JSSC JILCCE Recruitment 2026: 326 पदों पर इंटर स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में भर्ती।

JSSC JILCCE Recruitment 2026

JSSC JILCCE Recruitment 2026: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JILCCE) 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। अगर आप 10+2 (इंटरमीडिएट) पास हैं और झारखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए यह एक बेहतरीन मौका है।

आयोग द्वारा जारी इस भर्ती के तहत कुल 326 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि 05 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

इस लेख में हम आपको विभाग द्वारा जारी अधिसूचना से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियों जैसे आवेदन तिथि, शैक्षणिक योग्यता, सैलरी की जानकारी, आवेदन और चयन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताएंगे।

JSSC JILCCE Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC)
विज्ञापन संख्या (Notification No.)03/2026
पद का नाम (Post Name)हेल्थ सुपरवाइजर और अन्य पद
कुल पदों की संख्या (Total Posts)326 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12th पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 35 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)05 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)04 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)CBT & DV
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटjssc.jharkhand.gov.in

और पढ़े – सतलुज जल विद्युत निगम लिमिटेड में एग्जीक्यूटिव / इंजीनियर पदों के लिए आवेदन पत्र जारी, जल्दी करें आवेदन।

JSSC JILCCE Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 3 से 10 वर्ष तक की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

JSSC JILCCE Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। अलग-अलग पदों के लिए विषयवार योग्यता इस प्रकार है:

पद का नामआवश्यक शैक्षणिक योग्यता
हेल्थ सुपरवाइजरमान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट (विज्ञान/I.Sc.) उत्तीर्ण
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्तामान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट (विज्ञान/I.Sc.) उत्तीर्ण
कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषकमान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट (गणित विषय के साथ) उत्तीर्ण
मत्स्य तकनीकी सहायकमान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट (जीव विज्ञान/बायोलॉजी विषय के साथ) उत्तीर्ण
कीट संग्राहकमान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट (जीव विज्ञान/बायोलॉजी विषय के साथ) उत्तीर्ण
पशु चिकित्सा सहायकमान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान से 10+2 / इंटरमीडिएट (जीव विज्ञान/बायोलॉजी विषय के साथ) उत्तीर्ण

JSSC JILCCE Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / Other State₹100/-
EWS/OBC₹100/-
SC / ST₹50/-

2. वेतनमान (Salary) 

JSSC JILCCE Recruitment 2026 के अंतर्गत पदों के अनुसार वेतनमान और 7वें वेतन आयोग के अनुसार अनुमानित मूल वेतन की तालिका नीचे दी गई है:

पद का नामपे मैट्रिक्स लेवलमूल वेतन
हेल्थ सुपरवाइजरLevel-4₹25,500 – ₹81,100/-
बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ताLevel-4₹25,500 – ₹81,100/-
कनिष्ठ क्षेत्रीय अन्वेषकLevel-4₹25,500 – ₹81,100/-
मत्स्य तकनीकी सहायकLevel-2₹19,900 – ₹63,200/-
कीट संग्राहकLevel-2₹19,900 – ₹63,200/-

JSSC JILCCE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ05 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि29 सितम्बर 2026 (Extended)
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि29 सितम्बर 2026
परीक्षा तिथिजल्द घोषित होगी

JSSC JILCCE Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

हेल्थ सुपरवाइजर और अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Notice+ सेक्शन में Advertisements में क्लिक करके विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Important Links सेक्शन के Application Forms (Apply) में क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आपको Online Application for JILCCE-2026 में Click Here में क्लिक करके आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

JSSC JILCCE Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

JSSC JILCCE Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • अंतिम मेरिट सूची

JSSC JILCCE Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download Date Extended NoticeClick Here
Application Date Change NoticeClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

JSSC JILCCE Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. JSSC JILCCE Recruitment 2026 के लिए कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: JSSC JILCCE Recruitment 2026 के तहत इंटरमीडिएट स्तर के कुल 326 रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया गया है।

Q2. क्या दूसरे राज्य के अभ्यर्थी JSSC JILCCE Recruitment 2026 के लिए आवेदन कर सकते हैं?

Ans: हाँ, भारत का कोई भी नागरिक (दूसरे राज्यों के अभ्यर्थी भी) आवेदन कर सकता है, लेकिन उन्हें अनारक्षित (General) श्रेणी के तहत ही माना जाएगा और आरक्षण का लाभ नहीं मिलेगा।

Q3. क्या 12वीं (इंटरमीडिएट) के अपीयरिंग (Appearing) छात्र इस परीक्षा का फॉर्म भर सकते हैं?

Ans: नहीं, आवेदन की अंतिम तिथि तक उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (10+2) उत्तीर्ण होना और पासिंग सर्टिफिकेट होना अनिवार्य है।

Q4. JSSC JILCCE Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

Ans: अभ्यर्थी JSSC की आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर ‘Apply Online’ लिंक के माध्यम से पंजीकरण करके अपना फॉर्म जमा कर सकते हैं।

Q5. क्या परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग होगी?

Ans: हाँ, मुख्य परीक्षा में प्रत्येक सही उत्तर के लिए 3 अंक दिए जाएंगे और गलत उत्तर देने पर 1 अंक काटा जाएगा।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment