CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: प्रोफेसर और अन्य पदों में भर्ती,ऐसे करें आवेदन।

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU), कानपुर ने अपने कैंपस में शिक्षण पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों में प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों को भरा जाएगा। योग्य उम्मीदवार विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के साथ-साथ अपनी हार्ड कॉपी भी स्पीड पोस्ट से भेज सकते हैं।

इस लेख में हम आपको विभाग द्वारा जारी भर्ती CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरणजानकारी
विभाग का नामछत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU)
विज्ञापन संख्याCSJMU/Gen.Admin/980/Teaching/2026
पद का नामप्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर
कुल पदों की संख्या36 पद
शैक्षणिक योग्यतामास्टर डिग्री + नेट / एस.एल.ई.टी. / सेट पास या पीएच.डी. डिग्री
आयु सीमानिर्धारित नही है।
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि26 सितंबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रियालिखित परीक्षा & दस्तावेज सत्यापन
वेतनमान• प्रोफेसर: लेवल-14 (₹1,44,200 – ₹2,18,200)
• एसोसिएट प्रोफेसर: लेवल-13A (₹1,31,400 – ₹2,17,100)
• असिस्टेंट प्रोफेसर: लेवल-10 (₹57,700 – ₹1,82,400)
नौकरी का स्थानकानपुर, उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcsjmu.ac.in

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

पद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट प्रोफेसर1. संबंधित विषय में न्यूनतम 55% अंकों (या समकक्ष ग्रेड) के साथ मास्टर्स डिग्री।
2. UGC / CSIR द्वारा आयोजित NET / SLET / SET परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है (उत्तर प्रदेश की SET/SLET मान्य)।
अथवा
UGC नियमों के तहत प्राप्त Ph.D. डिग्री धारकों को NET/SLET/SET से छूट दी जाएगी।
(इंजीनियरिंग/टेक्नोलॉजी विषयों के लिए AICTE नियमों के अनुसार GATE/GPAT तथा संबंधित स्ट्रीम में योग्यता मान्य होगी)।
एसोसिएट प्रोफेसर1. संबंधित विषय में Ph.D. डिग्री के साथ मास्टर्स डिग्री होना अनिवार्य है।
2. किसी विश्वविद्यालय / कॉलेज / शोध संस्थान में शिक्षण या शोध का न्यूनतम 8 वर्ष का अनुभव।
3. UGC नियमों के अनुसार न्यूनतम 75 का API / रिसर्च स्कोर तथा मान्यता प्राप्त पत्रिकाओं (NIRF लिस्टेड) में शोध पत्र प्रकाशित होना अनिवार्य है।
प्रोफेसर1. संबंधित क्षेत्र में उत्कृष्ट विद्वान होने के साथ Ph.D. डिग्री होना अनिवार्य है।
2. विश्वविद्यालय / कॉलेज में शिक्षण या शोध का न्यूनतम 10 वर्ष का अनुभव या समकक्ष अनुभव।
3. UGC नियमों के अनुसार न्यूनतम 120 का API / रिसर्च स्कोर तथा मान्यता प्राप्त पत्रिकाओं (NIRF लिस्टेड) में गुणवत्तापूर्ण प्रकाशन अनिवार्य है।
Note: शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की पात्रता की गणना आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि (31 अक्टूबर 2026) तक की जाएगी।

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (CSJMU) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹2500/-
SC / ST / PH₹2000/-
Female₹2000/-

2. वेतनमान (Salary) 

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमान
असिस्टेंट प्रोफेसरलेवल 10 (पे मैट्रिक्स ₹57,700 – ₹1,82,400)
एसोसिएट प्रोफेसरलेवल 13A (पे मैट्रिक्स ₹1,31,400 – ₹2,17,100)
प्रोफेसरलेवल 14 (पे मैट्रिक्स ₹1,44,200 – ₹2,18,200)

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

विवरणतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ26 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 अक्टूबर 2026
हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि05 नवंबर 2026

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://csjmu.ac.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप All Notice सेक्शन में Recruitment Notice – For Teaching Posts – Download Details में क्लिक करके विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Here में क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको New Account सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 में अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों में किया जायेगा –

पद का नामचरणचयन प्रक्रिया के चरण
असिस्टेंट प्रोफेसरचरण 1: शॉर्टलिस्टिंग
• एकेडमिक एवं रिसर्च स्कोर
• लिखित परीक्षा (विषय ज्ञान के मूल्यांकन के लिए)
चरण 2: मूल्यांकन व साक्षात्कार
• शिक्षण कौशल मूल्यांकन (क्लास / ऑनलाइन प्रेजेंटेशन)
• व्यक्तिगत साक्षात्कार
(नोट: संगीत विषय के लिए प्रैक्टिकल टेस्ट अलग से होगा)
एसोसिएट प्रोफेसरचरण 1: शॉर्टलिस्टिंग • एकेडमिक एवं API/रिसर्च स्कोर (न्यूनतम 75 API स्कोर आवश्यक)
चरण 2: साक्षात्कार
• व्यक्तिगत साक्षात्कार
(नोट: संगीत विषय के लिए इंटरव्यू से पहले स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य है)
प्रोफेसरचरण 1: शॉर्टलिस्टिंग • एकेडमिक एवं API/रिसर्च स्कोर (न्यूनतम 120 API स्कोर आवश्यक)
चरण 2: साक्षात्कार
• व्यक्तिगत साक्षात्कार
(नोट: संगीत विषय के लिए इंटरव्यू से पहले स्किल टेस्ट पास करना अनिवार्य है)

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

विवरणलिंक
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: CSJMU कानपुर टीचिंग भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 सितंबर 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2026 है। इसके अलावा, भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी 05 नवंबर 2026 तक स्पीड पोस्ट या रजिस्टर्ड पोस्ट से जमा करना अनिवार्य है।

Q2. CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 के तहत कितने पदों में भर्ती हो रही है?

Ans: छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती प्रक्रिया के तहत प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के कुल 36 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

Q3. CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: विभिन्न पदों के लिए न्यूनतम 55% अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर डिग्री, NET/SLET या Ph.D. के साथ-साथ पद के अनुसार (एसोसिएट प्रोफेसर हेतु 8 वर्ष एवं प्रोफेसर हेतु 10 वर्ष) शिक्षण या शोध का अनुभव होना आवश्यक है।

Q4. CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कहाँ करें?

Ans: विश्वविद्यालय के आधिकारिक पोर्टल (csjmu.ac.in) पर जाकर ऑनलाइन फॉर्म भरना होगा और उसके बाद भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट (हार्ड कॉपी) आवश्यक दस्तावेजों के साथ 05 नवंबर 2026 तक रजिस्ट्रार कार्यालय में स्पीड पोस्ट से भेजना अनिवार्य है।

Q5. CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर चयन लिखित परीक्षा, शिक्षण कौशल मूल्यांकन और इंटरव्यू के आधार पर होगा, जबकि एसोसिएट प्रोफेसर और प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवारों को एकेडमिक व रिसर्च (API) स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा।

Q6. CSJMU Kanpur Teaching Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर को पे लेवल 10 (₹57,700 – ₹1,82,400), एसोसिएट प्रोफेसर को पे लेवल 13A (₹1,31,400 – ₹2,17,100) और प्रोफेसर पद के लिए पे लेवल 14 (₹1,44,200 – ₹2,18,200) के अनुसार वेतन दिया जाएगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment