UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024: मुख्य परीक्षा परिणाम जारी।

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा सहायक लेखाकार और ऑडिटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गयी थी। जिसमे विभाग द्वारा आयोजित परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रोल नंबर merit list PDF में आसानी से देख सकते हैं।

इस लेख में आपको UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 से जुड़ी सभी आवश्यक जानकारियाँ—जैसे विषयवार परिणाम डाउनलोड करने का तरीका, मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ की विस्तृत जानकारी प्राप्त होगी।

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती आयोग (Board)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)03-Exam/2024
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट एकाउंटेंट / ऑडिटर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1828 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)UPSSSC PET + B.Com / DOEACC ‘O’ Level या समकक्ष
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)20 फरवरी 2024
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)11 मार्च 2024
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
परीक्षा तिथि (Exam Date)16 फरवरी 2025
रिजल्ट तिथि (Result Status)12 अगस्त 2026 (Declared)
वेतनमान (Pay Scale)₹29,200 – ₹92,300/- (Pay Level-5)
ऑफिसियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य था:

1. शैक्षणिक योग्यता

  • B.Com / स्नातकोत्तर: किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से वाणिज्य में स्नातक (B.Com) या लेखशास्त्र (Accountancy) में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा।
  • कंप्यूटर योग्यता: DOEACC / NIELIT द्वारा प्रदत्त ‘O’ Level कंप्यूटर डिप्लोमा होना आवश्यक है।
  • PET योग्यता: UPSSSC PET 2023 परीक्षा में शामिल होकर वैध स्कोर कार्ड प्राप्त किया होना चाहिए।

2. आयु सीमा

  • न्यूनतम आयु: 21 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 40 वर्ष (आरक्षित श्रेणियों जैसे OBC, SC, ST और दिव्यांग उम्मीदवारों को उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाती है।)

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024: पदों का वर्गीकरण।

पद का नामकुल पद
Assistant Accountant (General)668
Assistant Accountant (Special)950
Assistant Accountant01
Auditor209

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024: चयन प्रक्रिया।

अभ्यर्थियों का अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

  • शॉर्टलिस्टिंग: UPSSSC PET परीक्षा के नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए पात्र घोषित किया जाता है।
  • मुख्य लिखित परीक्षा : 100 अंकों की वस्तुनिष्ठ (MCQ) आधारित परीक्षा आयोजित की जाती है।
  • दस्तावेज सत्यापन : लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक दस्तावेजों, जाति प्रमाण पत्र और अन्य अभिलेखों की जाँच की जाती है।

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 कैसे चेक करें?

यदि आप UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 की Merit List PDF डाउनलोड करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें:

  • आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in/default.aspx पर जाएँ।
  • होमपेज पर बने Results या Notice Board वाले टैब पर क्लिक करें।
  • Assistant Accountant & Auditor Main Exam Result(03-Exam/2024) या संबंधित भर्ती विज्ञापन लिंक पर क्लिक करें।
  • परिणाम की पीडीएफ सूची डाउनलोड करें और उसमे अपना रोल नंबर ढूढें।
  • अपने रोल नंबर को खोजने के लिए Ctrl + F दबाएँ और अपना Roll Number दर्ज करें।
  • यदि आपका रोल नंबर सूची में है, तो आप अगले चरण के लिए चयनित हो चुके हैं। भविष्य के संदर्भ के लिए PDF को सेव व प्रिंट कर लें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

Download ResultClick Here
Download Eligibility ResultClick Here
Download Admit CardClick Here
Apply OnlineClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 में कुल कितने पद हैं?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1828 पदों (सहायक लेखाकार एवं ऑडिटर) पर भर्ती निकाली गई है।

Q2. UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 का परिणाम कब जारी होगा?

Ans: आयोग (UPSSSC) द्वारा UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Bharti 2024 का परिणाम 12 अगस्त 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दिया गया है।

Q3. UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Result कैसे डाउनलोड करें?

Ans: अभ्यर्थी upsssc.gov.in पर जाकर “Results” सेक्शन पर क्लिक करें, फिर UPSSSC Assistant Accountant & Auditor Final Result लिंक से PDF फाइल डाउनलोड कर अपना रोल नंबर खोज सकते हैं।

Q4. UPSSSC Assistant Accountant & Auditor पद पर अंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों को कितना वेतन (Salary) मिलेगा?

Ans: इस भर्ती के तहत अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों को उत्तर प्रदेश शासन के नियमानुसार पे मैट्रिक्स लेवल-5 (₹29,200 – ₹92,300/-) के तहत मूल वेतन दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य सरकार द्वारा देय महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य भत्ते शामिल होंगे, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹40,000 से ₹45,000 प्रति माह के आसपास बनती है।

Q5. यदि किसी अभ्यर्थी का नाम या रोल नंबर परिणाम लिस्ट में नहीं है, तो क्या कोई प्रतीक्षा सूची (Waiting List) जारी की जाएगी?

Ans: UPSSSC के सामान्य नियमों के अनुसार आयोग आमतौर पर कोई अलग से वेटिंग लिस्ट जारी नहीं करता है। हालांकि, यदि दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) या जॉइनिंग के समय पद रिक्त रह जाते हैं, तो आयोग के पास यह अधिकार सुरक्षित रहता है कि वह मेरिट के आधार पर अगले पात्र उम्मीदवारों को अतिरिक्त सूची या कट-ऑफ में छूट देकर बुला सकता है। इसके लिए अभ्यर्थियों को आयोग की आधिकारिक सूचनाओं पर नज़र बनाए रखनी चाहिए।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment