
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने जूनियर एसोसिएट (कस्टमर सपोर्ट एंड सेल्स) के तहत नियमित और बैकलॉग दोनों श्रेणियों के 9124 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक (Graduation) की डिग्री होनी अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी 11 अगस्त 2026 से आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
इस लेख में SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| विभाग का नाम (Department) | भारतीय स्टेट बैंक (SBI) |
| विज्ञापन संख्या (Notification No.) | CRPD/CR/2026-27/17 |
| पद का नाम (Post Name) | जूनियर एसोसिएट क्लर्क (नियमित /बैकलॉग) |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 9124 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | स्नातक (Graduation) पास |
| आयु सीमा (Age Limit) | 20 वर्ष से 28 वर्ष तक |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 11 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 31 अगस्त 2026 |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और स्थानीय भाषा परीक्षा |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | ऑल इंडिया |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| ऑफिसियल वेबसाइट | sbi.bank.in |
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।
भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।
आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 20 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 15 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:
- किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय (Arts, Science, Commerce, Engineering आदि) में स्नातक (Graduation) होना अनिवार्य है।
- अंतिम वर्ष (Final Year) के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें तय तिथि तक पास होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
Category Wise Vacancy
| पद का नाम | General | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| जूनियर एसोसिएट क्लर्क (नियमित) | 3253 | 760 | 1716 | 1114 | 837 | 7680 |
| जूनियर एसोसिएट क्लर्क (बैकलॉग) | कुल पद 1444 | |||||
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।
- फॉर्म फीस (Application Fee) –
| श्रेणी (Category) | आवेदन शुल्क |
| General / EWS / OBC | ₹750/- |
| SC / ST/PH | निःशुल्क |
वेतनमान (Salary)
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:
- पे स्केल : ₹17,900 – 1000/2 – 19,900 – 1230/5 – 26,050 – 1490/2 – 29,030 – 1730/7 – 41,140 – 3270/1 – 44,410 – 1990/1 – 46,400 रुपये।
- बेसिक पे : ₹19,900/- (₹17,900/- के साथ स्नातकों के लिए 2 अग्रिम वेतन वृद्धियाँ यानी Advance Increments जोड़कर)।
- इन-हैंड सैलरी: वर्तमान दरों के अनुसार मेट्रो शहरों में शुरुआती कुल वेतन (Gross Salary) लगभग ₹37,000/- से ₹40,000/- प्रति माह (भत्तों सहित) होता है।
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start) | 11 अगस्त 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply) | 31 अगस्त 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 31 अगस्त 2026 |
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
जूनियर एसोसिएट क्लर्क (नियमित /बैकलॉग) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sbi.bank.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- यहाँ आपको Career सेक्शन के Current Openings में क्लिक करना है।
- अब आप RECRUITMENT OF JUNIOR ASSOCIATES (CUSTOMER SUPPORT & SALES) सेक्शन के Download Advertisement में क्लिक करके विज्ञापन को पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 4 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:
- प्रारंभिक परीक्षा (Preliminary Examination)
- मुख्य परीक्षा (Main Examination)
- स्थानीय भाषा परीक्षा (Local Language Test – LPT)
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification – DV)
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: Important Link
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
SBI Junior Associates Clerk Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. SBI Clerk Recruitment 2026 के तहत कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?
Ans: इस भर्ती अधिसूचना के तहत Regular (नियमित) और Backlog (बैकलॉग) दोनों मिलाकर कुल 9,124 पदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
Q2. SBI क्लर्क भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?
Ans: ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।
Q3. क्या Regular और Backlog दोनों पदों के लिए एक ही फॉर्म भरना होगा?
Ans: हाँ, नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार एक ही आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से अपनी पात्रता और श्रेणी के अनुसार आवेदन दर्ज कर सकते हैं।
Q4. SBI Clerk पद के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?
Ans: अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation Degree) की डिग्री होनी चाहिए।
Q5. क्या ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं?
Ans: हाँ, स्नातक के अंतिम वर्ष/सेमेस्टर में अध्ययनरत अभ्यर्थी अनंतिम (Provisionally) रूप से आवेदन कर सकते हैं, बशर्ते उन्हें चयन के समय निर्धारित कट-ऑफ तिथि तक ग्रेजुएशन पास होने का प्रमाण प्रस्तुत करना होगा।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp ChannelQ6. SBI क्लर्क के लिए आयु सीमा क्या तय की गई है?
Ans: उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwBD) को सरकारी नियमानुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट मिलेगी।