
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। आयोग द्वारा राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में ज्येष्ठ/सीनियर अनुदेशक के 132 पदों पर सीधी भर्ती का आधिकारिक विज्ञापन जारी कर दिया गया है। जारी विज्ञापन के अनुसार योग्य अभ्यर्थी इसमें 05 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में आपको UPSSSC Senior Instructor Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती आयोग (Board) | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विभाग का नाम (Department) | राज्य ग्राम्य विकास संस्थान, उत्तर प्रदेश |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | 21-Exam/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | सीनियर अनुदेशक |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 132 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | संबंधित विषय में स्नातक / डिप्लोमा /स्नातकोत्तर डिग्री |
| आयु सीमा (Age Limit) | 21 वर्ष से 40 वर्ष |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 14 सितंबर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 05 अक्टूबर 2026 |
| वेतनमान (Pay Scale) | पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | PET 2025 स्कोर ➔ मुख्य लिखित परीक्षा ➔ दस्तावेज सत्यापन |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी राज्य ग्राम्य विकास संस्थान विभाग में सीनियर अनुदेशक पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य है:
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| पद का नाम | कुल पद | शैक्षणिक योग्यता |
|---|---|---|
| सीनियर अनुदेशक (कृषि अभियंत्रण) | 30 | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि / मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या डिप्लोमा। |
| सीनियर अनुदेशक (पौध संरक्षण) | 16 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एससी. (कृषि)। |
| सीनियर अनुदेशक (उद्यान विज्ञान) | 16 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एससी. (कृषि)। |
| सीनियर अनुदेशक (पशुपालन) | 14 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एससी. (पशुपालन) या एम.एससी. (पशुपालन)। |
| सीनियर अनुदेशक (शस्य विज्ञान) | 12 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एससी. (कृषि)। |
| सीनियर अनुदेशक (महिला कल्याण) | 09 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ गृह विज्ञान / होम इकोनॉमिक्स / न्यूट्रिशन में बी.एससी.। |
| सीनियर अनुदेशक (सहकारिता) | 08 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एम.ए. (अर्थशास्त्र) / एम.एससी. (कृषि अर्थशास्त्र) / एम.कॉम। |
| सीनियर अनुदेशक (पंचायत) | 08 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ एम.ए. (अर्थशास्त्र / समाजशास्त्र) / एम.एससी. (कृषि अर्थशास्त्र)। |
| सीनियर अनुदेशक (मृदा विज्ञान) | 08 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एससी. (कृषि)। |
| सीनियर अनुदेशक (कृषि) | 01 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 55% अंकों के साथ एम.एससी. (कृषि)। |
| सीनियर अनुदेशक (कृषि प्रसार) | 05 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 50% अंकों के साथ बी.एससी. (कृषि)। |
| सीनियर अनुदेशक (सार्वजनिक स्वास्थ्य) | 03 | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि के साथ उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त सेनेटरी इंस्पेक्टर का प्रमाण पत्र। |
| सीनियर अनुदेशक (उत्पादन) | 02 | किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से मैकेनिकल / एग्रीकल्चर / इलेक्ट्रिकल / सिविल इंजीनियरिंग में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक या डिप्लोमा। |
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹25/- |
| SC / ST / PH | ₹25/- |
2. वेतनमान (Salary)
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:
| पद का नाम | वेतनमान |
|---|---|
| सीनियर अनुदेशक (सभी विभाग के लिए) | पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) |
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 14 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2026 |
| फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 12 अक्टूबर 2026 |
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
सीनियर अनुदेशक पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
- अब आपको Notice Board सेक्शन में विज्ञापन संख्या-21-परीक्षा/2026, राज्य ग्राम्य विकास संस्थान (ज्येष्ठ अनुदेशक संवर्ग) मुख्य परीक्षा में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में One Time Registration(OTR) आईडी डालकर जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:
- PET-2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- अभ्यर्थियों का मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग उनके प्रारंभिक अर्हकारी परीक्षा (PET-2025) के ‘नॉर्मलाइज्ड स्कोर’ के आधार पर किया जाएगा।
- शून्य या नकारात्मक अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्ट नहीं किया जाएगा।
- मुख्य लिखित परीक्षा
- शॉर्टलिस्ट किए गए अभ्यर्थियों के लिए 100 अंकों की एक स्तरीय मुख्य लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- परीक्षा प्रारूप: परीक्षा में कुल 100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न होंगे।
- समय अवधि: परीक्षा हल करने के लिए 2 घंटे (120 मिनट) का समय दिया जाएगा।
- ऋणात्मक अंकन : गलत उत्तर देने पर 25% (1/4) अंक काटे जाएंगे।
- दस्तावेज सत्यापन
- मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्तांकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट के अनुसार श्रेणीवार अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा।
- अंतिम चयन
- अभ्यर्थियों का अंतिम चयन केवल मुख्य लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा आयोग के नियमानुसार अभिलेख परीक्षण (DV) में अर्ह पाए जाने के आधार पर तैयार मेरिट सूची से होगा।
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
UPSSSC Senior Instructor bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: UPSSSC ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 14 सितंबर 2026 से शुरू होकर 05 अक्टूबर 2026 तक चलेंगे।
Q2. UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: UPSSSC ज्येष्ठ अनुदेशक भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है (आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी)।
Q3. UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
Ans: अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET-2025 का वैध स्कोर कार्ड होना आवश्यक है। इसके साथ ही संबंधित पद के अनुसार मान्यता प्राप्त संस्थान से 50% से 55% अंकों के साथ स्नातक, डिप्लोमा या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
Q4. UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: इस भर्ती की चयन प्रक्रिया के अंतर्गत अभ्यर्थियों को सर्वप्रथम PET-2025 के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा, जिसके बाद 100 अंकों की मुख्य लिखित परीक्षा (100 वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 2 घंटे, 25% ऋणात्मक अंकन) आयोजित होगी और अंत में मेरिट के आधार पर दस्तावेज़ सत्यापन किया जाएगा।
Q5. UPSSSC Senior Instructor bharti 2026 का वेतनमान कितना है?
Ans: UPSSSC ज्येष्ठ अनुदेशक (Senior Instructor) भर्ती 2026 का वेतनमान पे मैट्रिक्स लेवल-6 (₹35,400 – ₹1,12,400) है।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel