
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने विशेष शिक्षकों और कार्यरत शिक्षकों के लिए UP Special TET 2026 परीक्षा का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस परीक्षा का मुख्य उद्देश्य राज्य के सरकारी एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को पढ़ाने के लिए योग्य अध्यापकों की पात्रता प्रमाणित करना है।
इस लेख में UP Special TET Examnination 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
UP Special TET Examnination 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती निकाय (Recruiting Body) | उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | 03/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक / विशेष शिक्षक (CWSN) |
| पात्रता (Eligibility) | केवल कार्यरत शिक्षक |
| आयु सीमा (Age Limit) | अधिकतम आयु – 60 वर्ष तक |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 05 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 04 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि (Exam Date) | 03 नवम्बर 2026 |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | लिखित परीक्षा |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | उत्तर प्रदेश |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upessc.up.gov.in |
UP Special TET Examnination 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
- परीक्षा आयोजन की तिथि 03.11.2026 तक अधिकतम आयु 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
UP Special TET Examnination 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:
- प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक: प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) हेतु पात्र होंगे।
- उच्च प्राथमिक स्तर/जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक: उच्च प्राथमिक स्तर/जूनियर हाईस्कूल स्तर के विद्यालयों में कार्यरत समस्त शिक्षक उच्च प्राथमिक स्तर की विशेष अध्यापक पात्रता परीक्षा (Special TET) हेतु पात्र होंगे।
3. विशेष शिक्षक – CWSN (प्राथमिक स्तर, कक्षा 1 से 5):
- प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेजेज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- इसके साथ ही भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त डी०एड० विशेष शिक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- स्पेशल एजुकेटर के पास एक्टिव CRR नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) का वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
4. विशेष शिक्षक – CWSN (उच्च प्राथमिक स्तर, कक्षा 6 से 8):
- उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यालयों में संविदा/डेलीवेजेज पर कार्यरत ऐसे विशेष शिक्षक पात्र होंगे जिन्होंने स्नातक परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- इसके साथ ही भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) से मान्यता प्राप्त बी०एड० विशेष शिक्षा अथवा समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- स्पेशल एजुकेटर के पास एक्टिव CRR नंबर के साथ भारतीय पुनर्वास परिषद (RCI) का वैध पंजीकरण प्रमाण-पत्र होना अनिवार्य है।
UP Special TET Examnination 2026: आवेदन शुल्क और परीक्षा केन्द्र सम्बंधित जानकारी।
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही परीक्षा केन्द्र से सम्बंधित जानकारियाँ दी गयी है –
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क (Application Fee) |
| General / OBC / EWS | ₹1000/- |
| SC / ST | ₹500/- |
| दिव्यांगजन (PH) | ₹300/- |
2. परीक्षा केन्द्र (Examnination Center)
- केंद्रों का निर्धारण: परीक्षा केंद्रों का निर्धारण आवश्यकतानुसार जनपद मुख्यालयों पर किया जाएगा। अभ्यर्थियों को कोई भी केंद्र आवंटित किया जा सकता है।
- जनपद की सूचना: किस जनपद में आपका परीक्षा केंद्र है, इसकी जानकारी परीक्षा तिथि से 10 दिन पूर्व मिलेगी।
- परीक्षा केंद्र की सटीक सूचना: परीक्षा केंद्र का सटीक नाम और पता परीक्षा तिथि से 3 दिन पूर्व आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से एडमिट कार्ड डाउनलोड करके प्राप्त किया जा सकता है।
- केंद्र में परिवर्तन: परीक्षा केंद्र में किसी भी दशा में कोई परिवर्तन नहीं किया जाएगा।
- यात्रा भत्ता: परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA) देय नहीं होगा।
UP Special TET Examnination 2026: ऑनलाइन आवेदन सम्बंधित तिथियां।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 05 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 04 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 08 अक्टूबर 2026 |
| परीक्षा तिथि | 03 नवम्बर 2026 |
UP Special TET Examnination 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक शिक्षक / विशेष शिक्षक (CWSN) पात्रता परीक्षा में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upessc.up.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Notice Board सेक्शन के (विo संo 03/2026 विशेष पात्रता परीक्षा (Special TET) आवेदन फॉर्म) में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- या आप Selection/Recruitment सेक्शन में क्लिक करके भी विज्ञापन (03/2026) को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click Here में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको New Candidate सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के One Time Registration (OTR) आईडी बनानी होगी। और जिन अभ्यर्थियों के पास OTR आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Candidate Sign In सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- आपके द्वारा बनाया गया OTR(One Time Registration) हमेशा के लिए वैद्य होगा।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
UP Special TET Examnination 2026: चयन प्रक्रिया।
UP Special TET Examnination 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 3 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:
1. लिखित परीक्षा (Special TET Exam)
- परीक्षा का स्वरूप: यह एक बहुविकल्पीय (MCQ) आधारित OMR लिखित परीक्षा होगी।
- कुल प्रश्न और समय: परीक्षा में कुल 150 प्रश्न होंगे (150 अंक), जिसके लिए 2:30 घंटे (150 मिनट) का समय दिया जाएगा।
- नेगेटिव मार्किंग: परीक्षा में कोई नकारात्मक मूल्यांकन नहीं होगा।
2. न्यूनतम अर्हक अंक (Qualifying Marks)
परीक्षा उत्तीर्ण करने और पात्रता प्रमाण-पत्र प्राप्त करने के लिए न्यूनतम अंक:
- सामान्य वर्ग : 60% अंक (150 में से 90 अंक)।
- SC / ST / OBC / EWS / दिव्यांगजन / स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित / भूतपूर्व सैनिक: 55% अंक (150 में से 82 अंक)।
(नोट: अधिक संख्या में आवेदन होने पर एक से अधिक पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रसामान्यीकरण यानी Normalization की प्रक्रिया लागू होगी।)
3. अंतिम चयन (भर्ती प्रक्रिया)
- Special TET उत्तीर्ण करने के बाद अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण-पत्र जारी किया जाएगा।
- इसके बाद राज्य सरकार/आयोग द्वारा निकाली जाने वाली आगामी सहायक अध्यापक/विशेष शिक्षक भर्ती और दस्तावेज सत्यापन के माध्यम से अंतिम चयन किया जाएगा।
UP Special TET Examnination 2026: Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
UP Special TET Examnination 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. UP Special TET 2026 क्या है?
Ans: उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) द्वारा राज्य के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं विशेष शिक्षकों (CWSN) की पात्रता प्रमाणित करने के लिए आयोजित की जाने वाली राज्य स्तरीय परीक्षा है।
Q2. UP Special TET Examnination 2026 के लिए Age Limit (आयु सीमा) क्या है?
Ans: संविदा और दैनिक वेतनभोगियों पर कार्यरत Special Educators के लिए अधिकतम आयु सीमा परीक्षा तिथि (03.11.2026) तक 60 वर्ष निर्धारित की गई है।
Q3. UP Special TET Examnination 2026 पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?
- प्राइमरी स्तर (कक्षा 1-5): स्नातक + RCI से मान्यता प्राप्त Special Education में D.Ed. और सक्रिय CRR नंबर होना अनिवार्य है।
- अपर प्राइमरी स्तर (कक्षा 6-8): स्नातक + RCI से मान्यता प्राप्त Special Education में B.Ed. और सक्रिय CRR नंबर होना अनिवार्य है।
- इसके अलावा, राज्य के विद्यालयों में कार्यरत शिक्षक भी इसके पात्र हैं।
Q4. UP Special TET Examnination 2026 का चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: अभ्यर्थियों को 150 बहुविकल्पीय प्रश्नों (MCQs) वाली OMR लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी। परीक्षा में सफलता प्राप्त करने के बाद अभ्यर्थियों को पात्रता प्रमाण-पत्र दिया जाएगा, जिसके आधार पर वे आगामी Super TET / भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
Q5. UP Special TET Examnination 2026 का आवेदन प्रक्रिया क्या है?
Ans: आवेदन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर OTR (One Time Registration) के माध्यम से केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
Q6. UP Special TET Examnination 2026 के मुख्य Exam Center कहाँ होंगे?
Ans: परीक्षा केंद्र उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपद मुख्यालयों पर बनाए जाएंगे। आपके आवंटित जनपद की जानकारी परीक्षा से 10 दिन पहले और सटीक परीक्षा केंद्र की जानकारी परीक्षा से 3 दिन पहले Admit Card के माध्यम से मिलेगी।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel