वर्ष (पुरुष के लिए) निर्धारित की गयी है।
- आवेदक की अधिकतम आयु 38 वर्ष (महिला के लिए) निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| पद का नाम | पोस्ट कोड | शैक्षणिक योग्यता |
| सूबेदार (अनुसचिवीय) – शीघ्रलेखक | 01 एवं 02 | 1. 10+2 / हायर सेकंडरी परीक्षा उत्तीर्ण। 2. मध्य प्रदेश शासन द्वारा मान्यता प्राप्त संस्था से 100 शब्द प्रति मिनट की गति से हिंदी आशुलिपि परीक्षा उत्तीर्ण। 3. CPCT प्रमाण पत्र (हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण)। 4. कंप्यूटर योग्यता (निम्न में से कोई एक): DOEACC (NIELIT) डिप्लोमा, ITI से COPA, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स, या UGC द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर डिप्लोमा। |
| सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) | 03, 04, 05 एवं 06 | 1. 10+2 / हायर सेकंडरी (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण। 2. CPCT प्रमाण पत्र (हिंदी टाइपिंग के साथ उत्तीर्ण)। 3. कंप्यूटर / टेक्निकल योग्यता (निम्न में से कोई एक): B.E./B.Tech/MCA/BCA/M.Sc. (CS/IT), पॉलिटेक्निक डिप्लोमा (AICTE से स्वीकृत), DOEACC डिप्लोमा, ITI से COPA, मॉडर्न ऑफिस मैनेजमेंट कोर्स, या UGC से मान्यता प्राप्त कंप्यूटर डिप्लोमा। |
शारीरिक मापदंड (Physical Standards)
| पद का नाम | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार | सीने का माप (पुरुषों के लिए) |
| सूबेदार (अनुसचिवीय) – शीघ्रलेखक | न्यूनतम ऊँचाई: 162.5 सेमी | न्यूनतम ऊँचाई: 152.5 सेमी | बिना फुलाए: 81 सेमी फुलाने पर: 86 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य) |
| सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) | न्यूनतम ऊँचाई: 162.5 सेमी | न्यूनतम ऊँचाई: 152.5 सेमी | बिना फुलाए: 81 सेमी फुलाने पर: 86 सेमी (न्यूनतम 5 सेमी फुलाव अनिवार्य) |
3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)
| पद एवं कोड | UR | EWS | OBC | SC | ST | कुल |
|---|---|---|---|---|---|---|
| सूबेदार (अनु.) शीघ्रलेखक – सामान्य शाखा (कोड: 01) | 32 | 12 | 35 | 20 | 26 | 125 |
| सूबेदार (अनु.) शीघ्रलेखक – विशेष शाखा (कोड: 02) | 03 | 0 | 03 | 02 | 02 | 10 |
| सहायक उप निरीक्षक (अनु.) – सामान्य शाखा (कोड: 03) | 27 | 09 | 27 | 17 | 20 | 100 |
| सहायक उप निरीक्षक (अनु.) – मैदानी इकाई (कोड: 04) | 101 | 37 | 99 | 59 | 74 | 370 |
| सहायक उप निरीक्षक (अनु.) – विशेष शाखा (कोड: 05) | 08 | 02 | 06 | 03 | 06 | 25 |
| सहायक उप निरीक्षक (अनु.) – सी.आई.डी. (कोड: 06) | 08 | 02 | 06 | 03 | 06 | 25 |
| कुल योग | 179 | 62 | 176 | 104 | 134 | 655 |
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: परीक्षा शहर की सूची।
म प्र कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा आयोजित सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उप-निरीक्षक (ASI) परीक्षा के लिए निर्धारित परीक्षा शहरों का विवरण नीचे दिया गया है:
| भोपाल | जबलपुर | उज्जैन | सतना | रीवा |
| इंदौर | ग्वालियर | सागर | रतलाम | खंडवा |
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी
म प्र कर्मचारी चयन मंडल (MP ESB) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी | परीक्षा शुल्क | पोर्टल शुल्क | कुल शुल्क |
| General | ₹500/- | ₹60/- | ₹560/- |
| SC / ST / OBC / EWS (केवल MP के निवासी) | ₹250/- | ₹60/- | ₹310/- |
| दिव्यांगजन (PwD – केवल MP निवासी) | ₹250/- | ₹60/ | ₹310/- |
2. वेतनमान (Salary)
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम | पद कोड | वेतनमान (7वें वेतन आयोग के अनुसार) |
| सूबेदार (अनुसचिवीय) – शीघ्रलेखक | 01 एवं 02 | पे मैट्रिक्स लेवल-9: ₹36,200 – ₹1,14,800/- |
| सहायक उप निरीक्षक (अनुसचिवीय) | 03, 04, 05 एवं 06 | पे मैट्रिक्स लेवल-6: ₹19,500 – ₹62,000/- |

MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 24 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 08 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 08 अक्टूबर 2026 |
| आवेदन में सुधार की तिथि | 13 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 03 नवम्बर 2026 से शुरू |
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
सूबेदार (स्टेनोग्राफर) एवं सहायक उप-निरीक्षक (ASI) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://esb.mp.gov.in/e_default.html में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Latest Updates सेक्शन में ऑनलाइन आवेदन – पुलिस मुख्यालय, गृह (पुलिस) के लिए सूबेदार (स्टेनोग्राफर) और सहायक उप-निरीक्षक भर्ती परीक्षा में क्लिक करना है।
- अब आप नियमपुस्तिका/Rulebook में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको उम्मीदवार प्रोफाइलिंग सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login in सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होती है:
- ऑनलाइन लिखित परीक्षा
- शारीरिक दक्षता एवं दक्षता परीक्षा
- शारीरिक मापदंड एवं दस्तावेज सत्यापन
- अंतिम मेरिट सूची
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।
| Apply Online | Click Here Link will be activate on 24/09/2026 |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: MPESB ASI और सूबेदार स्टेनो भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर 2026 से शुरू होकर 08 अक्टूबर 2026 तक भरे जाएंगे।
Q2. MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: MPESB ASI और सूबेदार स्टेनो भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष (पुरुष के लिए) और 38 वर्ष महिलाओं के लिए तय की गई है।
Q3. MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
Ans: MPESB ASI और सूबेदार स्टेनो भर्ती 2026 के लिए अभ्यर्थी का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना, संबंधित ट्रेड में कंप्यूटर डिप्लोमा/डिग्री और CPCT परीक्षा पास होना अनिवार्य है।
Q4. क्या दूसरे राज्यों के उम्मीदवार भी MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी अनारक्षित (General/UR) श्रेणी के अंतर्गत आवेदन कर सकते हैं। हालाँकि, उनके पास मध्य प्रदेश के रोजगार कार्यालय में जीवित रोजगार पंजीयन होना अनिवार्य है।
Q5. MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: MPESB ASI और सूबेदार स्टेनो भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा (CBT), प्रैक्टिकल/स्किल टेस्ट (टाइपिंग एवं स्टेनोग्राफी), दस्तावेज़ सत्यापन और मेडिकल परीक्षण शामिल है।
Q6. MPESB ASI & Subedar Steno Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?
Ans: इस भर्ती में सूबेदार (शीघ्रलेखक) के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-9 (₹36,200 – ₹1,14,800/-) और सहायक उप निरीक्षक (ASI) के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹25,300 – ₹80,500/-) का वेतनमान निर्धारित है, जिसके साथ नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलते हैं।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel