
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा पशुपालन विभाग में पशुधन प्रसार अधिकारी के 1251 रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में निर्धारित पात्रता रखने वाले अभ्यर्थी ही ऑनलाइन माध्यम से 29 सितम्बर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकेंगे।
इस लेख में आपको UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: भर्ती विवरण।
| विवरण (Details) | जानकारी (Information) |
|---|---|
| भर्ती आयोग (Board) | उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) |
| विभाग का नाम (Department) | उत्तर प्रदेश पशुपालन विभाग |
| विज्ञापन संख्या (Advt No.) | 17-Exam/2026 |
| पद का नाम (Post Name) | पशुधन प्रसार अधिकारी |
| कुल पदों की संख्या (Total Posts) | 1251 पद |
| शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria) | 12वीं (विज्ञान/जीव विज्ञान/कृषि) या संबंधित डिप्लोमा (पशुधन) |
| आयु सीमा (Age Limit) | 21 वर्ष से 40 वर्ष |
| आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date) | 09 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date) | 29 सितम्बर 2026 |
| आवेदन प्रक्रिया (Apply Process) | ऑनलाइन |
| चयन प्रक्रिया (Selection Process) | PET 2025 स्कोर ➔ मुख्य लिखित परीक्षा ➔ दस्तावेज सत्यापन |
| नौकरी का स्थान (Job Location) | उत्तर प्रदेश |
| वेतनमान (Pay Scale) | Pay Level-5 (₹29,200 – ₹92,300) + ग्रेड पे ₹2800 |
| ऑफिसियल वेबसाइट | upsssc.gov.in |
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी पदों में आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को आयोग द्वारा निर्धारित निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना अनिवार्य था:
1. आयु सीमा (Age Limit)
- आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
- आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
- उम्र में छूट – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता का विवरण:
- प्रारंभिक अर्हता परीक्षा : केवल वही अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए पात्र होंगे जिनके पास आयोग द्वारा जारी UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड और नॉर्मलाइज्ड स्कोर उपलब्ध होगा।
- अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (10+2) विज्ञान वर्ग (Biology/Agriculture) में उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
- पशुधन विकास या डेयरी प्रबंधन में संबंधित डिप्लोमा धारक उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी।
3. Category Wise Vacancy
| पद का नाम | General | EWS | OBC | SC | ST | कुल पद |
|---|---|---|---|---|---|---|
| पशुधन प्रसार अधिकारी | 500 | 124 | 345 | 254 | 25 | 1248 |
| पशुधन प्रसार अधिकारी (स्पेशल) | ___ | ___ | 03 | ___ | __ | 03 |
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:
1. फॉर्म फीस (Application Fee)
| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| General / OBC / EWS | ₹25/- |
| SC / ST / PH | ₹25/- |
2. वेतनमान (Salary)
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026 के लिए निर्धारित वेतनमान का विवरण:
- पशुधन प्रसार अधिकारी पद के लिए 7वें वेतन आयोग के अनुसार Pay Matrix Level-5 लागू होता है।
- मूल वेतन : ₹29,200 से ₹92,300 (ग्रेड पे ₹2800)।
- इसके साथ ही महंगाई भत्ता (DA), मकान किराया भत्ता (HRA) और अन्य सरकारी भत्ते भी देय होते हैं, जिससे शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹38,000 – ₹42,000 प्रति माह बनती है।
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन से सम्बंधित तिथियाँ।
| ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ | 09 सितम्बर 2026 |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 29 सितम्बर 2026 |
| परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि | 29 सितम्बर 2026 |
| फॉर्म में सुधार की अंतिम तिथि | 06 अक्टूबर 2026 |
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
पशुधन प्रसार अधिकारी पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –
- सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
- अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
- अब आपको Notice Board सेक्शन में View Advertisments में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
- ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Candidate Registration में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में One Time Registration(OTR) आईडी डालकर जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
- अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
- आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
- फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
- विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
- फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन तीन मुख्य चरणों के आधार पर किया जाता है:
- PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
- मुख्य लिखित परीक्षा
- दस्तावेज सत्यापन
- चिकित्सा परीक्षण
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: महत्वपूर्ण लिंक।
| Apply Online | Click Here |
| Download Notification | Click Here |
| Official Website | Click Here |
सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।
UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
Q1. UPSSSC Livestock Extension Officer Bharti 2026 में कुल कितने पद हैं?
Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 1251 पदों (पशुधन प्रसार अधिकारी) पर भर्ती निकाली गई है।
Q2. इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) क्या रखी गई है?
Ans: आवेदक का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं (विज्ञान/कृषि) उत्तीर्ण होना या पशुधन/डेयरी प्रबंधन में संबंधित डिप्लोमा होना आवश्यक है। इसके साथ ही अभ्यर्थी के पास वैध UPSSSC PET स्कोर कार्ड होना भी अनिवार्य है।
Q3. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि (Last Date) क्या है?
Ans: इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 सितंबर 2026 तय की गई है।
Q4. पशुधन प्रसार अधिकारी का वेतनमान (Salary Scale) कितना होता है?
Ans: इस पद के लिए 7वें वेतन आयोग के तहत Pay Matrix Level-5 (₹29,200 – ₹92,300) और ग्रेड पे ₹2800 निर्धारित है। सभी सरकारी भत्तों को मिलाकर शुरुआती इन-हैंड सैलरी लगभग ₹38,000 से ₹42,000 प्रति माह होती है।
Q5. इस भर्ती में चयन प्रक्रिया (Selection Process) किस प्रकार होगी?
Ans: चयन निम्नलिखित तीन मुख्य चरणों में पूरा किया जाएगा:
- UPSSSC PET अंक के आधार पर मुख्य परीक्षा के लिए शॉर्टलिस्टिंग।
- मुख्य लिखित परीक्षा (Written Examination)।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification)।
📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!
Join WhatsApp Channel