BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: 32388 पदों में भर्ती,जानें आवेदन करने की सम्पूर्ण प्रक्रिया।

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार TRE 4.0 परीक्षा 2026 का आयोजन प्राथमिक, मध्य, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षक पदों की भर्ती के लिए किया जा रहा है। जिसमे बिहार शिक्षा विभाग द्वारा कुल 32,388 रिक्त पदों पर योग्य महिला व पुरुष अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी।

इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5), मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8), माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 व 10) और उच्च माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 11 व 12) के पदों को भरा जाएगा।आयोग ने आवेदन प्रक्रिया की तिथियाँ जारी कर दी हैं; इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 25 सितम्बर 2026 से शुरू होंगे।

इस लेख में आपको BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Board Name)बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)Advt. No. 14/2026
परीक्षा का स्तर (Exam Level)Teacher Recruitment Exam (TRE 4.0)
पद का नाम (Post Name)शिक्षक
कुल पद (Total Total)32388 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)D.El.Ed/B.Ed + CTET / STET पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 37 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)25 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)25 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)बिहार
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
वेतनमान (Pay Scale)₹48,880 से ₹61,690 प्रति माह
ऑफिसियल वेबसाइटbpsc.bihar.gov.in

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा बिहार TRE 4.0 परीक्षा 2026 द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

न्यूनतम आयु :

  • प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5) एवं मध्य विद्यालय (कक्षा 6 से 8): न्यूनतम 18 वर्ष
  • माध्यमिक शिक्षक (कक्षा 9 से 10) एवं उच्च माध्यमिक (कक्षा 11 से 12): न्यूनतम 21 वर्ष

अधिकतम आयु (वर्ग अनुसार):

  • अनारक्षित (पुरुष): 37 वर्ष
  • पिछड़ा वर्ग (BC) एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC – पुरुष/महिला): 40 वर्ष
  • अनारक्षित (महिला): 40 वर्ष
  • अनुसूचित जाति (SC) एवं अनुसूचित जनजाति (ST – पुरुष/महिला): 42 वर्ष
  • ट्रांसजेंडर: 42 वर्ष
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पदन्यूनतम शैक्षणिक योग्यताअनिवार्य पात्रता परीक्षा
प्राथमिक शिक्षक
(कक्षा 1 से 5)
50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) तथा D.El.Ed / B.El.Ed(या 50% अंकों के साथ स्नातक + D.El.Ed)CTET Paper-1 या BTET Paper-1
मध्य विद्यालय शिक्षक
(कक्षा 6 से 8)
संबंधित विषय में स्नातक (Graduation) तथा 2-वर्षीय D.El.Ed या B.Ed. (न्यूनतम 50% अंक)(B.Tech/BCA + B.Ed/D.El.Ed भी पात्र)CTET Paper-2 या BTET Paper-2
माध्यमिक शिक्षक (TGT)
(कक्षा 9 से 10)
संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर (Graduation/PG)तथा B.Ed. डिग्रीSTET Paper-1
उच्च माध्यमिक शिक्षक (PGT)
(कक्षा 11 से 12)
संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG / Master’s) तथा B.Ed.(कंप्यूटर साइंस हेतु B.Ed. अनिवार्य नहीं)STET Paper-2

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC/ Other State₹100/-
SC / ST / PH₹100/-

2. वेतनमान (Salary) 

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नाम मूल वेतनअनुमानित वेतन
प्राथमिक शिक्षक (कक्षा 1 से 5)₹25,000/-₹38,000 – ₹42,000/- (लगभग)
मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8)₹28,000/-₹42,000 – ₹46,000/- (लगभग)
माध्यमिक शिक्षक – TGT (कक्षा 9 से 10)₹31,000/-₹47,000 – ₹52,000/- (लगभग)
उच्च माध्यमिक शिक्षक – PGT (कक्षा 11 से 12)₹32,000/-₹52,000 – ₹60,000/- (लगभग)

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ25 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि25 अक्टूबर 2026

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

बिहार शिक्षक (प्राथमिक/मध्य विद्यालय/माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक) परीक्षा पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bpsc.bihar.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Advertisements सेक्शन में क्लिक करना है।
  • अब आप For the Post of School Teacher under Education Department, Govt. of Bihar, TRE 4.0. सेक्शन के Advertisements में क्लिक करके आप विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Online Application में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको New Registration (One Time Registration) में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा
  • मुख्य परीक्षा
  • स्थानीय भाषा परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
New Date Released NoticeClick Here
Download TRE 4 Postponed NoticeClick Here
Download SyllabusClick Here
One Time RegistrationClick Here
Download NotificationClick Here
Download Short NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 25 सितम्बर 2026 से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर 2026 है।

Q2. BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: न्यूनतम आयु 01.08.2026 (18 या 21 वर्ष) तथा अधिकतम आयु 01.08.2024 (Gen Male: 37, OBC/Women: 40, SC/ST: 42 वर्ष) तय की गई है।

Q3. BPSC Teacher TRE 4.0 Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: पद के अनुसार न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता एवं पात्रता परीक्षा का विवरण इस प्रकार है:

1. प्राथमिक शिक्षक (PRT – कक्षा 1 से 5):

  • न्यूनतम 50% अंकों के साथ 12वीं (इंटरमीडिएट) तथा D.El.Ed / B.El.Ed (या 50% अंकों के साथ स्नातक + D.El.Ed)।
  • पात्रता परीक्षा: CTET Paper-1 या BTET Paper-1 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

2. मध्य विद्यालय शिक्षक (कक्षा 6 से 8):

  • संबंधित विषय में स्नातक तथा D.El.Ed या B.Ed. (न्यूनतम 50% अंक)। B.Tech/BCA धारक भी B.Ed/D.El.Ed के साथ पात्र हैं।
  • पात्रता परीक्षा: CTET Paper-2 या BTET Paper-2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

3. माध्यमिक शिक्षक (TGT – कक्षा 9 से 10):

  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक/स्नातकोत्तर तथा B.Ed.।
  • पात्रता परीक्षा: STET Paper-1 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

4. उच्च माध्यमिक शिक्षक (PGT – कक्षा 11 से 12):

  • संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर तथा B.Ed. (कंप्यूटर साइंस जैसे तकनीकी विषयों के लिए B.Ed. अनिवार्य नहीं है)।
  • पात्रता परीक्षा: STET Paper-2 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q4. परीक्षा शुल्क के अलावा ₹200 का Biometric Charge कब देना होता है?

Ans: आवेदन शुल्क ₹100 है। यदि आप फॉर्म भरते समय अपना आधार नंबर दर्ज करते हैं, तो बायोमेट्रिक चार्ज नहीं लगेगा। आधार दर्ज न करने पर ₹200 अतिरिक्त बायोमेट्रिक शुल्क देना होगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment