UIIC Administrative Officer Bharti 2026: प्रशासनिक अधिकारी (AO) पद के लिए करें आवेदन।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (Scale-I) के रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है। विभाग द्वारा जारी विज्ञापन के अनुसार स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री पास अभ्यर्थी इसमें आवेदन आकर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से पूरी की जाएगी।

इस लेख में UIIC Administrative Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC)
पद का नाम (Post Name)एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)225 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक/स्नातकोत्तर डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 30 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)08 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)01 अक्टूबर 2026 (Extended)
परीक्षा तिथि (Exam Date) Tier -I22 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि (Exam Date) Tier -II30 नवम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)प्रारंभिक परीक्षा,मुख्य परीक्षा,साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)मूल वेतन: ₹82,485/- प्रति माह
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
ऑफिसियल वेबसाइटuiic.co.in

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UIIC Administrative Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:

पद का नामन्यूनतम शैक्षणिक योग्यता
प्रशासनिक अधिकारी – सामान्यज्ञकिसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (जैसे- इंजीनियरिंग, कला, विज्ञान, वाणिज्य, कृषि, डेटा साइंस आदि) में स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री, जिसमें कम से कम 60% अंक (अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग श्रेणी के लिए 55%) होना अनिवार्य है।
प्रशासनिक अधिकारी – हिंदी अधिकारीनिम्नलिखित विकल्पों में से कोई एक (कम से कम 60% अंक, अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/दिव्यांग के लिए 55%):

1. हिंदी में मास्टर डिग्री, जिसके साथ स्नातक डिग्री स्तर पर अंग्रेजी एक अनिवार्य या ऐच्छिक विषय/परीक्षा का माध्यम रही हो।

2. अंग्रेजी में मास्टर डिग्री, जिसके साथ स्नातक स्तर पर हिंदी एक अनिवार्य या ऐच्छिक विषय/परीक्षा का माध्यम रही हो।

3. हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, लेकिन माध्यम हिंदी रहा हो और स्नातक स्तर पर अंग्रेजी अनिवार्य/ऐच्छिक विषय या परीक्षा का माध्यम रही हो।

4. हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, लेकिन माध्यम अंग्रेजी रहा हो और स्नातक स्तर पर हिंदी अनिवार्य/ऐच्छिक विषय या परीक्षा का माध्यम रही हो।

5. हिंदी या अंग्रेजी के अलावा किसी अन्य विषय में मास्टर डिग्री, जिसमें स्नातक स्तर पर हिंदी और अंग्रेजी दोनों अनिवार्य/ऐच्छिक विषय के रूप में या परीक्षा के माध्यम में रहे हों।

3. श्रेणीवार पदों की संख्या (Category Wise Vacancy)

पद का नामUREWSOBCSCSTकुल पद
प्रशासनिक अधिकारी – सामान्यज्ञ6822623018200
प्रशासनिक अधिकारी – हिंदी अधिकारी110207040125

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIIC) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General/ EWS/ OBC₹1000/ + GST
SC / ST/ PH₹250/ + GST
दिव्यांगजन₹250/ + GST

2. वेतनमान (Salary) 

UIIC Administrative Officer Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामवेतनमान
प्रशासनिक अधिकारी (स्केल-I)• मूल वेतनमान : ₹82,485 – 4050(14) – 139185 – 4390(4) – 156745

• सकल वेतन : बड़े नगरों (मेट्रो शहरों) में लगभग ₹1,10,000/- प्रति माह

• अन्य स्वीकृत भत्ते एवं लाभ: मूल वेतन के अलावा नियम अनुसार ग्रेच्युटी, यात्रा छूट (LTS), चिकित्सा लाभ, समूह व्यक्तिगत दुर्घटना बीमा, राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली (NPS) तथा लीज्ड आवास सुविधा देय होगी।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ08 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि01 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि Tier -I22 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि Tier -II30 नवम्बर 2026

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Recruitment सेक्शन में क्लिक करना है और विभाग द्वारा जारी विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ना है।
  • आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया विभिन्न चरणों में संपन्न होती है:

चरणपरीक्षा का नामपरीक्षा का स्वरूप एवं विवरण
चरण 1प्रारंभिक परीक्षा• स्वरूप: केवल ऑनलाइन वस्तुनिष्ठ परीक्षा।
• विषय: तर्कशक्ति, अंग्रेजी भाषा और संख्यात्मक योग्यता।
• उद्देश्य: यह मुख्य परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट करने हेतु केवल अर्हकारी चरण है।
चरण 2मुख्य परीक्षा• वस्तुनिष्ठ परीक्षा: तर्कशक्ति, अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और संख्यात्मक ज्ञान।
• वर्णात्मक परीक्षा : अंग्रेजी में कंप्यूटर पर निबंध और पत्र लेखन।
• नकारात्मक अंकन : वस्तुनिष्ठ परीक्षा में प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 (25%) अंक काटा जाएगा।
चरण 3साक्षात्कार• मुख्य परीक्षा (वस्तुनिष्ठ) में प्राप्त अंकों के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को साक्षात्कार हेतु बुलाया जाएगा।
• अंतिम चयन: मुख्य परीक्षा और साक्षात्कार के संयुक्त अंकों के आधार पर अंतिम मेधा सूची बनाई जाएगी।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Download Extended Date NoticeClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UIIC Administrative Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UIIC Administrative Officer Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: UIIC प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 8 सितंबर 2026 से शुरू होकर 28 सितंबर 2026 तक चलेगा।

Q2. UIIC Administrative Officer Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: UIIC प्रशासनिक अधिकारी (Scale I) भर्ती 2026 के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है, जिसमें आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलती है।

Q3. UIIC Administrative Officer Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: अभ्यर्थी के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों (SC/ST/PwBD के लिए 55% अंक) के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।

Q4. UIIC Administrative Officer Bharti 2026 भर्ती के लिए कौन आवेदन कर सकते हैं?

Ans: UIIC प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2026 के लिए वे सभी उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनकी आयु 30 जून 2026 को 21 से 30 वर्ष के बीच है और जिन्होंने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से न्यूनतम 60% अंकों (SC/ST/PwBD के लिए 55%) के साथ स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री पूरी कर ली है।

Q5. UIIC Administrative Officer Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: UIIC प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया तीन चरणों में होती है—प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा व वर्णनात्मक परीक्षण, और साक्षात्कार, जिसके बाद दस्तावेज सत्यापन किया जाता है।

Q6. UIIC Administrative Officer Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: UIIC प्रशासनिक अधिकारी भर्ती 2026 का मूल वेतन ₹82,485 प्रति माह है, और मेट्रो शहरों में सभी भत्तों को मिलाकर कुल सकल वेतन (Gross Salary) लगभग ₹1,10,000 प्रति माह है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment