पटना हाईकोर्ट ग्रुप सी असिस्टेंट (Ex-Cadre) भर्ती 2026: 68 पदों में भर्ती, जल्दी करें आवेदन।

Patna High Court Recruitment  2026

बिहार के युवाओं के लिए न्यायपालिका में सरकारी नौकरी पाने का यह एक बेहतरीन अवसर है। Patna High Court Recruitment 2026 के तहत ग्रुप सी (Ex-Cadre Assistant) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। यदि आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो 28 जुलाई 2026 से इसके ऑनलाइन फॉर्म भरे जा रहे हैं।

इस लेख में Patna High Court Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Patna High Court Recruitment  2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)पटना उच्च न्यायालय
(High Court of Judicature at Patna)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)PHC/01/2026 (Ex-Cadre Assistant)
पद का नाम (Post Name)असिस्टेंट (Group-C Ex-Cadre Assistant)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)68 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक (Graduation) + कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर डिप्लोमा/सर्टिफिकेट
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 40 वर्ष
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)27 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)Prelims Test, Written Exam, CPT & Interview
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटpatnahighcourt.gov.in

Patna High Court Recruitment  2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

पटना उच्च न्यायालय (High Court Patna) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आयु गणना की तिथि: 01 जनवरी 2026 की स्थिति में।
  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष (सभी श्रेणियों के लिए)

अधिकतम आयु सीमा (श्रेणीवार):

श्रेणी (Category)पुरुष (Male)महिला (Female)
अनारक्षित (Unreserved / UR)37 वर्ष40 वर्ष
आर्थिक रूप से कमजोर (EWS)37 वर्ष40 वर्ष
पिछड़ा वर्ग (BC)40 वर्ष40 वर्ष
अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC)40 वर्ष40 वर्ष
अनुसूचित जाति (SC)42 वर्ष42 वर्ष
अनुसूचित जनजाति (ST)42 वर्ष42 वर्ष
दिव्यांग (OH / PwBD)47 वर्ष47 वर्ष

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

  • स्नातक (Graduation): किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce आदि) में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।
  • कंप्यूटर डिप्लोमा/प्रमाणपत्र: किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा/सर्टिफिकेट (DCA या समकक्ष) होना अनिवार्य है।

Patna High Court Recruitment  2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
अनारक्षित (UR) / EWS / BC / EBC₹1,500/-
SC / ST / दिव्यांग (OH) (केवल बिहार के मूल निवासी)₹750/-

वेतनमान (Salary) 

पटना हाईकोर्ट में ग्रुप सी (Ex-Cadre Assistant) पद के लिए चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के तहत वेतन दिया जाएगा:

विवरण (Detail)जानकारी (Information)
पे लेवल (Pay Level)Pay Level-4
मूल वेतन (Basic Pay)₹25,500 – ₹81,100
शुरुआती बेसिक पे₹25,500 प्रति माह

मूल वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को राज्य सरकार/हाईकोर्ट के नियमानुसार निम्नलिखित भत्ते भी मिलते हैं:

  • महंगाई भत्ता (DA – Dearness Allowance)
  • मकान किराया भत्ता (HRA – House Rent Allowance)
  • परिवहन भत्ता (TA – Transport Allowance)
  • चिकित्सा सुविधा (Medical Allowance)

अनुमानित इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary): सभी भत्तों को मिलाकर और नियमानुसार कटौती के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹38,000 से ₹42,000 प्रति माह के बीच बनती है।

Patna High Court Recruitment  2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

असिस्टेंट (Group-C Ex-Cadre Assistant) पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://patnahighcourt.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Notices Regarding Recruitment सेक्शन में  Link to apply for Ex-Cadre Assistant Recruitment Examination, 2026 (Advertisement No. PHC/03/2026) में क्लिक करना है।
  • अब आपके पास एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आप Detailed Advertisement सेक्शन के Click Here में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको To Register सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Already Register? To Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Patna High Court Recruitment  2026: चयन प्रक्रिया

Patna High Court Recruitment  2026: पटना हाईकोर्ट में एक्स-कैडर असिस्टेंट पद पर चयन कुल 4 चरणों में पूरा किया जाता है:

  • प्रारंभिक टेस्ट (Preliminary Test)
  • मुख्य लिखित परीक्षा (Written Examination)
  • कंप्यूटर दक्षता परीक्षा (Computer Proficiency Test – CPT)
  • साक्षात्कार (Interview) एवं दस्तावेज़ सत्यापन (DV)

अंतिम चयन सूची मुख्य लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में प्राप्त अंकों को मिलाकर तैयार की जाती है।

Patna High Court Recruitment  2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Patna High Court Recruitment  2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Patna High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: स भर्ती में ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 27 अगस्त 2026 है। वहीं, ऑनलाइन आवेदन शुल्क का भुगतान 30 अगस्त 2026 तक किया जा सकता है।

Q2. Patna High Court Assistant Recruitment 2026 के तहत कुल कितने पदों पर बहाली की जा रही है?

Ans: इस भर्ती अभियान के माध्यम से ग्रुप सी एक्स-कैडर असिस्टेंट (Ex-Cadre Assistant) के कुल 68 पदों पर बहाली की जा रही है।

Q3. Patna High Court Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) पास होना अनिवार्य है। इसके साथ ही किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 6 महीने का कंप्यूटर एप्लीकेशन डिप्लोमा/प्रमाणपत्र (DCA आदि) होना ज़रूरी है।

Q4. क्या अन्य राज्यों (Non-Bihar) के उम्मीदवार Patna High Court Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, अन्य राज्यों के अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत माना जाएगा और शुल्क भी सामान्य वर्ग का ही लागू होगा।

Q5. इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों का वेतनमान (Pay Scale) क्या होगा?

Ans: 7वें वेतन आयोग के अनुसार Pay Level-4 (₹25,500 – ₹81,100) का वेतनमान मिलेगा। सभी भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹38,000 – ₹42,000 प्रति माह होगी।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q9. आवेदन करने के लिए ऑफिशियल वेबसाइट कौन सी है?

Ans: आधिकारिक वेबसाइट http://patnahighcourt.gov.in/ है।

Leave a Comment