BOB WMS Bharti 2026: वेल्थ एग्जीक्यूटिव एवं क्रेडिट एनालिस्ट पदों में भर्ती, ऐसे करें आवेदन।

BOB WMS Bharti 2026

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) ने वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग (WMS) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होनी अनिवार्य है। आवेदन की प्रक्रिया पूर्णतः ऑनलाइन होगी। और आवेदन करने की लिंक 01 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में BOB WMS Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

BOB WMS Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB)
विभाग का नाम (Department)वेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज विभाग (WMS)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17
पद का नाम (Post Name)वेल्थ एग्जीक्यूटिव एवं क्रेडिट एनालिस्ट
कुल पदों की संख्या (Total Posts)1100 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक डिग्री एवं अनुभव
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 33 वर्ष तक (पद अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)04 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)01 अक्टूबर 2026 (Extended)
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन लिखित परीक्षा, साइकोमेट्रिक टेस्ट / ग्रुप डिस्कशन और साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)₹48,480 – ₹85,920 प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटbankofbaroda.bank.in

BOB WMS Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता / आयु सीमा की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

पद का नामविभागन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
वेल्थ एग्जीक्यूटिववेल्थ मैनेजमेंट सर्विसेज22 वर्ष32 वर्ष
क्रेडिट एनालिस्टकॉर्पोरेट एंड इंस्टीट्यूशनल क्रेडिट21 वर्ष33 वर्ष
उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

BOB WMS Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामअनिवार्य योग्यताअनुभव / प्राथमिकता
वेल्थ एग्जीक्यूटिव• किसी भी विषय में स्नातक।
तथा
• निम्नलिखित में से कोई एक मान्य प्रमाण पत्र –
1. आई.सी. 38 (भारतीय बीमा संस्थान / इंश्योरेंस इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया)
2. एन.आई.एस.एम. सीरीज V-A: म्यूचुअल फंड वितरक प्रमाणन
3. एन.आई.एस.एम. सीरीज XXI-A: पोर्टफोलियो प्रबंधन सेवाएँ प्रमाणन
4. एन.आई.एस.एम. सीरीज V-D: म्यूचुअल फंड – विशेष निवेश कोष वितरक प्रमाणन
भारत में प्रमुख पब्लिक सेक्टर बैंक / प्राइवेट बैंक / फॉरेन बैंक / ब्रोकिंग / सिक्योरिटीज फर्म / एसेट मैनेजमेंट कंपनी / वेल्थ मैनेजमेंट कंपनियों में वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव।

• प्राथमिकता: मैनेजमेंट में 2 साल की फुल टाइम पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री / डिप्लोमा या एम.बी.ए. (फाइनेंस / मार्केटिंग / बैंकिंग)।
क्रेडिट एनालिस्ट• किसी भी विषय में स्नातक।
तथा
• चार्टर्ड अकाउंटेंट
• अनिवार्य: किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में बैंकिंग का कम से कम 1 वर्ष का अनुभव।
• प्राथमिकता: कॉर्पोरेट क्रेडिट में अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
वेल्थ एग्जीक्यूटिव405100270751501000
क्रेडिट एनालिस्ट4010271508100

BOB WMS Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बैंक ऑफ बड़ौदा (BOB) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹850/-
SC / ST₹175/-
PH / PWD₹25/-

2. वेतनमान (Salary) 

BOB WMS Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:

पद का नामपे ग्रेडपे स्केल
वेल्थ एग्जीक्यूटिवJMG/S-I₹48,480 – 2000/7 – ₹62,480 – 2340/2 – ₹67,160 – 2680/7 – ₹85,920
क्रेडिट एनालिस्टMMG/S-II₹64,820 – 2340/1 – ₹67,160 – 2680/10 – ₹93,960

BOB WMS Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ04 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026

BOB WMS Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

वेल्थ एग्जीक्यूटिव एवं क्रेडिट एनालिस्ट पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bankofbaroda.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Career सेक्शन के Current Openings में क्लिक करना है।
  • अब आप Recruitment of professionals on regular basis for Wealth Management Services Department – BOB/HRM/REC/ADVT/2026/17 सेक्शन में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Now में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

BOB WMS Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

BOB WMS Bharti 2026: अभ्यर्थियों का चयन निम्नलिखित चरणों के आधार पर किया जाता है:

चरणप्रक्रियाविवरण
चरण 1शॉर्टलिस्टिंगप्राप्त आवेदनों में से उम्मीदवारों की योग्यता और अनुभव के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है।
चरण 2ऑनलाइन लिखित परीक्षायदि आवेदनों की संख्या अधिक होती है, तो बैंक रीजनिंग, इंग्लिश, क्वांट और जनरल अवेयरनेस की ऑनलाइन परीक्षा आयोजित कर सकता है।
चरण 3ग्रुप डिस्कशन / साइकोमेट्रिक टेस्टशॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों का ग्रुप डिस्कशन या पर्सनल व्यवहार/कौशल आंकने के लिए साइकोमेट्रिक मूल्यांकन किया जाता है।
चरण 4व्यक्तिगत साक्षात्कारउम्मीदवारों के ज्ञान, अनुभव और पद की उपयुक्तता की जांच के लिए इंटरव्यू आयोजित किया जाता है।
चरण 5दस्तावेज़ सत्यापन एवं मेडिकलअंतिम चयन से पहले सभी शैक्षणिक/अनुभव प्रमाणपत्रों का सत्यापन और मेडिकल फिटनेस जांच की जाती है।

BOB WMS Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

BOB WMS Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. BOB WMS Bharti 2026 के लिए मुख्य तिथियां क्या हैं?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 04 सितंबर 2026 से शुरू हो गयी है। और आवेदन तथा शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 01 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गयी है।

Q2. BOB WMS Bharti 2026 में पदों की संख्या कितनी है?

Ans: बैंक ऑफ बड़ौदा की इस भर्ती में कुल 1,100 पद निकाले गए हैं, जिसमें वेल्थ एग्जीक्यूटिव (WMS) के 1,000 पद और क्रेडिट एनालिस्ट (C&IC) के 100 पद शामिल हैं।

Q3. BOB WMS Bharti 2026 में शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

Ans: वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक के साथ IC 38 या NISM का वैध सर्टिफिकेट अनिवार्य है, जबकि क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए किसी भी विषय में स्नातक के साथ CA की डिग्री होना आवश्यक है।

Q4. BOB WMS Bharti 2026 में वेतनमान और सर्विस बॉन्ड कितना है?

Ans: वेल्थ एग्जीक्यूटिव के लिए शुरुआती मूल वेतन ₹48,480 (JMG/S-I) और क्रेडिट एनालिस्ट के लिए ₹64,820 (MMG/S-II) है, सेवा शर्तों के तहत उम्मीदवारों को 3 साल का सर्विस बॉन्ड भरना होगा, जिसे समय से पहले तोड़ने पर वेल्थ एग्जीक्यूटिव को अधिकतम ₹2 लाख और क्रेडिट एनालिस्ट को अधिकतम ₹3 लाख की पेनल्टी देनी होगी।

Q5. क्या BOB WMS Bharti 2026 के लिए कार्य अनुभव जरूरी है?

Ans: हाँ, इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कार्य अनुभव बिल्कुल अनिवार्य है— वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए वित्तीय/बैंक क्षेत्र में वेल्थ प्रोडक्ट्स की बिक्री में कम से कम 2 साल का अनुभव होना चाहिए, और क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए किसी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में न्यूनतम 1 साल का बैंकिंग अनुभव होना आवश्यक है।

Q6. BOB WMS Bharti 2026 के लिए आयु सीमा क्या निर्धारित की गयी है?

Ans: इस भर्ती के लिए आवेदकों की न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है— वेल्थ एग्जीक्यूटिव पद के लिए आयु सीमा 22 से 32 वर्ष और क्रेडिट एनालिस्ट पद के लिए 21 से 33 वर्ष निर्धारित है, जिसमें आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु में छूट भी दी जाती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment