UKSSSC Group C Bharti 2026: 12वी पास करें आवेदन,जाने आवेदन की सम्पूर्ण जानकारी।

UKSSSC Group C Bharti 2026

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने समूह ‘ग’ के अंतर्गत विभिन्न विभागों में कुल 553 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया है। जो उम्मीदवार उत्तराखंड राज्य के विभिन्न विभागों में इंटरमीडिएट (10+2) स्तर की सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं, उनके लिए यह एक बेहतरीन अवसर है। इस भर्ती प्रक्रिया में ऑनलाइन आवेदन करने की लिंक 07 अक्टूबर 2026 तक एक्टिवेट रहेगी।

इस लेख में UKSSSC Group C Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UKSSSC Group C Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Board Name)उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC)
विभाग का नाम (Department)उत्तराखंड शासन के विभिन्न राज्य विभाग (परिवहन विभाग, न्याय एवं विधिक अकादमी, राजभवन सचिवालय आदि)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)80/UKSSSC/2026
पद का नाम (Post Name)कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, पंजीकरण लिपिक, स्टोर कीपर, टेलीफोन ऑपरेटर आदि
कुल पदों की संख्या (Total Posts)533 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)10+2 (इंटरमीडिएट) पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 42 वर्ष (पद के अनुसार)
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)08 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)07 अक्टूबर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,कौशल/टाइपिंग टेस्ट & दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तराखंड
वेतनमान (Pay Scale)लेवल-2 से लेवल-5 (₹19,900 से ₹92,300)
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटsssc.uk.gov.in

UKSSSC Group C Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

पद का नामआयु सीमाशैक्षणिक योग्यता
कम्प्यूटर सहायक (सचिवालय प्रशासन)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा एवं MS Office का ज्ञान
कनिष्ठ सहायक / सह डाटा इन्ट्री ऑपरेटर (राजस्व परिषद्)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा
प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं)
2. हिन्दी में न्यूनतम 25 WPM तथा अंग्रेजी में 30 WPM टंकण गति एवं MS Office का ज्ञान
3. संबंधित क्षेत्र/सरकारी/अर्ध-सरकारी आदि में न्यूनतम अनुभव
निबन्धन लिपिक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा
कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. हिन्दी टंकण में 4000 KDPH गति
3. कम्प्यूटर में डाटा एन्ट्री के लिए 8000 KDPH गति (वांछनीय: कम्प्यूटर ज्ञान या ‘O’ लेवल)
कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद)21 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. हिन्दी/अंग्रेजी टंकण ज्ञान तथा कम्प्यूटर पर 4000 key-depression प्रति घण्टा
3. उत्तराखण्ड रोजगार कार्यालय में पंजीकरण
कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर (खाद्य नियंत्रक कुमाऊँ/गढ़वाल)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा एवं MS Office का ज्ञान
कनिष्ठ सहायक (सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)21 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. हिन्दी टंकण में 4000 KDPH प्रति मिनट की गति
कनिष्ठ सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर टंकण में न्यूनतम 4000 KDPH की गति
कनिष्ठ सहायक (विद्युत सुरक्षा विभाग)18 से 42 वर्ष1. देवनागरी लिपि में हिन्दी का अच्छा ज्ञान एवं इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर परीक्षा में 4000 KDPH की न्यूनतम गति
कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 Key Depression प्रति घण्टा
कनिष्ठ सहायक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण एवं देवनागरी लिपि में हिन्दी का ज्ञान
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा
कम्प्यूटर ऑपरेटर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण एवं मान्यता प्राप्त संस्थान से कम से कम 06 माह का कम्प्यूटर कोर्स
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी तथा अंग्रेजी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा
कनिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं)
2. हिन्दी में 25 WPM तथा अंग्रेजी में 30 WPM टंकण गति एवं MS Office ज्ञान
3. संबंधित क्षेत्र में न्यूनतम 2 वर्ष का अनुभव
कनिष्ठ सहायक (कार्यालय महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय परिसर)21 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर अंग्रेजी/हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न जिलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभाग)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा
कनिष्ठ सहायक (आवास विभाग / विकास प्राधिकरण)18 से 42 वर्ष1. इण्टरमीडिएट (12वीं) परीक्षा उत्तीर्ण
2. कम्प्यूटर पर हिन्दी टंकण में न्यूनतम 4000 key-depression प्रति घण्टा

UKSSSC Group C Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹300/-
SC / ST₹150/-
PH Candidates₹150/-

2. वेतनमान (Salary) 

UKSSSC Group C Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण दिया गया है:

पद का नामवेतनमान
कम्प्यूटर सहायक (सचिवालय प्रशासन)Level 4 (₹ 25,500 – 81,100)
कनिष्ठ सहायक / सह डाटा इन्ट्री ऑपरेटर (राजस्व परिषद्)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
प्रवर सहायक / वरिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल)Level 5 (₹ 29,200 – 92,300)
निबन्धन लिपिक (स्टाम्प एवं निबंधन विभाग)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (परिवहन विभाग)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक सह कम्प्यूटर ऑपरेटर (खाद्य नियंत्रक कुमाऊँ/गढ़वाल)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (वाणिज्य कर अधिकरण)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (विद्युत सुरक्षा विभाग)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (उत्तराखण्ड प्राविधिक शिक्षा परिषद्)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (विधि विज्ञान प्रयोगशाला)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कम्प्यूटर ऑपरेटर (विधि विज्ञान प्रयोगशाला)Level 4 (₹ 25,500 – 81,100)
निष्ठ सहायक (कार्यालय महाधिवक्ता, मा० उच्च
न्यायालय परिसर, उत्तराखण्ड, नैनीताल)
Level 2 (₹19,900 – 63,200)
कनिष्ठ सहायक (ब्रिडकुल)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (कार्यालय महाधिवक्ता, उच्च न्यायालय परिसर)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (विभिन्न जिलाधिकारी कार्यालय एवं अन्य विभाग)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)
कनिष्ठ सहायक (आवास विभाग / विकास प्राधिकरण)Level 3 (₹ 21,700 – 69,100)

UKSSSC Group C Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ08 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि07 अक्टूबर 2026
आवेदन में सुधार की तिथि12-14 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि15 नवम्बर 2026

UKSSSC Group C Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

कनिष्ठ सहायक, कंप्यूटर सहायक, पंजीकरण लिपिक, स्टोर कीपर, टेलीफोन ऑपरेटर आदि पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://sssc.uk.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Candidate Corner सेक्शन में Recruitment & Notification में क्लिक करना है।
  • अब यहाँ आप पदनाम-कनिष्ठ सहायक/कंप्यूटर सहायक/निबंधक लिपिक व अन्य पदों की सीधी भर्ती के विज्ञापन में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UKSSSC Group C Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

UKSSSC Group C Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया निम्नलिखित चरणों में संपन्न होती है:

चरणविवरण
लिखित परीक्षा• वस्तुनिष्ठ प्रकार परीक्षा आयोजित की जाएगी।
• इसमें सामान्य हिन्दी, सामान्य ज्ञान एवं सामान्य अध्ययन तथा कम्प्यूटर/टंकण से संबंधित प्रश्न पूछे जाएंगे।
टंकण परीक्षा• पद की आवश्यकता के अनुसार अनिवार्य न्यूनतम टंकण गति (4000 KDPH / WPM) की प्रायोगिक परीक्षा ली जाएगी।
दस्तावेज सत्यापन• लिखित एवं टंकण परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के मूल प्रमाण पत्रों की जांच की जाएगी।
अंतिम मेरिट सूची• लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।

UKSSSC Group C Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UKSSSC Group C Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UKSSSC Group C Bharti 2026 में ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: UKSSSC Group C Bharti 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन 08 सितम्बर 2026 से शुरू होकर 07 अक्टूबर 2026 तक किए जा सकते हैं।

Q2. UKSSSC Group C Bharti 2026 के लिए न्यूनतम और अधिकतम आयु सीमा क्या है?

Ans: इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या 21 वर्ष होनी चाहिए (जो कि पद के अनुसार अलग-अलग निर्धारित होती है)। इसमें अधिकतम आयु सीमा 42 वर्ष रखी गई है। उत्तराखंड सरकार के नियमों के अनुसार आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाती है।

Q3. UKSSSC Group C Bharti 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या चाहिए?

Ans: इस भर्ती में शामिल विभिन्न पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। सामान्यतः किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड या संस्थान से 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।

Q4. UKSSSC Group C Bharti 2026 की चयन प्रक्रिया क्या है?

Ans: UKSSSC Group C Bharti 2026 में अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और पद की आवश्यकतानुसार कंप्यूटर टंकण/कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों से मेरिट सूची तैयार होगी और इसके बाद सफल अभ्यर्थियों का दस्तावेज सत्यापन किया जाएगा।

Q5. UKSSSC Group C Bharti 2026 का वेतनमान कितना है?

Ans: UKSSSC Group C Bharti 2026 में शामिल विभिन्न पदों के लिए वेतनमान पे लेवल-2 से पे लेवल-5 के अंतर्गत ₹19,900 से ₹92,300 प्रति माह निर्धारित किया गया है (जैसे कनिष्ठ सहायक और लिपिक के लिए ₹21,700–₹69,100 तथा कंप्यूटर सहायक एवं अन्य विशिष्ट पदों के लिए ₹25,500–₹81,100 या ₹29,200–₹92,300 पद के अनुसार देय है)।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment