
भारतीय डाक विभाग ने देश भर के विभिन्न डाक परिमंडलों में ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन अवसर है जो बिना किसी लिखित परीक्षा के सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं। ऑनलाइन आवेदन की लिंक 31 अगस्त 2026 से लेकर 19 सितम्बर 2026 शाम 05.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।
इस लेख में India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती संस्था (Recruiting Body) | भारतीय डाक विभाग |
| पद का नाम (Post Name) | ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), और डाक सेवक |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 23757 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | 10th पास और स्थानीय भाषा। |
| आयु सीमा (Age Limit) | 18 वर्ष से 40 वर्ष तक |
| रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तिथि (Registration Begin) | 31 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि (Last Date) | 19 सितम्बर 2026 शाम 05.00 PM |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 02 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 21 सितम्बर 2026 शाम 05.00 PM |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | मेरिट सूची के आधार पर |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | ऑल इंडिया |
| वेतनमान (Pay Scale) | ₹10,000 – ₹29,380 + अन्य भत्ता |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | indiapost.gov.in |
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख (01 अगस्त 2026) के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
| पद का नाम | शैक्षणिक योग्यता |
| ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) | • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण (गणित और अंग्रेजी विषय के साथ) • राज्य/क्षेत्र की स्थानीय भाषा का व्यावहारिक ज्ञान • बेसिक कंप्यूटर चलाने की जानकारी • साइकिल चलाना अनिवार्य (स्कूटर/मोटर साइकिल चलाना भी मान्य) • डाकघर का संचालन करने हेतु आवास या स्थान और आजीविका का अन्य स्रोत होना चाहिए |
| असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM) | • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण (गणित और अंग्रेजी विषय के साथ) • स्थानीय भाषा की समझ और बोलना आना चाहिए • बेसिक कंप्यूटर प्रमाणपत्र (कम से कम 60 दिनों का कोर्स) या स्कूल स्तर पर कंप्यूटर विषय पढ़ा हो • साइकिल चलाना आता हो |
| डाक सेवक | • मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं उत्तीर्ण (गणित और अंग्रेजी विषय अनिवार्य) • संबंधित डाक परिमंडल/राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान • बेसिक कंप्यूटर का ज्ञान • साइकिल चलाना आता हो |
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
भारतीय डाक विभाग ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क |
| General / OBC / EWS | ₹100/- |
| All Category female | निःशुल्क |
| SC / ST | निःशुल्क |
2. वेतनमान (Salary)
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:
| पद का नाम | TRCA Slab |
| असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM)/डाक सेवक | ₹10,000/ – से ₹24,470/- |
| ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM) | ₹12,000/- से ₹29,380/- |

India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियां।
| रजिस्ट्रेशन प्रारंभ तिथि | 31 अगस्त 2026 |
| रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि | 19 सितम्बर 2026 (शाम – 05.00PM) |
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 02 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 21 सितम्बर 2026 (शाम – 05.00PM) |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 21 सितम्बर 2026 |
| आवेदन त्रुटि में सुधार की तिथि | 23-24 सितम्बर 2026 |

India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM), असिस्टेंट ब्रांच पोस्टमास्टर (ABPM), और डाक सेवक पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.indiapost.gov.in में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आप Active Notification सेक्शन में Notification English/Hindi में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click Here to Register में क्लिक करना है। और अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा।
- जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Candidate Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।और फॉर्म में सही जानकारी को भर कर आवेदन सबमिट कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक (GDS) भर्ती की चयन प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी होती है। इसमें कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होता है:-
1. मेरिट सूची का निर्माण
- उम्मीदवारों का चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया जाता है।
- सिस्टम द्वारा स्वचालित रूप से 10वीं के नंबरों के आधार पर एक कट-ऑफ/मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है।
- यदि आपके पास उच्च योग्यता (जैसे 12वीं या ग्रेजुएशन) है, तो भी उसके कोई अतिरिक्त अंक नहीं जोड़े जाएंगे।
2. टाई-ब्रेकिंग नियम
- यदि दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के 10वीं में समान अंक होते हैं, तो वरिष्ठता का निर्धारण इस क्रम में किया जाता है:
- अधिक उम्र वाले उम्मीदवार को प्राथमिकता
- महिला उम्मीदवार (उम्र समान होने पर)
- श्रेणी के आधार पर (ST महिला, SC महिला, OBC महिला, EWS महिला, UR महिला, आदि)
3. दस्तावेज सत्यापन
- मेरिट सूची में नाम आने के बाद उम्मीदवारों को संबंधित मुख्य डाकघर में दस्तावेज़ सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।
- आपको निम्नलिखित मूल दस्तावेज ले जाने होते हैं:
- 10वीं की अंकसूची (Marksheet) और प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र (ST/SC/OBC/EWS – यदि लागू हो)
- निवास एवं पहचान प्रमाण पत्र (आधार कार्ड/पैन कार्ड)
- कंप्यूटर सर्टिफिकेट (यदि 10वीं में विषय के रूप में नहीं था)
- दिव्यांगता प्रमाण पत्र (PWD उम्मीदवारों के लिए)
- पासपोर्ट साइज फोटो
4. मेडिकल और अंतिम चयन
- दस्तावेज सत्यापन में सफल होने के बाद उम्मीदवार का सामान्य मेडिकल फिटनेस चेक-अप होता है।
- मेडिकल क्लियर होने पर पद पर नियुक्ति दे दी जाती है।
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।
| Apply Online | Registration | Login |
| Download Notification | English | Hindi |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: इंडिया पोस्ट ग्रामीण डाक सेवक में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 02 सितम्बर 2026 से लेकर 21 सितम्बर 2026 शाम 11.00 PM तक एक्टिवेट रहेगी।
Q2. India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?
Ans: नतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष है। SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष और OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है।
Q3. India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?
Ans: उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं (मैट्रिक) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, जिसमें गणित और अंग्रेजी विषय पढ़े होने चाहिए। इसके साथ ही अभ्यर्थी को राज्य की स्थानीय भाषा का ज्ञान, बेसिक कंप्यूटर चलाने की जानकारी और साइकिल चलाना आना आवश्यक है।
Q4. India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?
Ans: इस भर्ती में कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं होता है। उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह से 10वीं कक्षा (मैट्रिक) में प्राप्त अंकों के आधार पर बनने वाली स्वचालित मेरिट लिस्ट और उसके बाद होने वाले दस्तावेज़ सत्यापन के ज़रिए किया जाता है।
Q5. India Post Gramin Dak Sevaks Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?
Ans: इस भर्ती में वेतन की जगह TRCA (Time Related Continuity Allowance) दिया जाता है:
- ब्रांच पोस्टमास्टर (BPM): ₹12,000/- से ₹29,380/- प्रति माह
- ABPM / डाक सेवक: ₹10,000/- से ₹24,470/- प्रति माह
(नोट: TRCA के अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ता (DA), 3% का वार्षिक इंक्रीमेंट और नियमानुसार अन्य भत्ते भी मिलते हैं, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹15,000 से ₹20,000 प्रति माह तक हो जाती है
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel
East Delhi