CONCOR Bharti 2026: मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) एवं असिस्टेंट ऑफिसर (AO) पदों में निकली भर्ती।

CONCOR Bharti 2026

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (CONCOR) ने ‘मैनेजमेंट ट्रेनी’ (MT) और ‘असिस्टेंट ऑफिसर’ (AO) की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। जारी अधिसूचना के अनुसार इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 31 अगस्त 2026 से लेकर 30 सितम्बर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CONCOR) रेल मंत्रालय के अधीन कार्य करने वाली भारत की अग्रणी ‘नवरत्न’ सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी (CPSE) है, जो देश भर में मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स, ड्राई पोर्ट्स (ICD) और कंटेनर ट्रांसपोर्टेशन का संचालन करती है।

इस लेख में CONCOR Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

CONCOR Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (CONCOR)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)05/2026
पद का नाम (Post Name)मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) एवं असिस्टेंट ऑफिसर (AO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)77 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)ग्रेजुएशन / डिप्लोमा / बी.टेक / बी.कॉम
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 32 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)31 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)30 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT & DV
वेतनमान (Pay Scale)पे मैट्रिक्स ₹40,000 – ₹1,60,000
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटconcorindia.co.in

CONCOR Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (CONCOR) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पदन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)18 वर्ष28 वर्ष
असिस्टेंट ऑफिसर (AO)18 वर्ष32 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

CONCOR Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव
मैनेजमेंट ट्रेनी (कमर्शियल एंड ऑपरेशन्स)25न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री + न्यूनतम 60% अंकों के साथ 2 वर्षीय MBA / PG डिग्री या डिप्लोमा।
मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स)09न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री + चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) की योग्यता।
मैनेजमेंट ट्रेनी (अकाउंट्स/अनुपालन)01न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री + कंपनी सेक्रेटरी (CS) की योग्यता।
मैनेजमेंट ट्रेनी (टेक्निकल)04न्यूनतम 60% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स में इंजीनियरिंग डिग्री।
मैनेजमेंट ट्रेनी (MIS)03न्यूनतम 60% अंकों के साथ B.Tech / B.E. (CS / कंप्यूटर इंजीनियरिंग) या MCA / M.Sc (IT/CS) या DOEACC B लेवल।
मैनेजमेंट ट्रेनी (सिविल)02न्यूनतम 60% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में B.E. / B.Tech डिग्री।
मैनेजमेंट ट्रेनी (कार्मिक एवं प्रशासन)02न्यूनतम 55% अंकों के साथ बैचलर डिग्री + HR में न्यूनतम 60% अंकों के साथ MBA / MSW / PG डिग्री या डिप्लोमा।
असिस्टेंट ऑफिसर (कमर्शियल एंड ऑपरेशन्स)20न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री + 4 वर्ष का कार्य अनुभव।
असिस्टेंट ऑफिसर (अकाउंट्स)02न्यूनतम 50% अंकों के साथ कॉमर्स में बैचलर डिग्री + 4 वर्ष का कार्य अनुभव।
असिस्टेंट ऑफिसर (टेक्निकल)04न्यूनतम 50% अंकों के साथ मैकेनिकल / इलेक्ट्रिकल / इलेक्ट्रॉनिक्स में डिप्लोमा या डिग्री + संबंधित अनुभव।
असिस्टेंट ऑफिसर (MIS)02न्यूनतम 50% अंकों के साथ बैचलर डिग्री (PGDCA / BCA / B.Sc CS / DOEACC A लेवल के साथ) + संबंधित अनुभव।
असिस्टेंट ऑफिसर (सिविल)04न्यूनतम 50% अंकों के साथ सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा + संबंधित अनुभव।

3. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)220210070445
असिस्टेंट ऑफिसर (AO)150109050232

CONCOR Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

भारतीय कंटेनर निगम लिमिटेड (CONCOR) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

पद का नामGeneral / OBC / EWSSC / STPH / PWD
मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)₹750/-निःशुल्कनिःशुल्क
असिस्टेंट ऑफिसर (AO)₹500/-निःशुल्कनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

CONCOR Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान (Pay Scale & Salary) का विवरण:

पद का प्रकारवेतनमानअनुमानित वार्षिक CTC
मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)₹50,000 – ₹1,60,000~ ₹20.11 लाख
असिस्टेंट ऑफिसर (AO)₹40,000 – ₹1,36,000~ ₹16.09 लाख

CONCOR Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ31 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि30 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि30 सितम्बर 2026

CONCOR Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) एवं असिस्टेंट ऑफिसर (AO) पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है–

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको मेनू आइकॉन में क्लिक करके HR & Career सेक्शन के Recruitment and Results में क्लिक करना है।
  • अब Detailed Advertisements में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already Registered? To Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

CONCOR Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

CONCOR Bharti 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 3 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

पदचयन के चरण
मैनेजमेंट ट्रेनी (MT)चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा
चरण 2: ग्रुप डिस्कशन एवं/या पर्सनल इंटरव्यू
चरण 3: दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट
असिस्टेंट ऑफिसर (AO)चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा
चरण 2: दस्तावेज सत्यापन एवं मेडिकल टेस्ट

CONCOR Bharti 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

CONCOR Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1: CONCOR Bharti 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: इस भर्ती अभियान (Advt No. 05/2026) के तहत कुल 77 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें 45 पद Management Trainee (MT) के लिए और 32 पद Assistant Officer (AO) के लिए निर्धारित हैं।

Q2. CONCOR Bharti 2026 के लिए Online Application Form भरने की तिथियां क्या हैं?

  • Start Date: 31 अगस्त 2026
  • Last Date: 30 सितंबर 2026

Q3. CONCOR Bharti 2026 के लिए Age Limit (आयु सीमा) कितनी रखी गई है?

Ans: (आयु की गणना 31 अगस्त 2026 के आधार पर होगी)

  • Management Trainee (MT): 18 से 28 वर्ष
  • Assistant Officer (AO): 18 से 32 वर्ष
  • नियमानुसार OBC को 3 वर्ष तथा SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट प्राप्त होगी।

Q4. क्या Management Trainee (MT) पद के लिए Work Experience (अनुभव) आवश्यक है?

Ans: नहीं, Management Trainee (MT) पद के लिए कोई अनुभव आवश्यक नहीं है। सम्बंधित शैक्षणिक योग्यता (Graduation + MBA / CA / CS / B.Tech / MCA आदि) वाले Fresher उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं।

Q5. CONCOR Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans: योग्य उम्मीदवार CONCOR की आधिकारिक वेबसाइट concorindia.co.in के Career / HR सेक्शन में जाकर 30 सितंबर 2026 तक अपना Online Application Form जमा कर सकते हैं।

Q6. CONCOR MT और Assistant Officer पद का Vetanman (Pay Scale) कितना है?

  • Management Trainee (MT): Pay Scale ₹50,000 – ₹1,60,000 (अनुमानित CTC ~ ₹20.11 लाख प्रति वर्ष)
  • Assistant Officer (AO): Pay Scale ₹40,000 – ₹1,36,000 (अनुमानित CTC ~ ₹16.09 लाख प्रति वर्ष)

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment