Delhi High Court Bharti 2026: पर्सनल असिस्टेंट PA & SPA पदों में बम्फर भर्ती।

Delhi High Court Bharti 2026

दिल्ली उच्च न्यायालय ने पर्सनल असिस्टेंट (PA) और सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) रिक्त पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है जिसमे 150 पदों पर भर्ती की जाएगी। दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी के पास विभाग द्वारा निर्धारित शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर 05 अक्टूबर 2026 रात 11:00 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

इस लेख में Delhi High Court Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Delhi High Court Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)दिल्ली उच्च न्यायालय
पद का नाम (Post Name)पर्सनल असिस्टेंट (PA) & सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)150 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक + टाइपिंग + etc.
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 32 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)15 सितम्बर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)05 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)परीक्षा,साक्षात्कार एवं हिंदी टाइपिंग टेस्ट
वेतनमान (Pay Scale)SPA: पे मैट्रिक्स लेवल-8 (7th CPC)
PA: पे मैट्रिक्स लेवल-7 (7th CPC)
नौकरी का स्थान (Job Location)नई दिल्ली
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटdelhihighcourt.nic.in

Delhi High Court Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 32 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट  – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
Delhi High Court Bharti 2026

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Delhi High Court Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA)• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
• कंप्यूटर पर 40 शब्द/मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड
• 110 शब्द/मिनट की इंग्लिश शॉर्टहैंड स्पीड
• कंप्यूटर एप्लीकेशन का अच्छा व्यावहारिक ज्ञान
पर्सनल असिस्टेंट (PA)• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री
• कंप्यूटर पर 40 शब्द/मिनट की इंग्लिश टाइपिंग स्पीड
• 100 शब्द/मिनट की इंग्लिश शॉर्टहैंड स्पीड
• कंप्यूटर एप्लीकेशन का अच्छा व्यावहारिक ज्ञान

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
पर्सनल असिस्टेंट (PA)000716050533
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA)4314321612117

Delhi High Court Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

दिल्ली उच्च न्यायालय द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस₹1500/-
एससी / एसटी / दिव्यांग₹1300/-
फॉर्म में सुधार शुल्क : फॉर्म में पहली बार संशोधन करने पर ₹200/- तथा दूसरी बार संशोधन करने पर ₹500/- अतिरिक्त शुल्क देना होगा।

2. वेतनमान (Salary) 

Delhi High Court Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलशुरुआती बेसिक पे
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA)लेवल-8₹47,600/-
पर्सनल असिस्टेंट (PA)लेवल-7₹44,900/-
नोट: दोनों ही पद Group- ‘B’ के अंतर्गत आते हैं।

Delhi High Court Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ15 सितम्बर 2026 (सुबह 11:00 बजे)
आवेदन की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि05 अक्टूबर 2026
आवेदन त्रुटि में सुधार की तिथि12-14 अक्टूबर 2026
Delhi High Court Bharti 2026

Delhi High Court Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

पर्सनल असिस्टेंट (PA) & सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://delhihighcourt.nic.in/web/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Public Notices सेक्शन के Recruitment के अंदर Job Openings में क्लिक करना है।
  • अब आप Vacancy Notice of Senior Personal Assistant and Personal Assistant (Open) Examinations – 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Delhi High Court Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

Delhi High Court Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

पद का नामपरीक्षा का चरणविवरणसमय सीमाअंक / गलतियों की सीमा
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA)चरण 1: इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
(Qualifying)
कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट10 मिनट• न्यूनतम गति: 40 शब्द/मिनट
• अधिकतम 3% गलतियां अनुमत
चरण 2: इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट• 550 शब्दों का डिक्टेशन
• कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन
• डिक्टेशन: 5 मिनट
• ट्रांसक्रिप्शन: 45 मिनट
• कुल अंक: 120 अंक
• गति: 110 शब्द/मिनट
• अधिकतम 5% (27.5) गलतियां अनुमत
चरण 3: मुख्य वर्णनात्मक परीक्षा• निबंध (40 अंक), पत्र लेखन (15 अंक)
• ग्रामर (25 अंक) व अनुवाद (20 अंक)
120 मिनट (2 घंटे)• कुल अंक: 100 अंक
• पासिंग मार्क्स: Gen (50%), Reserved (45%)
चरण 4: साक्षात्कारव्यक्तिगत साक्षात्कार• कुल अंक: 15 अंक
*(कोई न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक नहीं)*
पर्सनल असिस्टेंट (PA)चरण 1: इंग्लिश टाइपिंग टेस्ट
(Qualifying)
कंप्यूटर पर टाइपिंग टेस्ट10 मिनट• न्यूनतम गति: 40 शब्द/मिनट
• अधिकतम 3% गलतियां अनुमत
चरण 2: इंग्लिश शॉर्टहैंड टेस्ट• 500 शब्दों का डिक्टेशन
• कंप्यूटर पर ट्रांसक्रिप्शन
• डिक्टेशन: 5 मिनट
• ट्रांसक्रिप्शन: 45 मिनट
• कुल अंक: 110 अंक
• गति: 100 शब्द/मिनट
• अधिकतम 5% (25) गलतियां अनुमत
चरण 3: मुख्य वर्णनात्मक परीक्षा• निबंध (40 अंक), पत्र लेखन (15 अंक)
• ग्रामर (25 अंक) व अनुवाद (20 अंक)
120 मिनट (2 घंटे)• कुल अंक: 100 अंक
• पासिंग मार्क्स: Reserved/PwBD (45%)
चरण 4: साक्षात्कारव्यक्तिगत साक्षात्कार• कुल अंक: 15 अंक
*(कोई न्यूनतम क्वालिफाइंग अंक नहीं)*

Delhi High Court Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Link will be activate on 15/09/2026
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Delhi High Court Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Delhi High Court Bharti 2026 में किन-किन पदों पर कुल कितनी रिक्तियां निकाली गई हैं?

Ans: इस भर्ती के माध्यम से सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA) के 117 पदों और पर्सनल असिस्टेंट (PA) के 33 पदों को भरा जाएगा। कुल मिलाकर 150 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

Q2. क्या Delhi High Court Bharti 2026 के लिए कोई कार्य अनुभव चाहिए?

Ans: नहीं, इस भर्ती में किसी भी पद के लिए कोई कार्य अनुभव नहीं मांगा गया है। स्नातक पास फ्रेशर्स भी इसके लिए पूरी तरह पात्र हैं।

Q3. Delhi High Court Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर 2026 (सुबह 11:00 बजे) से शुरू होगी और फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 05 अक्टूबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) है।

Q4. Delhi High Court Bharti 2026 के लिए क्या आयु सीमा रखी गई है?

Ans: अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 32 वर्ष होनी चाहिए (आयु की गणना 01 जनवरी 2026 के अनुसार होगी)। एससी/एसटी, ओबीसी और दिव्यांग उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Q5. Delhi High Court Bharti 2026 की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यताएं क्या हैं?

  • सीनियर पर्सनल असिस्टेंट (SPA): स्नातक डिग्री + 110 wpm इंग्लिश शॉर्टहैंड + 40 wpm इंग्लिश टाइपिंग + कंप्यूटर का ज्ञान।
  • पर्सनल असिस्टेंट (PA): स्नातक डिग्री + 100 wpm इंग्लिश शॉर्टहैंड + 40 wpm इंग्लिश टाइपिंग + कंप्यूटर का ज्ञान।

Q6. Delhi High Court Bharti 2026 के तहत आवेदन शुल्क कितना देना होगा?

  • सामान्य / ओबीसी-एनसीएल / ईडब्ल्यूएस: ₹1,500/-
  • एससी / एसटी / दिव्यांग (PwBD): ₹1,300/-

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment