Bihar STET Examination 2026: बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा में भर्ती, जल्दी करें आवेदन।

Bihar STET Examination 2026

Bihar STET Examination 2026: बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET परीक्षा 2026 (Bihar Secondary Teacher Eligibility Test) का आयोजन माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) विद्यालयों में शिक्षक पदों की पात्रता के लिए किया जा रहा है। राज्य में शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में शामिल होने के लिए यह एक अनिवार्य पात्रता परीक्षा है।

इस लेख में आपको Bihar STET Examination 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

Bihar STET Examination 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
परीक्षा का नाम (Exam Name)बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा
(Bihar STET 2026)
आयोजक संस्था (Board)बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB)
विज्ञापन संख्या (Advt No.)P.R 283/2026
परीक्षा का स्तर (Exam Level)राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)स्नातक / स्नातकोत्तर + B.Ed
आयु सीमा (Age Limit)18 वर्ष से 42 वर्ष
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)31 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)लिखित परीक्षा + BPSC (TRE)
नौकरी का स्थान (Job Location)बिहार
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
वेतनमान (Pay Scale)Class 9-10 – ₹45,000 – ₹50,000 + भत्ते)
Class 11-12 – ₹48,000 – ₹55,000 + भत्ते)
ऑफिसियल वेबसाइटbceceboard.bihar.gov.in

Bihar STET Examination 2026: शैक्षणिक योग्यता एवं आयु सीमा।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा बिहार STET परीक्षा 2026 द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

1. आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 37 वर्ष (पुरुष) निर्धारित की गयी है।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 42 वर्ष (महिला) निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

Bihar STET Examination 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

पेपरपद का स्तरशैक्षणिक योग्यता
पेपर Iमाध्यमिक शिक्षक
(कक्षा 9 – 10)
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातक (UG) डिग्री।
• राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed उत्तीर्ण।
पेपर IIउच्च माध्यमिक शिक्षक
(कक्षा 11 – 12)
• किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में न्यूनतम 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) डिग्री।
• राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (NCTE) से मान्यता प्राप्त संस्थान से B.Ed उत्तीर्ण।

Bihar STET Examination 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है:

1. फॉर्म फीस (Application Fee) 

श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
Single Paper
General / Other State₹960/-
OBC / EWS / SC / ST / PH₹760/-
Both Paper
General / Other State₹1440/-
OBC / EWS / SC / ST / PH₹1140/-

2. वेतनमान (Salary) 

पद एवं श्रेणीग्रेड पेमूल वेतन विभिन्न भत्तेअनुमानित कुल वेतन
माध्यमिक शिक्षक
(कक्षा 9 – 10 / TGT)
₹3,200₹31,000• DA (महंगाई भत्ता): 53%
• HRA (आवास भत्ता): 8% – 30%
• चिकित्सा भत्ता: ₹1,000
• परिवहन भत्ता (CTA): ₹2,130
₹49,000 – ₹59,000+
उच्च माध्यमिक शिक्षक
(कक्षा 11 – 12 / PGT)
₹3,600₹32,000• DA (महंगाई भत्ता): 53%
• HRA (आवास भत्ता): 8% – 30%
• चिकित्सा भत्ता: ₹1,000
• परिवहन भत्ता (CTA): ₹2,130
₹51,000 – ₹61,000+

Bihar STET Examination 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)17 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)31 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि31 अगस्त 2026

Bihar STET Examination 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

बिहार माध्यमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://bceceboard.bihar.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • यहाँ आपको Latest Updates सेक्शन के Exam Updates में क्लिक करना है।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply Online में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • आवेदन करने से पूर्व सर्वप्रथम आपको Register में जाकर अपनी बेसिक जानकारी देकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। और जिन अभ्यर्थियों के पास रजिस्ट्रेशन आईडी पूर्व से ही है उन्हें नया पंजीयन करने की कोई आवश्यकता नहीं है। वो सीधे तौर से Login सेक्शन में जाकर लॉगिन कर सकते हैं।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

Bihar STET Examination 2026: चयन प्रक्रिया।

Bihar STET Examination 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

चरणप्रक्रिया का नामविवरण एवं भूमिका
चरण 1STET पात्रता परीक्षा (CBT)• यह एक कंप्यूटर आधारित (Online CBT) पात्रता परीक्षा है।
• इसमें पास होने पर अभ्यर्थी को STET पात्रता प्रमाण पत्र मिलता है, जो आजीवन वैध रहता है।
चरण 2BPSC शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE)• STET पास अभ्यर्थी ही इस लिखित परीक्षा में बैठने के पात्र होते हैं।
• अंतिम चयन एवं मेरिट लिस्ट इसी परीक्षा के अंकों के आधार पर बनती है।
चरण 3दस्तावेज सत्यापन• आयोजक: शिक्षा विभाग, बिहार
• BPSC में सफल अभ्यर्थियों के शैक्षणिक (UG/PG, B.Ed), STET सर्टिफिकेट, जाति/निवास प्रमाण पत्रों की जांच की जाती है।

Bihar STET Examination 2026: Important Link

Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

Bihar STET Examination 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. Bihar STET Examination 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कब से शुरू होंगे?

Ans: ऑनलाइन आवेदन 17 अगस्त 2026 से शुरू हो रहे हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 है।

Q2. बिहार STET परीक्षा क्या है?

Ans: यह बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) द्वारा आयोजित एक राज्य स्तरीय पात्रता परीक्षा है, जो राज्य के माध्यमिक (कक्षा 9-10) और उच्च माध्यमिक (कक्षा 11-12) स्कूलों में शिक्षक बनने के लिए अनिवार्य है।

Q3. बिहार STET 2026 के लिए शैक्षणिक योग्यता क्या है?

  • पेपर I (कक्षा 9-10): संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातक (UG) + B.Ed।
  • पेपर II (कक्षा 11-12): संबंधित विषय में 50% अंकों के साथ स्नातकोत्तर (PG) + B.Ed।

Q4. बिहार STET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम कितने प्रतिशत अंक चाहिए?

  • सामान्य (General): 50% (75 अंक)
  • पिछड़ा वर्ग (BC): 45.5%
  • अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC): 42.5%
  • SC / ST / दिव्यांग / महिला: 40% (60 अंक)

Q5. क्या बिहार STET पास करने से सीधे नौकरी मिल जाती है?

Ans: नहीं, बिहार STET केवल एक पात्रता परीक्षा (Eligibility Test) है। इसे पास करने के बाद आपको BPSC द्वारा आयोजित शिक्षक भर्ती परीक्षा (TRE) में शामिल होकर मेरिट लिस्ट में आना होता है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Leave a Comment