PFRDA Recruitment 2026: असिस्टेंट मैनेजर के पदों पर भर्ती, यहाँ जाने पूरी जानकरी।

PFRDA Recruitment 2026

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) ने ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ – असिस्टेंट मैनेजर पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। PFRDA भारत सरकार का एक प्रमुख वित्तीय नियामक निकाय है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 24 सितम्बर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।

इस लेख में PFRDA Recruitment 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

PFRDA Recruitment 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
विभाग का नाम (Department)पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)03/2026
पद का नाम (Post Name)ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ – असिस्टेंट मैनेजर
कुल पदों की संख्या (Total Posts)30 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक और स्नातकोत्तर डिग्री
आयु सीमा (Age Limit)अधिकतम 30 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)03 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)24 सितम्बर 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा,साक्षात्कार
वेतनमान (Pay Scale)लगभग ₹1,50,000 – ₹2,05,000 प्रति माह
नौकरी का स्थान (Job Location)ऑल इंडिया
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटpfrda.org.in

PFRDA Recruitment 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु निर्धारित नहीं की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 30 वर्ष (सामान्य / UR वर्ग के लिए) निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

PFRDA Recruitment 2026 के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता और अनुभव का विवरण:

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) – जनरल25किसी भी विषय में मास्टर डिग्री या 2 साल का पीजी डिप्लोमा
अथवा
लॉ (LLB) में बैचलर डिग्री या इंजीनियरिंग डिग्री
अथवा
ACA / FCA / ACS / FCS / ACMA / FCMA / CFA प्रोफेशनल डिग्री।
ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) – रिसर्च02इकोनॉमिक्स / कॉमर्स / बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन / इकोनोमेट्रिक्स / फाइनेंस / स्टेटिस्टिक्स / मैथमेटिक्स / डेटा साइंस / AI / ML या इससे संबंधित विषयों में मास्टर डिग्री या 2 साल का पीजी डिप्लोमा।
ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) – एक्चुअरी02किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बैचलर डिग्री के साथ Institute of Actuaries of India (IAI) के सभी 7 Core Principles विषयों में उत्तीर्ण या छूट प्राप्त हो।
ऑफिसर ग्रेड A (असिस्टेंट मैनेजर) – ऑफिशियल लैंग्वेज (राजभाषा)01बैचलर स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी/हिंदी ट्रांसलेशन में मास्टर डिग्री
अथवा
बैचलर स्तर पर हिंदी विषय के साथ संस्कृत / अंग्रेजी / इकोनॉमिक्स / कॉमर्स में मास्टर डिग्री
अथवा
अंग्रेजी और हिंदी / हिंदी ट्रांसलेशन दोनों विषयों में मास्टर डिग्री।

3. Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ – असिस्टेंट मैनेजर120308050230

4. Examnination Center (Pre & Mains)

PFRDA Recruitment 2026
Examination center

PFRDA Recruitment 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

पेंशन फंड नियामक और विकास प्राधिकरण (PFRDA) द्वारा भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

1. फॉर्म फीस (Application Fee)

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क (Application Fee)
General / OBC / EWS₹1000/-
SC / STनिःशुल्क
दिव्यांगजन (PH / PWD)निःशुल्क

2. वेतनमान (Salary) 

PFRDA Recruitment 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान (Pay Scale & Salary) का विवरण:

पद का नामबेसिक पेग्रॉस सैलरीइन-हैंड सैलरी
ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ – असिस्टेंट मैनेजर₹62,500 प्रति माहलगभग ₹2,05,000 प्रति माहलगभग ₹1,20,000 – ₹1,40,000 प्रति माह

PFRDA Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ03 सितम्बर 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 सितम्बर 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि24 सितम्बर 2026
परीक्षा तिथि पेपर -I15 अक्टूबर 2026
परीक्षा तिथि पेपर -II20 नवम्बर 2026

PFRDA Recruitment 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

ऑफिसर ग्रेड ‘ए’ – असिस्टेंट मैनेजर पदों में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://www.pfrda.org.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आप Recent Updates सेक्शन के Advertisement – Recruitment of Officer Grade ‘A’ (Assistant Manager) – 2026 में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम आपको Click here for New Registration सेक्शन में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login for already Registered Candidates सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

PFRDA Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया।

PFRDA Recruitment 2026: अभ्यर्थियों का अंतिम चयन 3 मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:

  • ऑनलाइन प्रिलिम्स परीक्षा
  • ऑनलाइन मेन्स परीक्षा
  • इंटरव्यू

PFRDA Recruitment 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

PFRDA Recruitment 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. PFRDA Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: इसके ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 03 सितंबर 2026 से शुरू हो चुकी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 24 सितंबर 2026 है।

Q2. PFRDA Recruitment 2026 में Officer Grade A के कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत Assistant Manager (Officer Grade A) के कुल 30 पदों पर भर्ती निकाली गई है।

Q3. PFRDA Recruitment 2026 पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता क्या है?

Ans: अलग-अलग स्ट्रीम के अनुसार योग्यता निर्धारित की गई है:

  • जनरल स्ट्रीम : किसी भी विषय में मास्टर डिग्री / 2 साल का पीजी डिप्लोमा , या लॉ में बैचलर डिग्री, या इंजीनियरिंग में बैचलर डिग्री, या CA / CS / CMA / CFA की प्रोफेशनल डिग्री।
  • रिसर्च स्ट्रीम : इकोनॉमिक्स, कॉमर्स, बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन (फाइनेंस), स्टेटिस्टिक्स, डेटा साइंस, आर्टिफिशिअल इंटेलिजेंस (AI), मशीन लर्निंग (ML) या मैथमेटिक्स आदि में मास्टर डिग्री या 2 साल का पीजी डिप्लोमा।
  • एक्चुअरी स्ट्रीम : किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ Institute of Actuaries of India (IAI) के सभी 7 ‘Core Principles’ विषय पास या छूट प्राप्त।
  • राजभाषा स्ट्रीम : ग्रेजुएशन स्तर पर अंग्रेजी विषय के साथ हिंदी / हिंदी ट्रांसलेशन में मास्टर डिग्री, या ग्रेजुएशन स्तर पर हिंदी विषय के साथ संस्कृत / अंग्रेजी / इकोनॉमिक्स / कॉमर्स में मास्टर डिग्री।

Q4. PFRDA Recruitment 2026 के लिए Age Limit क्या है?

Ans: उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष होनी चाहिए। OBC उम्मीदवारों को 3 वर्ष, SC/ST को 5 वर्ष तथा PwBD श्रेणियों को नियमानुसार आयु सीमा में अतिरिक्त छूट दी जाती है।

Q5. PFRDA Recruitment 2026 के लिए Application Fee कितनी है?

Ans: General / OBC / EWS उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹1,000 है, जबकि SC / ST / PwBD और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन पूरी तरह से निःशुल्क है।

Q6. PFRDA Recruitment 2026 में Officer Grade A पद के लिए Salary कितनी मिलती है?

  • बेसिक पे : ₹62,500 प्रति माह
  • ग्रास सैलरी : लगभग ₹2,05,000 प्रति माह (सभी भत्ते और NPS अंशदान मिलाकर)
  • इन हैंड सैलरी : टैक्स और अनिवार्य कटौतियों के बाद लगभग ₹1,10,000 से ₹1,25,000 प्रति माह।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment