UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: पर्सनल असिस्टेंट और आशुलिपिक पदों में भर्ती।

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने स्टेनोग्राफर और वैयक्तिक सहायक के विभिन्न पदों की भर्ती के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। इस भर्ती में मान्यता प्राप्त संस्थान से इंटरमीडिएट या स्नातक उत्तीर्ण और प्रासंगिक आशुलिपि कौशल रखने वाले योग्य उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से 14 सितम्बर 2026 से लेकर 14 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।

विभाग द्वारा जारी भर्ती UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Board Name)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)81/UKSSSC/2026
पद का नाम (Post Name)पर्सनल असिस्टेंट और आशुलिपिक
कुल पदों की संख्या (Total Posts)101 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12वीं (इंटरमीडिएट) / स्नातक डिग्री पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 42 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)14 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)14 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट & दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तराखंड
वेतनमान (Pay Scale)पे लेवल-5/6/7 (₹29,200 – ₹1,42,400) विभाग अनुसार
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsssc.uk.gov.in

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
पर्सनल असिस्टेंट (विभिन्न विभाग)92• मान्यता प्राप्त संस्थान से इण्टरमीडिएट (10+2) या सरकार द्वारा इसके समकक्ष घोषित परीक्षा उत्तीर्ण।
• हिन्दी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति।
• कंप्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 की-स्ट्रोक प्रति घंटा।
पर्सनल असिस्टेंट (उत्तराखण्ड न्यायिक एवं विधिक अकादमी)02• उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद् से इण्टरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा।
• मान्यता प्राप्त संस्थान से आशुलेखन व टंकण में 1 वर्ष का प्रमाण पत्र / डिप्लोमा।
• शॉर्टहैण्ड गति: हिन्दी में 80 शब्द/मिनट तथा अंग्रेजी में 100 शब्द/मिनट।
• कंप्यूटर पर 4000 की-स्ट्रोक प्रति घंटा।
आशुलिपिक (उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण)02• उत्तराखण्ड माध्यमिक शिक्षा परिषद् से इण्टरमीडिएट (10+2) या समकक्ष परीक्षा।
• अंग्रेजी और हिन्दी आशुलेखन में न्यूनतम 80 शब्द प्रति मिनट की गति।
• अंग्रेजी और हिन्दी टंकण में न्यूनतम 40 शब्द प्रति मिनट की गति।
आशुलिपिक ग्रेड-तृतीय (पावर ट्रांसमिशन कारपोरेशन ऑफ उत्तराखण्ड लि०)02• देवनागरी लिपि के ज्ञान के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक।
• आशुलिपि गति: अंग्रेजी में 80 शब्द/मिनट तथा हिन्दी में 60 शब्द/मिनट।
• कंप्यूटर टंकण: हिन्दी में 6000 की-स्ट्रोक/घंटा तथा अंग्रेजी में 7000 की-स्ट्रोक/घंटा।
• MS-Office का न्यूनतम 3 माह का प्रमाण पत्र कोर्स।
आशुलिपिक ग्रेड-2 (ब्रिडकुल)03• मान्यता प्राप्त संस्थान से इण्टरमीडिएट (10+2)।
• हिन्दी व अंग्रेजी आशुलिपि/टंकण गति: हिन्दी में 80/25 शब्द/मिनट तथा अंग्रेजी में 80/30 शब्द/मिनट।
• MS-Office कार्य में दक्षता।
• संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 3 वर्षों का अनुभव।

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹300/-
SC / ST₹150/-
PH Candidates₹150/-

2. वेतनमान (Salary) 

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमानपे-मैट्रिक्स लेवल
पर्सनल असिस्टेंट (विभिन्न विभाग)₹29,200 – ₹92,300लेवल -5
पर्सनल असिस्टेंट (वाणिज्य कर अधिकरण,उत्तराखण्ड)₹44,900 – ₹1,42,400लेवल -7
पर्सनल असिस्टेंट (औद्योगिक न्यायाधिकरण एवं श्रम न्यायालय, हल्द्वानी-नैनीताल)₹35,400 – ₹1,12,400लेवल -6
आशुलिपिक (उत्तराखण्ड लोक सेवा अधिकरण, देहरादून₹29,200 – ₹92,300लेवल -5
आशुलिपिक ग्रेड तृतीय (पॉवर ट्राँसमिशन कारपोरेशन ऑफ)₹27,200 – ₹86,100लेवल -4
आशुलिपिक ग्रेड-2 (ब्रिडकुल)₹25,500 – ₹81,100लेवल -4

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ14 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि14 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि17-19 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि20 दिसम्बर 2026

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

पर्सनल असिस्टेंट और आशुलिपिक पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट  https://sssc.uk.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Candidate Corner सेक्शन में Recruitment & Notification में क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आप वैयक्तिक सहायक, आशुलिपिक, आशुलिपिक ग्रेड-2/ स्टेनोग्राफर ग्रेड-2 व अन्य (समूह ‘ग’) के रिक्त पदों पर चयन हेतु में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: चयन प्रक्रिया।

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

परीक्षाविवरण
लिखित परीक्षा• वस्तुनिष्ठ प्रकार की 100 अंकों की परीक्षा होगी।
• परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी।
• इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
अंकन योजना• प्रत्येक सही उत्तर के लिए 1 अंक दिया जाएगा।
• प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/4 (0.25) ऋणात्मक अंक काटा जाएगा।
अर्हकारी अंक• सामान्य व ओ०बी०सी० श्रेणी: न्यूनतम 45% अंक अनिवार्य।
• अनु० जाति व अनु० जनजाति श्रेणी: न्यूनतम 35% अंक अनिवार्य।
आशुलेखन एवं टंकण परीक्षा• लिखित परीक्षा की मेरिट के आधार पर रिक्त पदों के सापेक्ष अभ्यर्थियों को प्रायोगिक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
• विज्ञापन में पद के अनुसार निर्धारित स्पीड/गति (आशुलेखन व टंकण) में उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा।
अंतिम मेरिट सूची• लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों तथा आशुलेखन/टंकण परीक्षा की अर्हता के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।
• दो या अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक होने पर अधिक आयु वाले अभ्यर्थी को वरीयता दी जाएगी।

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 14 सितंबर 2026 से 14 अक्टूबर 2026 तक है।

Q2. UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।

Q3. UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: भारत में विधि द्वारा स्थापित बोर्ड या परिषद अथवा उत्तराखण्ड राज्य स्थित मान्यता प्राप्त विद्यालय से 12वीं (विज्ञान अथवा गणित विषय के साथ) / देवनागरी लिपि के ज्ञान के साथ मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या उसके समकक्ष स्तर की परीक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q4. UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: UKSSSC वैयक्तिक सहायक भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया में सबसे पहले 100 अंकों की 2 घंटे की लिखित परीक्षा होगी, और फिर मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को आशुलेखन एवं कंप्यूटर टंकण परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। दोनों चरणों के अंकों और योग्यता के आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।

Q5. UKSSSC Personal Assistant Vacancy 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: वैयक्तिक सहायक भर्ती 2026 का वेतनमान विभिन्न विभागों और पदों के अनुसार पे-मैट्रिक्स लेवल 5 के तहत ₹ 29,200 से ₹ 92,300 (और कुछ विशिष्ट विभागों में पे-मैट्रिक्स लेवल 6/7 तक) निर्धारित है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment