UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 : 208 पदों में भर्ती ,जल्दी करें आवेदन।

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने विधि विज्ञान प्रयोगशाला (Forensic Science Laboratory – FSL), उत्तर प्रदेश के अंतर्गत UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट के कुल 208 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

इस लेख में UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 से संबंधित मुख्य तिथियाँ, पात्रता, आवेदन शुल्क और फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया विस्तार से दी गई है।

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: भर्ती विवरण।

विवरण (Details)जानकारी (Information)
भर्ती संस्था (Recruiting Body)उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC)
विभाग का नाम (Department)विधि विज्ञान प्रयोगशाला (FSL), उत्तर प्रदेश
विज्ञापन संख्या (Notification No.) 15-Exam/2026
पद का नाम (Post Name)साइंटिफिक असिस्टेंट एवं लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक)
कुल पदों की संख्या (Total Posts)208 पद
शैक्षणिक योग्यता (Eligibility Criteria)UPSSSC PET + B.Sc. (संबंधित विषय)
आयु सीमा (Age Limit)21 वर्ष से 40 वर्ष तक
आवेदन की प्रारम्भिक तिथि (Start Date)27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date)17 अगस्त 2026
चयन प्रक्रिया (Selection Process)PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग + मुख्य लिखित परीक्षा + दस्तावेज सत्यापन
नौकरी का स्थान (Job Location)उत्तर प्रदेश
आवेदन प्रक्रिया (Apply Process)ऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइटupsssc.gov.in

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: आयु सीमा और शैक्षणिक योग्यता।

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा जारी भर्ती में आवेदन करने से पहले आपको अपनी शैक्षणिक योग्यता/पात्रता की जाँच अच्छी तरह से कर लेना चाहिए, जिससे आपका फॉर्म विभाग द्वारा रिजेक्ट न किया जाये।

आयु सीमा (Age Limit)

  • आवेदक की न्यूनतम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए।
  • आवेदक की अधिकतम आयु 40 वर्ष निर्धारित की गयी है।
  • उम्र में छूट (Age Relaxation) – विभाग के नियमों के अनुसार, आरक्षित श्रेणियों (जैसे SC, ST, OBC और PwD) के आवेदकों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की विशेष छूट दी जाएगी। आपकी आयु की गणना ऑफिशियल नोटिफिकेशन में दी गई तारीख के आधार पर की जाएगी।

शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 के लिए निर्धारित शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification) का विवरण:

पद का नामकुल पदशैक्षणिक योग्यता
साइंटिफिक असिस्टेंट134
  • UPSSSC PET 2025 परीक्षा उत्तीर्ण
  • विज्ञान में स्नातक (B.Sc.) – जीव विज्ञान (Biology) / भौतिक विज्ञान (Physics) / रसायन विज्ञान (Chemistry) / कंप्यूटर साइंस (Computer Science) अथवा NIELIT से ‘A’ लेवल डिप्लोमा।
  • अन्य पात्रता विवरण के लिए अधिसूचना पढ़ें।
साइंटिफिक असिस्टेंट (विशेष चयन)13
लैब असिस्टेंट / प्रयोगशाला सहायक56
लैब असिस्टेंट (विशेष चयन)05

Category Wise Vacancy

पद का नामGeneralEWSOBCSCSTकुल पद
साइंटिफिक असिस्टेंट5413372802134
साइंटिफिक असिस्टेंट (विशेष चयन)NilNil06050213
लैब असिस्टेंट / प्रयोगशाला सहायक230515120156
लैब असिस्टेंट (विशेष चयन)NilNil0302Nil05

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: आवेदन शुल्क और सैलरी की जानकारी।

इस भर्ती में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए विभाग द्वारा नियमानुसार परीक्षा शुल्क, साथ ही मिलने वाले वेतन (सैलरी) निर्धारित किया गया है। जो कि परीक्षा शुल्क और वेतनमान से सम्बंधित समस्त जानकारी नीचे दी गयी है।

  • फॉर्म फीस (Application Fee) –
श्रेणी (Category)आवेदन शुल्क
General / OBC / EWS₹25/-
SC / ST₹25/-
PH (Divyang)₹25/-

वेतनमान (Salary) 

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 के अंतर्गत पदों के लिए वेतनमान का विवरण इस प्रकार है:

पद का नामपे लेवलग्रेड पेबेसिक पे
साइंटिफिक असिस्टेंटलेवल-6₹4,200₹35,400 – ₹1,12,400
लैब असिस्टेंटलेवल-4₹2,400₹25,500 – ₹81,100

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि।

ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ (Apply Online Start)27 जुलाई 2026
आवेदन की अंतिम तिथि (Last Date to Apply)17 अगस्त 2026
परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि24 अगस्त 2026

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?

साइंटिफिक असिस्टेंट एवं लैब असिस्टेंट (प्रयोगशाला सहायक) पद में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को विभाग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsssc.gov.in/ में जाकर आवेदन करना होगा। ऑनलाइन आवेदन करने की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गयी है –

  • सबसे पहले आपको विभाग की आधिकारिक वेबसाइट में जाना है।
  • अब सर्वप्रथम आपको Online Form Submission सेक्शन में जाकर One Time Registration(OTR) में क्लिक करके अपनी बेसिक जानकारी देकर रजिस्ट्रेशन करना होगा। यह सिर्फ एक बार ही करना होता है।
  • अब आपको Notifications/Advertisements सेक्शन में View Advertisments में क्लिक करके विज्ञापन को ध्यानपूर्वक पढ़ सकते हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको Apply में क्लिक करना है। और आवेदन फॉर्म में सही जानकारी को भर कर सबमिट करना है।
  • अभ्यर्थी के पास चालू मेल आईडी और मोबाइल नंबर होना अनिवार्य है।
  • आप नीचे दिए गए Important Link सेक्शन में Apply Online के Click Here में क्लिक करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
  • फॉर्म भरते समय अपनी बेसिक जानकारी को बहुत ही ध्यानपूर्वक भरें, अन्यथा जानकारी गलत होने पर विभाग द्वारा आपके फॉर्म को निरस्त कर दिया जायेगा। जिसकी जवाबदेही आपकी होगी।
  • विभाग के द्वारा निर्धारित परीक्षा शुल्क आप ऑनलाइन माध्यम (UPI,Debit card,Credit card etc.) से कर सकते हैं।
  • फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद अंत में उसका प्रिंट जरूर संभाल कर रखें।

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: चयन प्रक्रिया।

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 की पूरी चयन प्रक्रिया (Selection Process) 3 प्रमुख चरणों में संपन्न होती है:

  • PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग
  • मुख्य लिखित परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: Important Link

One Time Registration(OTR)Click Here
Apply OnlineClick Here
Download NotificationClick Here
Official WebsiteClick Here

सरकारी नौकरी की पल-पल की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल से जुड़ें।

UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

Q1. UPSSSC Scientific / Lab Assistant Bharti 2026 में कुल कितने पदों पर भर्ती निकाली गई है?

Ans: इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से साइंटिफिक असिस्टेंट और लैब असिस्टेंट के कुल 208 रिक्त पदों पर आवेदन मांगे गए हैं।

Q2. इस भर्ती में आवेदन करने के लिए कौन-कौन से उम्मीदवार पात्र हैं?

Ans: जिन उम्मीदवारों ने UPSSSC PET 2025 की परीक्षा उत्तीर्ण की है और जिनके पास संबंधित विषय (Biology / Physics / Chemistry / Computer Science) में B.Sc. या NIELIT से ‘A’ लेवल डिप्लोमा की डिग्री है, वे इसके लिए पात्र हैं।

Q3. ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि क्या है?

Ans: ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है।

Q4. इस भर्ती के लिए आयु सीमा क्या रखी गई है?

Ans: न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष तय की गई है। उत्तर प्रदेश के नियमों के अनुसार आरक्षित वर्गों (OBC, SC, ST) को ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

Q5. आवेदन शुल्क (Application Fee) कितना है?

Ans: सभी श्रेणियों (General, OBC, EWS, SC, ST, PwD) के अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुल्क ₹25 निर्धारित है।

📢 सभी सरकारी नौकरी, भर्ती परीक्षाओं और महत्वपूर्ण अपडेट्स की जानकारी सबसे पहले पाने के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें!

Join WhatsApp Channel

Q6. क्या PET परीक्षा में उपस्थित होना अनिवार्य है?

Ans: जी हाँ, UPSSSC की इस मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए UPSSSC PET 2025 का वैध स्कोरकार्ड होना पूरी तरह अनिवार्य है।

Leave a Comment