UKSSSC AAO Recruitment 2026: (AAO) सहायक कृषि अधिकारी एवं संबंधित पदों में भर्ती।

UKSSSC AAO Recruitment 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कृषि विभाग के तहत सहायक कृषि अधिकारी (AAO) और अन्य संबंधित पदों की भर्ती प्रक्रिया के लिए आधिकारिक विज्ञापन जारी किया है। कृषि क्षेत्र में कार्य करने की रूचि रखने वाले इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों के लिए यह एक सुनहरा अवसर है। इसमें स्नातक और स्नातकोत्तर अभ्यर्थी ऑनलाइन माध्यम से विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाकर आवेदन कर सकेगें।

विभाग द्वारा जारी भर्ती UKSSSC AAO Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है:

UKSSSC AAO Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Board Name)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
विभाग का नाम (Department)कृषि विभाग, उत्तराखंड सरकार
विज्ञापन संख्या (Advt No.)77/UKSSSC/2026
पद का नाम (Post Name)सहायक कृषि अधिकारी एवं संबंधित पद
कुल पदों की संख्या (Total Posts)90 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)कृषि में स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 42 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)01 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)21 जून 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा & दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तराखंड
वेतनमान (Pay Scale)ग्रेड-I: पे लेवल-7 (₹44,900 – ₹1,42,400)
ग्रेड-III: पे लेवल-4 (₹25,500 – ₹81,100)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsssc.uk.gov.in

UKSSSC AAO Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 42 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UKSSSC AAO Recruitment 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता का विवरण नीचे दिया गया है:

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1, विकास शाखा, अराजपत्रित (कृषि विभाग)07किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कृषि में स्नातकोत्तर उपाधि।
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 (कृषि विभाग)82किसी भी मान्यता प्राप्त संस्था से कृषि में स्नातक उपाधि।
चारा सहायक ग्रुप-3 (पशुपालन विभाग)01कृषि में बी०एस०सी० उपाधि।

UKSSSC AAO Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹300/-
SC / ST₹150/-
PH Candidates₹150/-

2. वेतनमान (Salary) 

UKSSSC AAO Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमान
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1, विकास शाखा, अराजपत्रित (कृषि विभाग)₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-07)
सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 (कृषि विभाग)₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04)
चारा सहायक ग्रुप-3 (पशुपालन विभाग)₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04)

UKSSSC AAO Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ01 जून 2026
आवेदन की अंतिम तिथि21 जून 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि21 जून 2026
आवेदन में सुधार की तिथि24-26 जून 2026
परीक्षा तिथि26 जुलाई 2026

UKSSSC AAO Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

सहायक कृषि अधिकारी एवं संबंधित पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Candidate Corner सेक्शन में Recruitment & Notification में क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आप पदनाम-सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1/सहायक कृषि वर्ग-3/चारा सहायक ग्रुप-3 के रिक्त पदों पर चयन हेतु विज्ञापन(Click Here) में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UKSSSC AAO Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

UKSSSC AAO Recruitment 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणविवरण
लिखित परीक्षा• 100 अंकों की 02 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की परीक्षा आयोजित होगी।
• प्रश्न पद की अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (कृषि विषय) से संबंधित होंगे।
न्यूनतम अर्हकारी अंक• सामान्य व ओ०बी०सी० श्रेणी: न्यूनतम 45% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
• अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति श्रेणी: न्यूनतम 35% अंक प्राप्त करना अनिवार्य है।
अंकन योजना• प्रत्येक प्रश्न का सही उत्तर चुनने पर निर्धारित अंक मिलेगा।
• गलत उत्तर देने पर प्रश्न हेतु निर्धारित अंक का एक-चौथाई (1/4) ऋणात्मक अंक काटा जाएगा।
मेरिट सूची• लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी।
• अंक समान होने पर आयु में वरिष्ठ अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन• मेरिट सूची के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों के शैक्षणिक, मूल निवास, आरक्षण व अन्य प्रमाण-पत्रों का भौतिक सत्यापन किया जाएगा।

UKSSSC AAO Recruitment 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UKSSSC AAO Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UKSSSC AAO Recruitment 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 01 जून 2026 से प्रारंभ होंगे और आवेदन करने की अंतिम तिथि 21 जून 2026 है।

Q2. UKSSSC AAO Recruitment 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 01 जुलाई 2026 के अनुसार की जाएगी।

Q3. UKSSSC AAO Recruitment 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 (विकास शाखा) के लिए मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कृषि में स्नातकोत्तर की उपाधि होनी अनिवार्य है। वहीं सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 और चारा सहायक ग्रुप-3 के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कृषि में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए।

Q4. UKSSSC AAO Recruitment 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: चयन प्रक्रिया में सबसे पहले 100 अंकों की 02 घंटे की वस्तुनिष्ठ प्रकार की लिखित परीक्षा आयोजित की जाती है, जिसमें कृषि विषय से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। इसके बाद लिखित परीक्षा की मेरिट सूची के आधार पर सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाता है।

Q5. UKSSSC AAO Recruitment 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के लिए वेतनमान ₹44,900 – ₹1,42,400 (लेवल-07) है, जबकि सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-3 और चारा सहायक ग्रुप-3 के लिए वेतनमान ₹25,500 – ₹81,100 (लेवल-04) निर्धारित किया गया है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment