UPSSSC PET Notification 2026 : भर्ती विज्ञापन, योग्यता, परीक्षा तिथि और आवेदन प्रक्रिया।

UPSSSC PET Notification 2026

UPSSSC PET Notification 2026 का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। उत्तर प्रदेश में ग्रुप ‘C’ पदों पर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए UPSSSC PET Exam 2026 में उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

इस लेख में आपको UPSSSC PET Notification 2026 से जुड़ी संपूर्ण जानकारी जैसे शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क, परीक्षा पैटर्न और महत्वपूर्ण तिथियों के बारे में विस्तार से बताया गया है।

UPSSSC PET Notification 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
परीक्षा का नाम (Department)प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026
विज्ञापन संख्या (Notification No.)16-Exam/2026
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)न्यूनतम 10वीं/12वीं पास / स्नातक
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)01 सितम्बर 2026
संभावित परीक्षा तिथि (Exam Date)अक्टूबर 2026
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC PET Notification 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC PET Notification 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

  • उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं या 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
  • इसके अलावा उच्च योग्यता जैसे Graduate / Post Graduate उम्मीदवार भी इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।

UPSSSC PET Notification 2026: आवेदन शुल्क की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹185/-
SC / ST₹95/-
PH (Divyang)₹25/-

UPSSSC PET Notification 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)03 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)01 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01 सितम्बर 2026

UPSSSC PET Notification 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET) 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
  • अब आपको Notifications/Advertisements सेक्शन में View Advertisments में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPSSSC PET Notification 2026: परीक्षा पैटर्न।

  • परीक्षा मोड: ऑफलाइन (Pen and Paper Based – OMR Sheet)
  • कुल प्रश्न: 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (MCQs)
  • कुल अंक: 100 अंक
  • समय अवधि: 2 घंटे (120 मिनट)
  • नेगेटिव मार्किंग: प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (0.25) अंक की कटौती की जाएगी।

UPSSSC PET Notification 2026: चयन प्रक्रिया।

UPSSSC PET Notification 2026 – यह केवल एक Shortlisting/Qualifying Exam (स्क्रीनिंग टेस्ट) है, जिसके आधार पर आपको मुख्य परीक्षाओं में बैठने का मौका मिलता है।

  • सबसे पहले आपको UPSSSC PET की लिखित परीक्षा (100 अंक, OMR बेस्ड) देनी होगी।
  • परीक्षा के बाद आयोग अभ्यर्थियों का स्कोरकार्ड जारी करता है। यह स्कोरकार्ड परिणाम घोषित होने की तिथि से 3 वर्ष के लिए मान्य होता है।

UPSSSC PET Notification 2026: Important Link

One Time Registration(OTR)Click Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSSSC PET Notification 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSSSC PET 2026 क्या है?

Ans: PET (Preliminary Eligibility Test) उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित की जाने वाली एक प्रारंभिक अर्हता परीक्षा है। UPSSSC की किसी भी ग्रुप ‘C’ मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए PET पास करना अनिवार्य है।

Q2. UPSSSC PET 2026 के लिए न्यूनतम योग्यता क्या है?

Ans: इसके लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं (हाईस्कूल) या 12वीं पास है। स्नातक (Graduate) या अन्य उच्च डिग्री वाले अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

Q3. PET स्कोरकार्ड की वैधता (Validity) कितने समय की होती है?

Ans: PET का स्कोरकार्ड/रिजल्ट जारी होने की तिथि से 3 वर्ष (3 Year) के लिए वैध होता है।

Q4. क्या PET के अंक अंतिम चयन (Final Merit) में जुड़ते हैं?

Ans: नहीं, PET केवल एक स्क्रीनिंग/पात्रता परीक्षा है। अंतिम चयन (Final Selection) पूरी तरह से पद-विशेष के लिए आयोजित होने वाली मुख्य परीक्षा (Mains Exam) के अंकों पर निर्भर करता है।

Q5. क्या UPSSSC PET 2026 के लिए OTR (One Time Registration) ज़रूरी है?

Ans: हाँ, आयोग की नई व्यवस्था के तहत फॉर्म भरने के लिए OTR रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है। OTR के बिना आप आवेदन नहीं कर सकेंगे।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. PET 2026 में आयु सीमा कितनी है?

Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। उत्तर प्रदेश के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/दिव्यांग) को ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलती है।

Q6. क्या PET परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होती है?

Ans: हाँ, परीक्षा में 1/4 (0.25) अंक की नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान है। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.25 अंक काटे जाएंगे।

Leave a Comment