DSSSB District Court Bharti 2026 : 641 पर्सनल असिस्टेंट (PA), SPA, चपरासी और अन्य पदों में भर्ती।

DSSSB District Court Bharti 2026

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) ने दिल्ली जिला एवं सत्र न्यायालयों तथा परिवार न्यायालयों में सीनियर पर्सनल असिस्टेंट,पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं विभिन्न पदों की सीधी भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जारी अधिसूचना के अनुसार इसमें 10वीं पास अभ्यर्थी से लेकर ग्रेजुएशन पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। इसमें ऑनलाइन आवेदन की लिंक 6 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 4 नवंबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

यहाँ आपको विभाग द्वारा जारी भर्ती DSSSB District Court Bharti 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया जायेगा। अतः आवेदन करने से पूर्व समस्त जानकारियों को अवश्य पढ़े।

DSSSB District Court Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
विभाग का नामदिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB)
विज्ञापन संख्या04/2026
पद का नामसीनियर पर्सनल असिस्टेंट,पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं अन्य पद
कुल पदों की संख्या641 पद
शैक्षणिक योग्यता10वीं /स्नातक डिग्री + शॉर्टहैंड स्पीड /कंप्यूटर टाइपिंग स्पीड (अलग अलग पद के अनुसार)
आयु सीमा18 वर्ष से 27 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि06 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि04 नवम्बर 2026
चयन प्रक्रिया1. टियर-I (लिखित परीक्षा)
2. टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा)
3. टियर-III (शॉर्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट)
4. इंटरव्यू व दस्तावेज सत्यापन
वेतनमानपे लेवल (3-10) – ₹21,700 – ₹56,100 (अलग अलग पद के अनुसार)
नौकरी का स्थाननई दिल्ली
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटdsssb.delhi.gov.in

DSSSB District Court Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (1 जून 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
• आशुलिपि में न्यूनतम 110 शब्द प्रति मिनट की गति।
• कंप्यूटर पर टाइपिंग में 40 शब्द प्रति मिनट की गति।
पर्सनल असिस्टेंट• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
• आशुलिपि में 100 शब्द प्रति मिनट की गति।
• कंप्यूटर पर 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति।
• कंप्यूटर का ज्ञान।
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट• मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री।
• कंप्यूटर पर न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति।
प्रोसेस सर्वर• मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण या समकक्ष;
अथवा
• LMV ड्राइविंग लाइसेंस और 2 वर्ष के बेदाग ड्राइविंग अनुभव के साथ हायर सेकेंडरी (12वीं) उत्तीर्ण।
चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी• मान्यता प्राप्त बोर्ड से मैट्रिकुलेशन (10वीं) उत्तीर्ण या समकक्ष।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट100108030527
पर्सनल असिस्टेंट4316565140206
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट7017472614174
प्रोसेस सर्वर380925140692
चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी5614402210142
कुल पद2175717611675641

DSSSB District Court Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹100/-
SC / ST / PHनिःशुल्क
Femaleनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामपे लेवलवेतनमान / ग्रेड पे
सीनियर पर्सनल असिस्टेंटलेवल 10 / लेवल 8₹9,300 – ₹34,800 + ग्रेड पे ₹4,800
पर्सनल असिस्टेंटलेवल 7₹9,300 – ₹34,800 + ग्रेड पे ₹4,600
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंटलेवल 5₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,800
प्रोसेस सर्वरलेवल 4₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,400
चपरासी / अर्दली / डाक चपरासीलेवल 3₹5,200 – ₹20,200 + ग्रेड पे ₹2,000

DSSSB District Court Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ06 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से)
आवेदन की अंतिम तिथि04 नवम्बर 2026 (रात 11:00 बजे तक)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि04 नवम्बर 2026

DSSSB District Court Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

सीनियर पर्सनल असिस्टेंट,पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट एवं अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://dsssb.delhi.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice Board सेक्शन में Latest Update में क्लिक करना है।
  • यहाँ आप VACANCY NOTICE/ADVERTISEMENT NO. 04/2026 COMBINED EXAMINATION, 2026 सेक्शन के View में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको LINK FOR ONLINE APPLICATION REGISTRATION SYSTEM(OARS) में क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click for New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Click to Sign In सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

DSSSB District Court Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

DSSSB District Court Bharti 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जायेगा –

पद का नामचयन प्रक्रिया के चरण
सीनियर पर्सनल असिस्टेंट & पर्सनल असिस्टेंट1. टियर-I: लिखित परीक्षा (शॉर्टलिस्टिंग के लिए)
2. टियर-II: डिस्क्रिप्टिव परीक्षा
3. टियर-III: शार्टहैंड व टाइपिंग टेस्ट
4. टियर-IV: इंटरव्यू (10 अंक) व दस्तावेज सत्यापन
जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट1. टियर-I: लिखित परीक्षा (शॉर्टलिस्टिंग के लिए)
2. टियर-II: डिस्क्रिप्टिव परीक्षा
3. टियर-III: कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट (40 wpm – क्वालीफाइंग)
4. टियर-IV: इंटरव्यू (15 अंक) व दस्तावेज सत्यापन
प्रोसेस सर्वर1. टियर-I: लिखित परीक्षा
2. टियर-II: ड्राइविंग टेस्ट (क्वालीफाइंग ट्रैफिक परिस्थितियों में)
3. टियर-III: इंटरव्यू (15 अंक) व दस्तावेज सत्यापन
चपरासी / अर्दली / डाक चपरासी1. टियर-I: लिखित परीक्षा
2. टियर-II: इंटरव्यू (15 अंक) व दस्तावेज सत्यापन

DSSSB District Court Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

DSSSB District Court Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. DSSSB District Court Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: DSSSB जिला न्यायालय भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की प्रारंभिक तिथि 6 अक्टूबर 2026 (दोपहर 12:00 बजे से) है और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 4 नवंबर 2026 (रात 11:00 बजे तक) है।

Q2. DSSSB District Court Bharti 2026 के तहत कितने पदों में भर्ती हो रही है?

Ans: विभाग द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार के अंतर्गत इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 641 पदों पर सीधी भर्ती की जा रही है।

Q3. DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत अलग-अलग पदों के लिए 10वीं पास से लेकर स्नातक तक की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार विभिन्न पदों जैसे सीनियर पर्सनल असिस्टेंट, पर्सनल असिस्टेंट, जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट, प्रोसेस सर्वर या चपरासी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

Q4. DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन DSSSB के आधिकारिक वेब पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाकर कर सकते हैं।

Q5. DSSSB District Court Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती में चयन प्रक्रिया पदों के अनुसार अलग-अलग चरणों में आयोजित की जाती है। इसमें वरिष्ठ पदों के लिए टियर-I वस्तुनिष्ठ परीक्षा, टियर-II वर्णनात्मक परीक्षा, टियर-III कौशल/टाइपिंग परीक्षा और साक्षात्कार शामिल हैं, जबकि अन्य पदों के लिए वस्तुनिष्ठ परीक्षा के बाद सीधे साक्षात्कार या ड्राइविंग टेस्ट लिया जाता है।

Q6. DSSSB District Court Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती में पदों के अनुसार वेतनमान अलग-अलग है, जिसमें सीनियर पर्सनल असिस्टेंट के लिए पे लेवल 8/10 (ग्रेड पे ₹4,800), पर्सनल असिस्टेंट के लिए पे लेवल 7 (ग्रेड पे ₹4,600), जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट के लिए पे लेवल 5 (ग्रेड पे ₹2,800), प्रोसेस सर्वर के लिए पे लेवल 4 (ग्रेड पे ₹2,400) तथा चपरासी/अर्दली के लिए पे लेवल 3 (ग्रेड पे ₹2,000) निर्धारित किया गया है।

Q7. DSSSB District Court Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 01 जून 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट भी दी जाएगी।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment