SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 : एसबीआई में ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पदों में भर्ती,जाने पूरी जानकारी।

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के तहत ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (IBG) भर्ती 2026 के पदों के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में चयन बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के माध्यम से किया जायेगा। इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की लिंक 29 अगस्त 2026 से लेकर 19 सितम्बर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)CRPD/SCO/2026-27/15
पद का नाम (Post Name)ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर – IBG (JMGS-I एवं MMGS-II)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)35 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक पास
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 32 वर्ष तक (पद के अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)29 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)19 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग & साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)JMGS-I: ₹48,480 – ₹85,920 प्रति माह
MMGS-II: ₹64,820 – ₹93,960 प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)कोलकाता एवं हैदराबाद
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsbi.bank.in

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामकुल पदग्रेडन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर – IBG14JMGS-I21 वर्ष30 वर्ष
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर – IBG21MMGS-II23 वर्ष32 वर्ष
उम्र में छूट  – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामअनिवार्य योग्यतावांछनीय योग्यताअनुभव
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (JMGS-I) • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक
• IIBF से Forex Operations में सर्टिफिकेट (31.07.2026 या उससे पहले का)
• LIBF का CDCS / CSDG / CITF प्रमाणपत्र
• ICC Academy का CTFP / GTC प्रमाणपत्र
• IIBF का Certificate in International Trade Finance
किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ऑफिसर/ऑफिशियल रोल में ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग और ऑपरेशन्स में न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव।
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II)किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ऑफिसर/ऑफिशियल रोल में ट्रेड फाइनेंस प्रोसेसिंग में न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।

3. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (JMGS-I)070103020114
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर (MMGS-II)100205030121
SBI Trade Finance Officer Bharti 2026

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹750/-
SC / ST/PHनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामग्रेडमूल वेतनमानअन्य भत्ते एवं सुविधाएं
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर – IBGJMGS-I₹48,480 – 2000/7 – 62480 – 2340/2 – 67160 – 2680/7 – ₹85,920बैंक के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), एचआरए (HRA), सीसीए (CCA), प्रोविडेंट फंड (PF), एनपीएस (NPS), एलएफसी (LFC) और मेडिकल सुविधाएं।
ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर – IBGMMGS-II₹64,820 – 2340/1 – 67160 – 2680/10 – ₹93,960बैंक के नियमानुसार महंगाई भत्ता (DA), एचआरए (HRA), सीसीए (CCA), प्रोविडेंट फंड (PF), एनपीएस (NPS), एलएफसी (LFC) और मेडिकल सुविधाएं।
SBI Trade Finance Officer Bharti 2026

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ29 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि19 सितम्बर 2026

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ट्रेड फाइनेंस ऑफिसर पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Career सेक्शन के Current Openings में क्लिक करना है।
  • अब आप ADVERTISEMENT NO: CRPD/SCO/2026-27/15 सेक्शन के Download Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चयन चरणविवरण
शॉर्टलिस्टिंगयोग्यता और अनुभव के आधार पर बैंक की समिति उम्मीदवारों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी। केवल आवेदन करना साक्षात्कार की गारंटी नहीं है
साक्षात्कारसाक्षात्कार कुल 100 अंकों का होगा। इसमें क्वालिफाइंग अंक बैंक द्वारा निर्धारित किए जाएंगे।
मेरिट सूचीअंतिम मेरिट सूची केवल इंटरव्यू में प्राप्त अंकों के आधार पर बनेगी। समान अंक होने पर अधिक आयु वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता दी जाएगी

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationEnglish | Hindi
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SBI Trade Finance Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन और शुल्क भुगतान की तिथि 29 अगस्त 2026 से 19 सितंबर 2026 तक है।

Q2. SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 में कौन-कौन से पदों पर रिक्तियां निकाली गई हैं?

Ans: इस भर्ती के माध्यम से दो पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी: (1) Trade Finance Officer – IBG (JMGS-I), (2) Trade Finance Officer – IBG (MMGS-II)

Q3. क्या SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 भर्ती के लिए अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य है?

Ans: हाँ, किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में ऑफिसर रोल में ट्रेड फाइनेंस का अनुभव होना आवश्यक है:

  • JMGS-I: न्यूनतम 1 वर्ष का अनुभव।
  • MMGS-II: न्यूनतम 3 वर्ष का अनुभव।

Q4. SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: अभ्यर्थी का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है, साथ ही IIBF से Forex Operations में Certification होना चाहिए (प्रमाणपत्र 31.07.2026 या उससे पहले का हो)।

Q5. SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 के लिए वेतनमान कितना है?

Ans: पदवार वेतनमान नीचे दिया गया है:

  • JMGS-I: ₹48,480 – ₹85,920 प्रति माह।
  • MMGS-II: ₹64,820 – ₹93,960 प्रति माह।

(इसके अलावा बैंक नियमानुसार DA, HRA, CCA, PF और मेडिकल जैसी सुविधाएं मिलेंगी)

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. SBI Trade Finance Officer Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?

Ans: 31 जुलाई 2026 के अनुसार आयु सीमा निम्नलिखित है:

  • JMGS-I: न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 30 वर्ष।
  • MMGS-II: न्यूनतम 23 वर्ष और अधिकतम 32 वर्ष।

(सरकारी नियमानुसार आरक्षित श्रेणियों को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी)

Leave a Comment