IBPS Hindi Officer Bharti 2026: हिंदी अधिकारी पद की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, ऐसे करें आवेदन।

IBPS Hindi Officer Bharti 2026

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा ग्रेड-ई के तहत हिंदी अधिकारी की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। जारी विज्ञापन के अनुसार स्नातकोत्तर डिग्री पास अभ्यर्थियों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो हिंदी भाषा, अनुवाद कार्य और राजभाषा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाना चाहते हैं। इस भर्ती में आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से 06 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विभाग द्वारा जारी भर्ती IBPS Hindi Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)IBPS/2026-27/04
पद का नाम (Post Name)हिंदी अधिकारी
कुल पदों की संख्या (Total Posts)निर्धारित नहीं
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातकोत्तर डिग्री + अनुभव
आयु सीमा (Age Limit)23 वर्ष से 30 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)23 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)06 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)ऑनलाइन परीक्षा,स्किल टेस्ट & साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)लगभग ₹17.39 लाख (वार्षिक सीटीसी)
नौकरी का स्थान (Job Location)आईबीपीएस, मुंबई
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटibps.in

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 23 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 सितंबर 2026) के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

IBPS Hindi Officer Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यताअनुभव
हिंदी अधिकारी• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें स्नातक स्तर पर अंग्रेजी एक मुख्य विषय के रूप में रहा हो।
अथवा
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी में स्नातकोत्तर डिग्री, जिसमें स्नातक स्तर पर हिंदी एक मुख्य विषय के रूप में रहा हो।

• कंप्यूटर योग्यता: एमएस वर्ड एवं एमएस एक्सेल में हिंदी तथा अंग्रेजी टाइपिंग और कार्य करने का ज्ञान अनिवार्य है।
• केंद्र/राज्य सरकार, बैंक, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों या किसी प्रतिष्ठित संस्थान में राजभाषा/अनुवाद कार्य (हिंदी से अंग्रेजी और अंग्रेजी से हिंदी अनुवाद) का न्यूनतम 1 से 2 वर्ष का अनुभव।

• बैंकिंग और वित्तीय शब्दावली के सटीक अनुवाद का ज्ञान होना अनिवार्य है।

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सेलेक्शन (IBPS) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / EWS / OBC₹1000/-
SC / ST₹1000/-

2. वेतनमान (Salary) 

IBPS Hindi Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमान एवं भत्तेकुल मासिक आय एवं वार्षिक सीटीसी
हिंदी अधिकारी (Grade E)• मूल वेतन : ₹44,900/- प्रति माह
• अन्य भत्ते: महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, परिवहन भत्ता, चिकित्सा लाभ, कैंटीन सब्सिडी, पीएफ एवं अन्य सुविधाएं नियमानुसार देय होंगी।
• मासिक सकल वेतन: लगभग ₹91,070/- प्रति माह
• वार्षिक सीटीसी : लगभग ₹17.39 लाख प्रति वर्ष

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ23 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि06 अक्टूबर 2026

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

हिंदी अधिकारी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.ibps.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recent Updates सेक्शन में  Advertisement for direct Recruitment of Hindi Officer on Regular Basis में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online For Recruitment of Various Posts in IBPS में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click for New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for Already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

IBPS Hindi Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणचयन का प्रकारविवरण
चरण 1ऑनलाइन लिखित परीक्षाऑब्जेक्टिव एवं डिस्क्रिप्टिव परीक्षा (राजभाषा, तर्कशक्ति, अंग्रेजी और सामान्य जागरूकता)
चरण 2स्किल टेस्टहिंदी एवं अंग्रेजी अनुवाद कौशल, टाइपिंग टेस्ट तथा आइटम राइटिंग एक्सरसाइज
चरण 3समूह चर्चाउम्मीदवारों के विचार-विमर्श और अभिव्यक्ति क्षमता का मूल्यांकन
चरण 4व्यक्तिगत साक्षात्कारसाक्षात्कार बोर्ड द्वारा अंतिम व्यक्तित्व परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

IBPS Hindi Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. IBPS Hindi Officer Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 23 सितंबर 2026 से शुरू होकर 06 अक्टूबर 2026 तक किए जायेंगे।

Q2. IBPS Hindi Officer Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: हिन्दी अधिकारी पद की भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 23 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है।

Q3. IBPS Hindi Officer Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से हिंदी या अंग्रेजी में स्नातकोत्तर होना अनिवार्य है, जिसमें स्नातक स्तर पर दूसरा विषय रहा हो, साथ ही कंप्यूटर का ज्ञान होना आवश्यक है।

Q4. IBPS Hindi Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती की चयन प्रक्रिया कुल चार चरणों में पूरी होती है, जिसमें ऑनलाइन परीक्षा, स्किल टेस्ट एवं आइटम राइटिंग एक्सरसाइज, समूह चर्चा और अंतिम में व्यक्तिगत साक्षात्कार शामिल है।

Q5. IBPS Hindi Officer Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: IBPS हिंदी अधिकारी (Grade E) का प्रारंभिक मूल वेतन ₹44,900/- प्रति माह है। महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता और परिवहन भत्ता सहित कुल मासिक आय लगभग ₹91,070/- तथा कुल वार्षिक सीटीसी लगभग ₹17.39 लाख होती है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment