
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पदों के लिए विज्ञापन जारी किया गया है। इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का UPSSSC PET 2025 उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 28 सितम्बर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
इस लेख में आपको UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती आयोग (Board) | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | 20-Exam/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 12 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | स्नातक डिग्री + UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड |
| आयु सीमा (Age Limit) | 21 वर्ष से 40 वर्ष |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 07 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 28 सितम्बर 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | PET 2025 स्कोर ➔ लिखित परीक्षा ➔ दस्तावेज सत्यापन |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | उत्तर प्रदेश |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹19,900 – ₹81,100/माह |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य था:
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
1. अनिवार्य योग्यता
- अभ्यर्थियों के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
- साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा या NIELIT द्वारा जारी ‘O’ लेवल प्रमाण पत्र (या इसके समकक्ष)।
2. कार्य अनुभव
- कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A): कंप्यूटर एप्लीकेशन क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
- सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर: कंप्यूटर एप्लीकेशन क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
3. Category Wise Vacancy
| पद का नाम | General | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A | 05 | 01 | 02 | 03 | 00 | 11 |
| सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर | 01 | 00 | 00 | 00 | 00 | 01 |
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹25/- |
| SC / ST / PH | ₹25/- |
2. वेतनमान (Salary)
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| पद का नाम | वेतनमान | पे मैट्रिक्स लेवल |
| कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) | ₹25,500 – ₹81,100 (ग्रेड पे ₹2,400) | लेवल-4 |
| सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर | ₹19,900 – ₹63,200 (ग्रेड पे ₹1,900) | लेवल-2 |
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित महत्वपूर्ण तिथियां।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start) | 07 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply) | 28 सितम्बर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 28 सितम्बर 2026 |
| फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 05 अक्टूबर 2026 |
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-A और सहायक कंप्यूटर ऑपरेटर पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
- अब आपको Notice Board सेक्शन में View Advertisments में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और Advertisement (20-EXAM/2026) सेक्शन के Apply में क्लिक करके फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- आवेदन फॉर्म भरते समय सर्वप्रथम आपको PET रजिस्ट्रेशन नंबर डालना होगा, तत्पश्च्यात ही आप आगे की प्रक्रिया को बढ़ा सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 4 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:
- PET 2025 स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग – अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन उनके UPSSSC PET 2025 के स्कोरकार्ड (नॉर्मलाइज्ड स्कोर) के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए किया जाएगा।
- मुख्य लिखित परीक्षा – शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को मुख्य लिखित परीक्षा में शामिल होना होगा, जिसमें पद से संबंधित विषय, सामान्य हिंदी, सामान्य ज्ञान और कंप्यूटर ज्ञान से जुड़े वस्तुनिष्ठ (MCQs) प्रश्न पूछे जाएंगे।
- दस्तावेज़ सत्यापन – लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को अपने मूल शैक्षणिक दस्तावेजों, कंप्यूटर डिप्लोमा/’O’ लेवल सर्टिफिकेट और कार्य अनुभव प्रमाण पत्रों की जांच के लिए बुलाया जाएगा।
- चिकित्सीय परीक्षण – अंतिम रूप से चयनित अभ्यर्थियों का एक सामान्य मेडिकल टेस्ट होगा, जिसके बाद अंतिम मेरिट सूची जारी कर नियुक्ति दी जाएगी।
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: Important Links
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
UPSSSC Computer Operator Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?
Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 07 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 28 सितंबर 2026 तय की गई है।
Q2. क्या UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 में आवेदन के लिए PET परीक्षा अनिवार्य है?
Ans: जी हाँ, इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी के पास UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना अनिवार्य है।
Q3. UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 के लिए आयु सीमा (Age Limit) क्या रखी गई है?
Ans: अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गई है। उत्तर प्रदेश सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों को आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।
Q4. कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए क्या शैक्षणिक योग्यता चाहिए?
Ans: स्नातक डिग्री के साथ-साथ कंप्यूटर साइंस में डिप्लोमा अथवा NIELIT का ‘O’ Level प्रमाण पत्र होना चाहिए। इसके अलावा पद के अनुसार 2 से 3 वर्ष का कार्य अनुभव भी आवश्यक है।
Q5. UPSSSC Computer Operator Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: चयन प्रक्रिया 4 चरणों में पूरी होगी: सबसे पहले PET 2025 के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, फिर मुख्य लिखित परीक्षा, उसके बाद दस्तावेज़ सत्यापन और अंत में चिकित्सीय परीक्षण।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel