UP Anganwadi Worker Bharti 2026: 12वीं पास के लिए आंगनवाड़ी में सुनहरा अवसर।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026

उत्तर प्रदेश बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग द्वारा आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की रिक्त पदों की भर्ती के लिए जिलेवार विज्ञापन जारी कर दिया गया है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इसके लिए कोई लिखित परीक्षा नहीं होगी, बल्कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट लिस्ट (12वीं के अंकों) के आधार पर होगी। महिला अभ्यर्थियों के लिए सरकारी क्षेत्र में सेवा करने का यह एक बेहतरीन अवसर है।

इस लेख में UP Anganwadi Worker Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश
पद का नाम (Post Name)आंगनवाड़ी कार्यकर्ता
कुल पदों की संख्या (Total Posts)4500+ पद (District wise)
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)12th पास
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 35 वर्ष तक
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)District wise
चयन प्रक्रिया (Selection Process)मेरिट के आधार पर
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटupanganwadibharti.in

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 35 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट  – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UP Anganwadi Worker Bharti 2026 के लिए निर्धारित योग्यता मानदंड का विवरण:

  • अभ्यर्थी को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) कक्षा उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
  • महिला आवेदक को उसी ग्राम सभा (Rural) या शहरी वार्ड (Urban) का स्थायी निवासी होना आवश्यक है, जहाँ से वह आवेदन कर रही है।

Note : यह भर्ती बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा सिर्फ महिलाओं के लिए ही जारी की गयी है। अतः सिर्फ महिला अभ्यर्थी ही ऑनलाइन आवेदन करें।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणीआवेदन शुल्क
UR/EWS/OBCनिःशुल्क
SC / ST/PHनिःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

UP Anganwadi Worker Bharti 2026 के लिए संभावित वेतनमान और मानदेय विवरण:

  • मूल मानदेय : ₹7,500 प्रति माह
  • पोषण भी पढ़ाई भी प्रोत्साहन राशि: ₹1,500 प्रति माह (प्रदर्शन/कार्यों के आधार पर)
  • मोबाइल / इंटरनेट भत्ता: ₹500 प्रति माह
  • कुल संभावित आय: ₹9,500 प्रति माह (लगभग)

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभDistrict Wise
आवेदन की अंतिम तिथिDistrict Wise
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथिDistrict Wise

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: जिलेवार भर्ती का विवरण और अधिसूचना पत्र।

जिले का नामकुल पदविज्ञापन पत्रअंतिम तिथि
अयोध्या220Advertisements11/08/2026
उन्नाव326Advertisements11/08/2026
बस्ती138Advertisements12/08/2026
सहारनपुर250Advertisements12/08/2026
फिरोजाबाद101Advertisements13/08/2026
बुलंदशहर255Advertisements14/08/2026
लखीमपुर खीरी419Advertisements25/08/2026
सीतापुर365Advertisements16/08/2026
एटा133Advertisements17/08/2026
हापुड़120Advertisements28/08/2026
संत कबीर नगर192Advertisements30/08/2026
कुशीनगर245Advertisements25/08/2026
अम्बेडकर नगर02Advertisements24/08/2026
बरेली174Advertisements25/08/2026
सोनभद्र201Advertisements26/08/2026
इटावा102Advertisements30/08/2026
मुज़फ्फरनगर146Advertisements02/09/2026
चित्रकूट23Advertisements13/09/2026
(Extended)
झाँसी223Advertisements07/09/2026
महराजगंज164Advertisements11/09/2026
(Extended)
आजमगढ़66Advertisements14/09/2026
हमीरपुर80Advertisements16/09/2026
फतेहपुर239Advertisements17/09/2026
बाँदा122Advertisements22/09/2026
बलरामपुर236Advertisements23/09/2026
अमरोहा105Advertisements24/09/2026
अमेठी172Advertisements21/09/2026
गौतमबुद्ध नगर84Advertisements28/09/2026

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upanganwadibharti.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Latest Vacancies सेक्शन के Worker Vacancies में जिलेवार आंगनवाड़ी सहायिका की भर्ती के लिए अधिसूचना पत्र मिलेगा। आप अपने सम्बंधित जिले के अधिसूचना पत्र को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • अब आप Anganwadi Worker (AWW) सेक्शन में जाकर के ऑनलाइन आवेदन फॉर्म सबमिट कर सकते हैं।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Anganwadi Worker Vacancy Registration में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Anganwadi Worker Vacancy Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा परीक्षा शुल्क सभी श्रेणियों की महिला अभ्यर्थियों के लिए फॉर्म भरना पूरी तरह से नि:शुल्क है।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

यूपी आंगनवाड़ी सहायिका भर्ती 2026 की चयन प्रक्रिया पूर्णतः मेरिट के आधार पर (बिना किसी परीक्षा के) होती है।

  1. शैक्षणिक अंकों के आधार पर मेरिट अंक:
    • आवेदकों का चयन 10वीं और 12वीं में प्राप्त अंकों के प्रतिशत के आधार पर किया जाता है।
    • अंकों के आधार पर एक मेरिट स्कोर तैयार किया जाता है।
  2. आरक्षण एवं प्राथमिकता :
    • आवेदक का निवास: प्राथमिकता उसी ग्राम सभा/वार्ड की निवासी महिला को दी जाती है जहाँ रिक्ति है।
    • गरीबी रेखा : यदि दो या अधिक अभ्यर्थियों के अंक समान होते हैं, तो गरीबी रेखा से नीचे (BPL) आने वाले परिवार की महिला को प्राथमिकता दी जाती है।
    • विशेष प्राथमिकता: विधवा, परित्यक्ता/तलाकशुदा, या विकलांग/अनाथ महिलाओं को नियमानुसार पहली प्राथमिकता दी जाती है।
  3. जिला स्तरीय समिति द्वारा मेरिट सूची प्रकाशन :
    • संबंधित जिले के जिलाधिकारी (DM) की अध्यक्षता वाली समिति वार्ड/ग्राम पंचायत वार मेरिट लिस्ट तैयार कर आधिकारिक पोर्टल पर जारी करती है।
  4. दस्तावेज़ सत्यापन :
    • मेरिट सूची में स्थान पाने वाली महिला अभ्यर्थियों को उनके मूल दस्तावेज़ों (12वीं , निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र आदि) की जांच के लिए बुलाया जाता है।
  5. अंतिम चयन सूची :
    • दस्तावेज़ सत्यापन सफल होने के बाद जिला स्तर पर अंतिम चयन सूची प्रकाशित की जाती है और नियुक्ति पत्र दिए जाते हैं।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: Important Link

Apply OnlineRegistration | Login
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UP Anganwadi Worker Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UP Anganwadi Worker Bharti 2026 के लिए Age Limit क्या रखी गई है?

Ans: न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है। आरक्षित वर्गों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाती है।

Q2. UP Anganwadi Worker Bharti 2026 भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: आवेदक महिला का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th (Intermediate) पास होना अनिवार्य है।

Q3. क्या UP Anganwadi Worker Bharti 2026 में कोई Exam या Interview होगा?

Ans: नहीं। इस भर्ती में कोई Exam या Interview नहीं होता है। Selection केवल 12th के अंकों की Merit List के आधार पर किया जाता है।

Q4. क्या UP Anganwadi Worker Bharti 2026 भर्ती के लिए कोई आवेदन शुल्क देना होगा?

Ans: नहीं, सभी वर्गों (General/OBC/EWS/SC/ST) की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन फॉर्म पूरी तरह से निःशुल्क है।

Q5. क्या दूसरे Ward या Gram Panchayat की महिला इसके लिए Apply कर सकती है?

Ans: नहीं। आवेदक महिला का उसी Gram Panchayat या Ward का मूल निवासी होना अनिवार्य है, जहां Vacancy उपलब्ध है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. UP Anganwadi Worker Bharti 2026 के लिए Online Apply कैसे करें?

Ans: अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल upanganwadibharti.in पर जाकर अपना Registration कर सकती हैं और Online Form Submit कर सकती हैं।

Leave a Comment