CSIR ASO Vacancy 2026: असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन।

CSIR ASO Vacancy 2026

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। जारी विज्ञापन के अनुसार ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी इसमें ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं ,ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 13 जुलाई 2026 शाम 05 बजे तक चालू रहेगी अतः इच्छुक और योग्य उम्मीदवार समय रहते ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया को पूर्ण करें।

CSIR द्वारा जारी असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

CSIR ASO Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)E-I/RC/2026/2
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)100 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक डिग्री पास।
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम आयु 33 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)13 जुलाई 2026 शाम 05.00 PM
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट & DV
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
वेतनमान (Pay Scale)पे मैट्रिक्स लेवल-7 (₹ 44,900 – ₹ 1,42,400)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcsir.res.in

CSIR ASO Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गयी है, (आवेदन करने की अंतिम तिथि 13 जुलाई 2026 तक)।
वर्गआयु में छूट
SC/ST5 वर्ष
OBC – NCL3 वर्ष
PwBD – UR10 वर्ष
PwBD – SC/ST15 वर्ष
PwBD – OBC13 वर्ष
Ex-Servicemenवास्तविक सैन्य सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष
CSIR के विभागीय उम्मीदवार5 वर्ष
अन्य कोई भी वर्गकोई छूट नहीं

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

CSIR ASO Vacancy 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

क्र.सं.पद का नामअनिवार्य शैक्षणिक योग्यता
1असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (सामान्य)

1. किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।

2. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE-2024) में शामिल ऐसे उम्मीदवार जो अंतिम रूप से चयनित/अनुशंसित नहीं हुए हैं।
2असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (वित्त एवं लेखा)
3असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (भंडार एवं क्रय)

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (सामान्य)230817090461
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (वित्त एवं लेखा)070106020218
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (भंडार एवं क्रय)080306020221

CSIR ASO Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹500/-
All Category femaleनिःशुल्क
SC / STनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

CSIR ASO Vacancy 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवर्गीकरण एवं वेतनमानप्रारंभिक मूल वेतन
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (सामान्य)ग्रुप ‘बी’ (अराजपत्रित) / पे लेवल-7 (सेल-1)₹ 44,900 – ₹ 1,42,400
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (वित्त एवं लेखा)
असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (भंडार एवं क्रय)

CSIR ASO Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ23 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026 (शाम – 05.00PM)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि13 जुलाई 2026

CSIR ASO Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.csir.res.in/en में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recruitment सेक्शन में Advertisement No. (E-I/RC/2026/2) में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको New Registration में क्लिक करना है। और अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा।
  • जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already Registered Sign In सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।और फॉर्म में सही जानकारी को भर कर आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

CSIR ASO Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

CSIR ASO Vacancy 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणपरीक्षा / प्रक्रिया का नामविवरण
चरण 1स्क्रीनिंग एवं शॉर्टलिस्टिंगउम्मीदवारों को UPSC की सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE-2024) के कुल अंकों के आधार पर प्रत्येक श्रेणी में कुल रिक्तियों के न्यूनतम 1:5 के अनुपात में CPT के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।
चरण 2कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट (CPT)• कुल अंक: 100 अंक
• अवधि: 1 घंटा
• प्रकृति: केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का।
• इसमें वर्ड प्रोसेसिंग, स्प्रेडशीट और प्रेजेंटेशन से संबंधित व्यावहारिक प्रश्न पूछे जाएँगे।
चरण 3दस्तावेज़ सत्यापनCPT में अर्हता प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को आयु, शैक्षणिक योग्यता, श्रेणी आदि के मूल दस्तावेजों की जाँच के लिए बुलाया जाएगा।
अंतिम चयनमेरिट सूचीअंतिम चयन UPSC CSE-2024 के कुल अंकों के आधार पर किया जाएगा, बशर्ते उम्मीदवार ने CPT में न्यूनतम कट-ऑफ अंक प्राप्त कर लिए हों।

CPT के लिए न्यूनतम अर्हता अंक –

श्रेणीन्यूनतम प्रतिशत (%)न्यूनतम कट-ऑफ अंक (out of 100)
UR40%40
EWS37%37
OBC37%37
SC35%35
ST35%35
PwBD30%30

CSIR ASO Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineRegistration | Login
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

CSIR ASO Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. CSIR ASO Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 23 जून 2026 (सुबह 10:00 बजे) से शुरू होकर 13 जुलाई 2026 (शाम 05:00 बजे) तक भरे जाएँगे।

Q2. CSIR ASO Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Q3. CSIR ASO Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी चाहिए और अभ्यर्थी का UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2024 (CSE-2024) में शामिल होकर नॉन-रिकमेंडेड लिस्ट (प्रतिभा सेतु पोर्टल) में होना अनिवार्य है।

Q4. CSIR ASO Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन UPSC CSE-2024 (Mains + Interview) के अंकों के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, केवल क्वालीफाइंग प्रकृति के कंप्यूटर प्रवीणता टेस्ट (CPT) और अंतिम दस्तावेज सत्यापन (DV) के माध्यम से किया जाएगा।

Q5. CSIR ASO Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: CSIR ASO पद के लिए पे मैट्रिक्स लेवल-7 (सेल-1) के तहत मूल वेतन ₹44,900 से ₹1,42,400 निर्धारित है। इसके साथ ही महँगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी देय होते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment