SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: एसबीआई में SCO के पदों पर निकली सीधी भर्ती।

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने वेल्थ मैनेजमेंट विभाग में स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO) के विभिन्न उच्च पदों पर बंपर भर्ती निकाली है, जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन जारी हैं। इस भर्ती की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बिना किसी लिखित परीक्षा के केवल शॉर्टलिस्टिंग और साक्षात्कार के जरिए सीधी नियुक्ति की जाएगी। विभाग द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन की लिंक 04 सितम्बर 2026 से लेकर 25 सितम्बर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)CRPD/SCO/2026-27/23
पद का नाम (Post Name)स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर (SCO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)207 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)पद अनुसार Graduate / B.E. / B.Tech / MCA / MBA / CA / Post Graduate तथा सम्बंधित क्षेत्र में अनिवार्य अनुभव
आयु सीमा (Age Limit)23 वर्ष से 50 वर्ष तक (पद के अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)04 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)25 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)शॉर्टलिस्टिंग & साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)₹64,820 – ₹1,05,280/- प्रतिमाह
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsbi.bank.in

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit) & शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामकुल पदआयु सीमाशैक्षणिक योग्यता
ज़ोनल हेड (रिटेल)0135-50 वर्ष• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
अनुभव: वेल्थ मैनेजमेंट/रिटेल बैंकिंग/AMCs में कम से कम 15 वर्ष का अनुभव, जिसमें से न्यूनतम 5 वर्ष टीम लीडर/टीम मैनेजमेंट का अनुभव अनिवार्य है। (MBA / CFP / CFA धारकों को प्राथमिकता)
रीजनल हेड (आरएच)0535-50 वर्ष• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
अनुभव: वेल्थ मैनेजमेंट या बैंक/फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन में रिलेशनशिप मैनेजमेंट का न्यूनतम 12 वर्ष का अनुभव (जिसमें 5+ वर्ष टीम लीड का अनुभव हो)।
रिलेशनशिप मैनेजर – टीम लीड2428-42 वर्ष• किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
अनुभव: बैंक, ब्रोकिंग, सिक्योरिटीज या AMC में रिलेशनशिप मैनेजमेंट का कम से कम 8 वर्ष का अनुभव।
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (आईएस)0928-42 वर्ष• फाइनेंस/अकाउंटेंसी/बिजनेस मैनेजमेंट/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स/कैपिटल मार्केट/बैंकिंग/इंश्योरेंस में पीजी डिग्री या पीजी डिप्लोमा अथवा CA / CFA।
अनुभव: वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स या AMC में इन्वेस्टमेंट एडवाइजर/काउंसलर के रूप में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव।
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (आईओ)0428-40 वर्ष• संबंधित विषय (फाइनेंस/कॉमर्स/इकोनॉमिक्स आदि) में पीजी डिग्री / पीजी डिप्लोमा या CA / CFA।
अनुभव: वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स/AMCs में इन्वेस्टमेंट एडवाइजर या प्रोडक्ट टीम में न्यूनतम 4 वर्ष का अनुभव।
वीपी वेल्थ (एसआरएम)9128-42 वर्ष• किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक।
अनुभव: बैंक, वेल्थ मैनेजमेंट फर्म्स या AMCs में सेल्स एवं मार्केटिंग तथा रिलेशनशिप मैनेजमेंट में न्यूनतम 6 वर्ष का अनुभव।
एवीपी वेल्थ (आरएम)7323-35 वर्ष• किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक।
अनुभव: बैंक/वेल्थ मैनेजमेंट या AMC में सेल्स एवं मार्केटिंग/रिलेशनशिप मैनेजर के रूप में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव।
कुल पदों की संख्या207सभी पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में अनुभव होना अनिवार्य है

विशेष नोट:

  • आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।
  • आयु सीमा में छूट: आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD आदि) के अभ्यर्थियों को भारत सरकार के नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट का प्रावधान लागू होगा।

2. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर6211653039207
SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹750/-
SC / ST/PHनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary)

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामअधिकतम वार्षिक CTCफिक्स्ड पेअन्य भत्तेपरफॉर्मेंस लिंक्ड पे
ज़ोनल हेड (रिटेल)₹97.00 लाख प्रति वर्ष₹66.00 लाख प्रति वर्ष₹1.10 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%
रीजनल हेड (आरएच)₹66.40 लाख प्रति वर्ष₹45.00 लाख प्रति वर्ष₹1.10 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%
रिलेशनशिप मैनेजर – टीम लीड₹51.80 लाख प्रति वर्ष₹35.00 लाख प्रति वर्ष₹1.04 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%
इन्वेस्टमेंट स्पेशलिस्ट (आईएस)₹44.50 लाख प्रति वर्ष₹30.00 लाख प्रति वर्ष₹0.92 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%
इन्वेस्टमेंट ऑफिसर (आईओ)₹27.10 लाख प्रति वर्ष₹18.00 लाख प्रति वर्ष₹0.92 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%
वीपी वेल्थ (एसआरएम)₹44.70 लाख प्रति वर्ष₹30.00 लाख प्रति वर्ष₹1.16 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%
एवीपी वेल्थ (आरएम)₹30.20 लाख प्रति वर्ष₹20.00 लाख प्रति वर्ष₹1.16 लाख प्रति वर्षफिक्स्ड पे का 0% से 45%

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ04 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 सितम्बर 2026

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

स्पेशलिस्ट कैडर ऑफिसर पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Career सेक्शन के Current Openings में क्लिक करना है।
  • अब आप ADVERTISEMENT NO:RPD/SCO/2026-27/23 सेक्शन के Download Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होती है:

चरणविवरण
शॉर्टलिस्टिंगअभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन भरे गए आवेदन, योग्यता और कार्य अनुभव के आधार पर बैंक की शॉर्टलिस्टिंग कमेटी अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए शॉर्टलिस्ट करेगी। केवल न्यूनतम योग्यता पूरी करने मात्र से साक्षात्कार के लिए बुलाए जाने का अधिकार नहीं मिलता है
व्यक्तिगत साक्षात्कारशॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को व्यक्तिगत / टेलीफोनिक / वीडियो इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। साक्षात्कार कुल 100 अंकों का होगा और इसमें पासिंग मार्क्स बैंक द्वारा तय किए जाएंगे।
सीटीसी वार्तासाक्षात्कार के दौरान या उसके बाद उम्मीदवारों के साथ एक-एक करके वेतन (CTC) को लेकर चर्चा/वार्ता की जाएगी
मेरिट सूचीअंतिम चयन सूची केवल साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर घटते क्रम में तैयार की जाएगी। इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी।

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: आधिकारिक विज्ञापन के तहत वेल्थ मैनेजमेंट सेक्शन में कुल 207 पद निकाले गए हैं। इनमें 131 नियमित पद और 76 बैकलॉग पद शामिल हैं।

Q2. SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन और फीस भुगतान की प्रक्रिया 04/09/2026 से शुरू होकर 25/09/2026 तक चलेगी।

Q3. SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: इस भर्ती में प्रत्येक Post के अनुसार शैक्षणिक योग्यता विभिन्न पदों के लिए अलग अलग निर्धारित की गयी है साथ ही सम्बंधित क्षेत्र में अनुभव भी माँगा गया है।

Q4. क्या SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 में कोई लिखित परीक्षा होगा?

Ans: नहीं, इसमें कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी। चयन केवल आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग,साक्षात्कार और वेतनमान चर्चा के आधार पर किया जाएगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q5. SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?

Ans: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने के लिए अलग अलग पदों (23 वर्ष से 50 वर्ष )के हिसाब से आयु सीमा निर्धारित की गयी है आयु सीमा की गणना 31/08/2026 के आधार पर की जाएगी। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD आदि) को नियमानुसार Upper Age Limit में छूट दी जाएगी।

Q6. SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 में आवेदन कैसे करें?

Ans: उम्मीदवार स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के आधिकारिक वेबसाइट के कैरियर सेक्शन पर जाकर Advertisement No. CRPD/SCO/2026-27/23 के तहत Apply Online लिंक से आवेदन कर सकते हैं।

Q7. SBI Specialist Cadre Officer Bharti 2026 में Contract Period कितने वर्ष का होगा?

Ans: शुरुआती अनुबंध 5 Years के लिए होगा, जिसे बैंक अपनी शर्तों और आवश्यकता के अनुसार आगे बढ़ा भी सकता है।

Leave a Comment