NTA CSIR UGC NET June 2026: परीक्षा परिणाम हुआ जारी।

NTA CSIR UGC NET June 2026

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित की जाने वाली NTA CSIR UGC NET June 2026 एक प्रतिष्ठित राष्ट्रीय स्तर की पात्रता परीक्षा है। यह परीक्षा भारतीय विश्वविद्यालयों और शोध संस्थानों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) प्रदान करने, असिस्टेंट प्रोफेसर पद की पात्रता निर्धारित करने तथा पीएचडी (Ph.D.) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है।

यह परीक्षा मुख्य रूप से विज्ञान के 5 प्रमुख विषयों (Chemical, Earth, Life, Mathematical, एवं Physical Sciences) के लिए कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित की जाएगी। अतः ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी (महत्वपूर्ण तिथि, वेतनमान ,और आवेदन कैसे करें) विस्तार से  दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

NTA CSIR UGC NET June 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी
National Testing Agency (NTA)
परीक्षा का नाम (Exam Name)CSIR-UGC NET June 2025
परीक्षा का उद्देश्य (Purpose)JRF (फेलोशिप), असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता और PhD एडमिशन
पद का नाम (Post Name)पात्रता परीक्षा (CSIR)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातकोत्तर डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)JRF – अधिकतम आयु: 30 वर्ष
Others – कोई अधिकतम आयु सीमा नहीं
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)27 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)19 जून 2026 (11.50PM)
परीक्षा तिथि (Exam Date)17-18 जुलाई 2026
परीक्षा परिणाम (Result Date)29 अगस्त 2026 (Declared)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन लिखित परीक्षा & दस्तावेज सत्यापन
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcsirnet.nta.nic.in

NTA CSIR UGC NET June 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पात्रता परीक्षा (CSIR) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

श्रेणी / पदअधिकतम आयु सीमा
Junior Research Fellowship (JRF)अधिकतम 30 वर्ष
Assistant Professor (Lectureship)कोई सीमा नहीं
Admission to Ph.D. Onlyकोई सीमा नहीं
Note – JRF के लिए आयु में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

NTA CSIR UGC NET June 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

  • अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय (Chemical, Earth, Life, Mathematical या Physical Sciences) में General / EWS / OBC-NCL श्रेणी के लिए स्नातकोत्तर में न्यूनतम 55% अंक और SC / ST / PwD / Third Gender श्रेणी के लिए न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है।
  • ज्यादा जानकारी के लिए विभाग द्वारा जारी विज्ञप्ति को ध्यानपूर्वक पढ़े।

NTA CSIR UGC NET June 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पात्रता परीक्षा (CSIR) में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी / वर्ग (Category)परीक्षा शुल्क
अनारक्षित (UR / General)₹1150/-
OBC / EWS₹600/-
SC / ST / PH₹325/-

2. वेतनमान (Salary) 

NTA CSIR UGC NET June 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

1. Junior Research Fellowship (JRF) – JRF के तहत पहले 2 साल फेलोशिप मिलती है, जो काम अच्छा रहने पर 3rd ईयर से SRF (Senior Research Fellowship) में अपग्रेड हो जाती है:

पदसमयावधिमासिक फेलोशिपHRA
JRF (Junior Research Fellow)पहले 2 वर्ष₹37,000 प्रति माहcity के अनुसार (9%, 18%, या 27%)
SRF (Senior Research Fellow)3rd से 5th वर्ष तक₹42,000 प्रति माहcity के अनुसार (9%, 18%, या 27%)

2. Assistant Professor (Lectureship) – अगर आप कॉलेज या यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर नियुक्त होते हैं:

संस्थानशुरुआती मूल वेतनअनुमानित कुल इन-हैंड सैलरी
सरकारी / सेंट्रल यूनिवर्सिटी₹57,700₹75,000 – ₹90,000 (DA, HRA मिलाकर)
स्टेट / प्राइवेट कॉलेज₹35,000 – ₹60,000₹40,000 – ₹65,000 approx.

NTA CSIR UGC NET June 2026: आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ27 मई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि19 जून 2026 (11.50PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि20 जून 2026 (11.50PM)
परीक्षा तिथि17-18 जुलाई 2026
परीक्षा परिणाम29 अगस्त 2026 (Declared)

NTA CSIR UGC NET June 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जारी पात्रता परीक्षा (CSIR) में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://csirnet.nta.nic.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Public Notices सेक्शन में  Advertisements of NTA CSIR UGC NET June 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Latest News सेक्शन के Registration for Joint CSIR-UGC NET June – 2026 में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register yourself for the above-mentioned examination में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already registered Candidate सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

NTA CSIR UGC NET June 2026: चयन प्रक्रिया।

NTA CSIR UGC NET June 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • ऑनलाइन लिखित परीक्षा
  • कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट
  • ई-सर्टिफिकेट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन

NTA CSIR UGC NET June 2026: Important Link

Download ResultClick Here
Download Final Answer KeyClick Here
Download Final Answer Key NoticeClick Here
Download Result NoticeClick Here
Download Answer KeyClick Here
Download Answer Key NoticeClick Here
Download Admit CardClick Here
Download Exam NoticeClick Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

NTA CSIR UGC NET June 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. NTA CSIR UGC NET June 2026 परीक्षा के लिए आधिकारिक वेबसाइट कौन सी है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन और परीक्षा से जुड़ी सभी जानकारी के लिए आधिकारिक पोर्टल csirnet.nta.nic.in है।

Q2. NTA CSIR UGC NET June 2026 की परीक्षा किस मोड में आयोजित की जाती है?

Ans: यह परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) यानी ऑनलाइन माध्यम से आयोजित की जाती है।

Q3. NTA CSIR UGC NET June 2026 किन-किन विषयों (Subjects) के लिए आयोजित होता है?

Ans: यह परीक्षा कुल 5 विज्ञान विषयों के लिए आयोजित की जाती है:

  • Chemical Sciences
  • Earth, Atmospheric, Ocean & Planetary Sciences
  • Life Sciences
  • Mathematical Sciences
  • Physical Sciences

Q4. NTA CSIR UGC NET June 2026 पास करने पर कितनी फेलोशिप (Stipend) मिलती है?

Ans: परीक्षा क्वालीफाई करके रिसर्च शुरू करने पर पहले दो वर्षों के लिए ₹37,000 प्रति माह (प्लस HRA) की राशि मिलती है, जो आगे चलकर SRF में प्रमोट होने पर ₹42,000 प्रति माह हो जाती है।

Q5. NTA CSIR UGC NET June 2026 के लिए JRF की अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इसके तहत जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है। OBC, SC, ST, PwD और सभी महिला उम्मीदवारों को नियम अनुसार 5 वर्ष की छूट दी जाती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment