IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: 11403 पदों में बम्फर भर्ती ,जाने आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी।

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 की आधिकारिक सूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर के विभिन्न सहभागी बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (CSA) के पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इस वर्ष कुल 11,403 रिक्तियों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

इस लेख में IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
पद का नाम (Post Name)क्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट (Customer Service Associate – CSA)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)11403 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)20 वर्ष से 28 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)01 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)21 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)Prelims + Mains + DV/LPT
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटibps.in

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 के लिए आवश्यक Qualification (योग्यता) का विवरण नीचे दिया गया है:

योग्यता मानदंड (Qualification Criteria)आवश्यक योग्यता (Required Qualification)
Graduation Degreeकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce आदि) में Graduation (स्नातक) की डिग्री होना अनिवार्य है।
Computer Knowledgeकंप्यूटर ऑपरेटिंग या लैंग्वेज में Certificate / Diploma / Degree हो, अथवा High School / College स्तर पर कंप्यूटर एक विषय के रूप में पढ़ा होना चाहिए।
Local Language Proficiencyसंबंधित राज्य की आधिकारिक स्थानीय भाषा (Local Language) को पढ़ने, लिखने और बोलने की Qualification होनी चाहिए।

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS₹850/- (GST सहित)
SC / ST / PwBD / ESM₹175/- (GST सहित)

वेतनमान (Salary) 

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान (Pay Scale) और सैलरी का विवरण टेबल में दिया गया है:

विवरण (Details)वेतन (Salary)
शुरुआती बेसिक पे (Basic Pay)₹19,900 प्रति माह
अन्य भत्ते (DA, HRA, TA आदि)लगभग ₹11,000 – ₹15,000 प्रति माह
कुल इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary)₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)01 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)21 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 अगस्त 2026

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

क्लर्क / कस्टमर सर्विस एसोसिएट पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recent Updates सेक्शन में  Notification for Common Recruitment Process for CRP-CSA-XVI में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online For Common Recruitment Process under CRP-CSA-XVI में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click for New Registration सेक्शन में जाकरअपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for Already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • प्रारंभिक परीक्षा (Prelims Exam)
  • मुख्य परीक्षा (Mains Exam)
  • दस्तावेज सत्यापन एवं भाषा टेस्ट (DV & LPT)

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 Important Link

Apply OnlineClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Download SyllabusClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. IBPS Clerk (CSA) 16th Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता (Qualification) क्या है?

Ans: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce आदि) में Graduation (स्नातक) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके अलावा अभ्यर्थी को कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान और संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा बोलनी व लिखनी आनी चाहिए।

Q2. IBPS Clerk 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 01/08/2026 से शुरू हो रही है और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21/08/2026 निर्धारित की गई है।

Q3. क्या Graduation के अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र IBPS Clerk (CSA) Recruitment के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि (21/08/2026) तक आपके पास Graduation का अंतिम परिणाम (Mark sheet / Degree) उपलब्ध होना चाहिए।

Q4. IBPS Clerk (CSA) पद के लिए चयन प्रक्रिया क्या है और क्या इसमें इंटरव्यू होता है?

Ans: इस भर्ती में चयन दो मुख्य चरणों – प्रारंभिक परीक्षा (Prelims) और मुख्य परीक्षा (Mains) के माध्यम से होता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (DV) और लोकल लैंग्वेज टेस्ट (LPT) किया जाता है। इस पद के लिए कोई भी इंटरव्यू (साक्षात्कार) नहीं होता है।

Q5. IBPS Clerk की शुरुआती इन-हैंड सैलरी (In-Hand Salary) कितनी होती है?

Ans: चयन के बाद शुरुआती इन-हैंड सैलरी सभी भत्तों (DA, HRA आदि) को मिलाकर लगभग ₹30,000 से ₹35,000 प्रति माह के बीच होती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment