Canara Bank Apprentice Exam 2026: ग्रेजुएट अप्रेंटिस में भर्ती, बिना परीक्षा होगा चयन।

Canara Bank Apprentice Exam 2026

केनरा बैंक द्वारा ग्रेजुएट अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। यदि आप बैंकिंग क्षेत्र में अपना कैरियर शुरू करना चाहते हैं और प्रैक्टिकल अनुभव प्राप्त करना चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। और आवेदन करने की लिंक 17 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में केनरा बैंक द्वारा ग्रेजुएट अप्रेंटिस भर्ती 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Canara Bank Apprentice Exam 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)कैनरा बैंक
विज्ञापन संख्या (Advt No.)BOB/HRM/REC/ADVT/2026/16
पद का नाम (Post Name)ग्रेजुएट अप्रेंटिस
कुल पदों की संख्या (Total Posts)3500 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक एवं स्थानीय भाषा का ज्ञान
आयु सीमा (Age Limit)20 वर्ष से 28 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)01 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)17 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट लिस्ट, स्थानीय भाषा परीक्षा और मेडिकल जांच
वेतनमान (Pay Scale)₹16,650 प्रति माह (1 वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान)
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटcanarabank.bank.in/pages/career

Canara Bank Apprentice Exam 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

कैनरा बैंक द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 सितम्बर 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Canara Bank Apprentice Exam 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताभाषा ज्ञान
ग्रेजुएट अप्रेंटिसकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री पास होना अनिवार्य है।संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने में निपुणता।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
ग्रेजुएट अप्रेंटिस15413358455532263500

4. Details of Training Seats

Canara Bank Apprentice Exam 2026
Canara Bank Apprentice Exam 2026
Canara Bank Apprentice Exam 2026

Canara Bank Apprentice Exam 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

कैनरा बैंक द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹500/-
SC / STनिःशुल्क
PH / Transgenderनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

Canara Bank Apprentice Exam 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामबैंक द्वारा स्टाइपेंडगवर्नमेंट द्वारा स्टाइपेंडकुल स्टाइपेंड
ग्रेजुएट अप्रेंटिस₹10,500₹6,150₹16,650 प्रति माह

Canara Bank Apprentice Exam 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ01 अक्टूबर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि17 अक्टूबर 2026

Canara Bank Apprentice Exam 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://www.canarabank.bank.in/pages/career में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Recruitment सेक्शन के Engagement of Graduate Apprentices in Canara Bank under Apprentices Act, 1961 for FY 2026-27 में क्लिक करना है।
  • अब आप Click Here to Download English Version में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Click here to Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए महत्वपूर्ण लिंक सेक्शन में Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Canara Bank Apprentice Exam 2026: चयन प्रक्रिया।

Canara Bank Apprentice Exam 2026: अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणचयन प्रक्रियाविवरण
चरण 1मेरिट लिस्टउम्मीदवार के 12वीं / डिप्लोमा में प्राप्त अंकों के आधार पर राज्यवार कट-ऑफ और मेरिट सूची तैयार की जाती है।
चरण 2स्थानीय भाषा परीक्षाजिस राज्य से आवेदन किया है, वहां की स्थानीय भाषा (पढ़ना, लिखना और बोलना) की परीक्षा ली जाती है (10वीं/12वीं में पढ़ी होने पर छूट संभव)।
चरण 3दस्तावेज सत्यापनसभी मूल शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र और जाति प्रमाण-पत्र की जांच की जाती है।
चरण 4चिकित्सा परीक्षाउम्मीदवार का शारीरिक और मानसिक रूप से बैंक सेवा के लिए योग्य होना अनिवार्य है।

Canara Bank Apprentice Exam 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Apply Online (NATS)Click Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Canara Bank Apprentice Exam 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Canara Bank Apprentice Exam 2026 के लिए आवेदन तिथियां क्या हैं?

Ans: कैनरा बैंक अप्रेंटिस भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर 2026 से शुरू होकर 17 अक्टूबर 2026 तक चलेगी।

Q2. Canara Bank Apprentice Exam 2026 में पदों की संख्या कितनी है?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश भर की शाखाओं के लिए कुल 3500 ग्रेजुएट अप्रेंटिस पदों को भरा जाएगा।

Q3. Canara Bank Apprentice Exam 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में न्यूनतम स्नातक की डिग्री और साथ ही स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए।

Q4. Canara Bank Apprentice Exam 2026 में कितना स्टाइपेंड मिलेगा और क्या इसमें कोई सर्विस बॉन्ड लागू है?

Ans: चयनित उम्मीदवारों को 1 वर्ष की ट्रेनिंग अवधि के दौरान ₹16,650 प्रतिमाह का स्टाइपेंड दिया जाएगा, और इस 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग के लिए किसी भी प्रकार के सर्विस बॉन्ड की आवश्यकता नहीं होती है।

Q5. Canara Bank Apprentice Exam 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: सामान्य वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष (1 सितंबर 2026 तक) रखी गई है, जबकि आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में अतिरिक्त छूट मिलेगी।

Q6. क्या Canara Bank Apprentice Exam 2026 के तहत रेगुलर नौकरी दी जाएगी?

Ans: नहीं, यह केवल 1 वर्ष की अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग अवधि है; ट्रेनिंग पूरी होने के बाद बैंक में स्थायी नौकरी का कोई अधिकार या गारंटी नहीं मिलती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment