MECL Non Executive Bharti 2026: 122 पदों पर निकली भर्ती, जाने योग्यता, वेतन और चयन प्रक्रिया।

MECL Non Executive Bharti 2026

मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) ने नॉन-एग्जीक्यूटिव के तहत विभिन्न पदों जैसे (अकाउंटेंट, टेक्नीशियन, असिस्टेंट, स्टेनो, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ड्राइवर आदि) की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दिया है। जारी विज्ञप्ति के अनुसार इसमें कुल 122 पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 11 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकेंगे।

इस लेख में MECL Non Executive Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है। अतः आवेदन के पूर्व समस्त जानकारी को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

MECL Non Executive Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)03/Rectt./2026
पदों की श्रेणी (Post Level)नॉन-एग्जीक्यूटिव
पद का नाम (Post Name)अकाउंटेंट, टेक्नीशियन, असिस्टेंट (IT, HR, Materials, Accounts), स्टेनो, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक, ड्राइवर आदि।
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10वीं पास / आईटीआई / डिप्लोमा / ग्रेजुएट (पद अनुसार)
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम 30 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)12 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)11 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)एप्लीकेशन स्क्रिनिंग → लिखित परीक्षा → दस्तावेज सत्यापन → स्किल/ट्रेड टेस्ट
वेतनमान (Pay Scale)₹19,600 से ₹55,900 (पे-स्केल, पद के अनुसार)
नौकरी का स्थान (Job Location)नागपुर (मुख्यालय) या भारत में कहीं भी (MECL के प्रोजेक्ट साइट्स पर)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटmecl.co.in

MECL Non Executive Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

MECL Non Executive Bharti 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामशैक्षणिक योग्यता
अकाउंटेंटकिसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन और CA / ICWA / CMA (इंटरमीडिएट पास) + 3 वर्ष का अनुभव।
टेक्नीशियन – ड्रिलिंगसंबंधित विषय में 3 साल का इंजीनियरिंग डिप्लोमा (मैकेनिकल) या आईटीआई (ड्रिलिंग/फिटर) + 1 वर्ष का अनुभव।
टेक्नीशियन – सर्वेसर्वेयर में आईटीआई / डिप्लोमा + 1 वर्ष का अनुभव।
टेक्नीशियन – सैंपलिंग / लैबबी.एससी (केमिस्ट्री /जियोलॉजी /फिजिक्स के साथ) + 1 वर्ष का अनुभव।
असिस्टेंट – एचआरबी.ए. / बी.कॉम. / बी.एससी. / बी.बी.ए. / बी.बी.एम. / बी.एस.डब्ल्यू. की डिग्री।
असिस्टेंट – एकाउंट्सबी.कॉम. में स्नातक डिग्री।
असिस्टेंट – मटेरियलगणित विषय से ग्रेजुएशन / बी.कॉम. डिग्री।
असिस्टेंट – आईटीबी.सी.ए. / बी.सी.एस. / बी.सी.सी.ए. / कंप्यूटर साइंस / आई.टी. / कंप्यूटर अनुप्रयोग / बी.आई.एस.एम. में बी.एससी. या आई.टी. / कंप्यूटर साइंस में 1-वर्षीय डिप्लोमा / पी.जी. डिप्लोमा के साथ स्नातक डिग्री।
असिस्टेंट – हिंदीहिंदी/अंग्रेजी मुख्य विषय के साथ के साथ स्नातक डिग्री।
स्टेनोग्राफर – अंग्रेजीकिसी भी विषय में स्नातक + अंग्रेजी शॉर्टहैंड (80 WPM)।
इलेक्ट्रिशियनइलेक्ट्रिकल में आई.टी.आई. या वैध वायरमैन प्रमाणपत्र के साथ इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा + 1 वर्ष का अनुभव।
मैकेनिकडीजल / मोटर मैकेनिक / फिटर में आई.टी.आई. या वैध एच.एम.वी. लाइसेंस के साथ मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल / प्रोडक्शन / मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग)ई.एम.एम. / डीजल मैकेनिक / मोटर मैकेनिक / फिटर में आई.टी.आई. या 1 वर्ष के अनुभव के साथ मैकेनिकल / ऑटोमोबाइल / ड्रिलिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
मशीनिस्टटर्नर / मशीनिस्ट / ग्राइंडर / मिलर ट्रेड में आई.टी.आई. या मैकेनिकल / मैन्युफैक्चरिंग / प्रोडक्शन / टूल एंड डाई इंजीनियरिंग में डिप्लोमा।
जूनियर ड्राइवर10वीं पास + वैध LMV/HMV ड्राइविंग लाइसेंस + 3 साल का ड्राइविंग अनुभव।

MECL Non Executive Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी लिमिटेड (MECL) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
UR / BC / EBC₹500/-
SC / ST / PHनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

MECL Non Executive Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामपे ग्रेडपे स्केल
अकाउंटेंटW-7₹22,900 – ₹55,900
टेक्नीशियन – ड्रिलिंगW-4₹20,200 – ₹49,300
टेक्नीशियन – सर्वेW-4₹20,200 – ₹49,300
टेक्नीशियन – सैंपलिंग / लैबW-4₹20,200 – ₹49,300
असिस्टेंट – एचआरW-4₹20,200 – ₹49,300
असिस्टेंट – एकाउंट्सW-4₹20,200 – ₹49,300
असिस्टेंट – मटेरियलW-4₹20,200 – ₹49,300
असिस्टेंट – आईटीW-4₹20,200 – ₹49,300
असिस्टेंट – हिंदीW-4₹20,200 – ₹49,300
स्टेनोग्राफर – अंग्रेजीW-4₹20,200 – ₹49,300
इलेक्ट्रिशियनW-4₹20,200 – ₹49,300
मैकेनिकW-4₹20,200 – ₹49,300
मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग)W-4₹20,200 – ₹49,300
मशीनिस्टW-4₹20,200 – ₹49,300
जूनियर ड्राइवरW-3₹19,600 – ₹47,900

MECL Non Executive Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ12 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि11अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि11अक्टूबर 2026

MECL Non Executive Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

अकाउंटेंट, टेक्नीशियन, असिस्टेंट और अन्य पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को समिति की आधिकारिक वेबसाइट  https://mecl.co.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब आपको Career सेक्शन में Advertisement Notices and Results में क्लिक करना है। और Detailed Advertisement No. 03/Rectt./2026 for recruitment of various posts of Non Executives में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Career सेक्शन में Registered and New user Login में क्लिक करके आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको सर्वप्रथम Click here for New Registration में क्लिक करना है।और बेसिक जानकारी सबमिट करके रजिस्ट्रेशन करना है। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

MECL Non Executive Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

MECL Non Executive Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

  • आवेदनों की शॉर्टलिस्टिंग
  • लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज़ सत्यापन
  • स्किल / ट्रेड टेस्ट
  • मेडिकल परीक्षण
  • अंतिम मेरिट सूची

MECL Non Executive Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

MECL Non Executive Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. MECL Non Executive Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: MECL Non Executive Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 सितंबर 2026 से प्रारंभ हो चुके हैं और आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 11 अक्टूबर 2026 है।

Q2. MECL Non Executive Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसमें आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Q3. MECL Non Executive Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस भर्ती में अलग-अलग पदों के अनुसार योग्यता रखी गई है, जिसमें 10वीं पास, ITI, डिप्लोमा, ग्रेजुएशन और संबंधित विषय में डिग्री धारक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।

Q4. MECL Non Executive Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाता है, जिसके बाद चयनित उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन, स्किल या ट्रेड टेस्ट और मेडिकल परीक्षण कराया जाता है।

Q5. MECL Non Executive Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: इस भर्ती में चयनित उम्मीदवारों को पदों के अनुसार W-4/7 ग्रेड पे के आधार पर ₹19,600 से ₹55,900 प्रति माह का वेतनमान दिया जाता है, जिसके साथ नियमानुसार भत्ते भी मिलते हैं।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment